चर्म रोग के लिए
उपाय :-
मानव की स्किन बहुत ही नाजुक होती
है | जो किसी भी प्रकार के संक्रमण को झेल पाने में असमर्थ होती है | हमारी स्किन
पर बहुत से रोग हो जाते है | जिनका वर्णन इस प्रकार से है |
![]() |
Charm Rog Ko Thik Krne Ka Trika |
मुंहासे :- मुंहासे
होने के कारण चेहरा बेकार लगने लगता है | चेहरे की सुन्दरता मानों कंही खो सी गई
है | इसे दूर करने के लिए निम्नलिखित उपाय है |
o मीठा सोडा या खाने का सोडा लें | इसे पानी में
मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें | इस तैयार पेस्ट को मुंहासे पे लगायें | लगाने के
लगभग 15 से 20 मिनट के बाद हल्के गर्म पानी के साथ चेहरे को धो लें | इस उपाय को
करने से मुंहासे दूर हो जाते है |
![]() |
Skin Ke Rogon Ke Naam |
o टमाटर का छिलका उतार लें | अब ककड़ी को पीसकर
उसका रस निकाल लें | अब इन दोनों को आपस में मिलाकर मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को
मुंहासे पर लगायें | इसे लगाने के 10 से 15 मिनट के बाद ताज़े पानी के साथ चेहरे को
धो लें | इस उपाय को करने से चेहरे के मुंहासे ठीक होकर त्वचा चमकदार बनती है |
![]() |
Neem Ki Pattiyan Hai Upyogi |
o नीम के पेड़ की पत्तियों को तोडकर पानी में उबाल
लें | इस पानी से नहाने से हर तरह के चर्म रोग दूर हो जाते है | इसके आलावा नीम की
पत्तियों को पीसकर हाथ और पैरों में लगाने से जलन शांत हो जाती है|
o घमौरियों के लिए :- गर्मी के मौसम आते ही लोगों
को घमोरियां होने लगती है | इससे छुटकारा पाने के लिए बर्फ का एक टुकड़ा लें इसे
घमौरियों पर कुछ देर रगड़ें | इस से घमौरियां मुरझा जाती है |
o जिसे चर्म रोग हुआ है उसे फिटकरी का उपयोग करना
चाहिए | फिटकरी चर्म रोग के लिए बहुत ही गुणकारी होती है | शरीर के जिस स्थान पर
चर्म रोग हुआ है उस स्थान को फिटकरी के पानी के साथ धोना चाहिए|
![]() |
hldi ka upyog kren |
o दाद खाज के लिए :- फोड़े – फुंसी , दाद और खाज
ये सभी चर्म रोग होते है | इसे दूर करने के लिए संतरे के छिलके को सुखाकर बारीक़
पीस लें | इस पावडर को पानी में या गुलाब जल में मिलाकर लगायें | इस उपचार को करने
से चर्म रोग में राहत मिलती है |
o प्रतिदिन सुबह के समय खाली पेट में शहद और ठंडे
पानी के मिश्रण का सेवन करना चाहिए | इस प्रकार के उपचार को करने से स्किन से जुडी
हुई हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है | इस उपाय को लगभग 3 से 4 महीने तक लगातार
करें लाभ मिलेगा |
![]() |
sounf ka upyog krne se laabh |
o जलन को कम करने के लिए :- जब हाथ पैरों में जलन
होने लगे तो धनिया , मिश्री और सौंफ को एक बराबर मात्रा में लेकर पीस कर चूर्ण
बनाएं | इस चूर्ण को रोजाना खाना खाने के बाद लगभग 5 से 6 ग्राम की मात्रा में
खाएं | इससे जलन में राहत मलती है |
o झुरियों के लिए :- झुरियां अधिकतर आँखों के आस –पास
वाले स्थान पर हो जाती है | इसे दूर करने के लिए रोजाना बादाम का तेल लगाना चाहिए
| यह बहुत ही कारगर उपाय है |
![]() |
badam ke tel ka upyog |
o रक्त शुद्ध करने के लिए :- गर्मी के मौसम में
रोजाना निम्बू का शर्बत बनाकर पीयें | इससे खून साफ़ होता है | और शरीर में ठंडक
मिलती है | इसके आलावा आप सौंफ का भी सेवन कर सकते है | रोजाना लगभग 5 से 10 ग्राम
सोंफ को बिना मीठा मिलाएं चबाने से खून साफ़ होता है और साथ ही साथ स्किन में भी
चमक आती है |
![]() |
,Rakt Shudh Kren |
o बादाम के उपयोग से आप स्किन की समस्याओं को दूर
सकते है | रोजाना रात के समय 4 से 5 बादाम पानी में भिगोकर रख दें | सुबह उठकर
इसका छिलका उताकर पीस लें | इसमें थोडा सा गुलाब जल भी मिला दें | इस तरह से तैयार
किये हुए पेस्ट को चेहरे पे लगायें और कम से कम 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को
पानी से धो लें | ऐसा करने से रुखी हुई स्किन में नई जान आ जाती है और चमक भी बढ़
जाती है |
![]() |
gulab jal or badam ka pest bnayen |
o निम्बू के रस को चेहरे पर लगायें और 15 मिनट के
बाद ठंडे पानी के साथ चेहरे को धो लें | इस उपाय को दिन में कम से कम दो से तीन
बार करें | इससे अधिक लाभ प्राप्त होगा |
o बादाम का तेल , शक्कर और निम्बू के रस को अच्छी
तरह से मिक्स कर लें | अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें और 10 मिनट के बाद हल्के
गर्म पानी से चेहरे को धो लें | इस उपाय को करने से मुंहासे ठीक हो जाते है | इसके
आलावा लहसुन को पीसकर उसका रस निकाल लें | इसके बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें और
कपड़े से पोछ लें | अब निकले हुए लहसुन के रस को मुंहासे पर लगायें | इसे कम से कम
10 से 15 मिनट के बाद हल्के गर्म पानी के साथ
धो लें इस उपाय को करने से मुंहासे ठीक हो जाते है | इस उपचार को एक महीने
तक करें | चेहरा बेदाग हो जायेगा |
![]() |
haldi ka upyog |
o हल्दी
में थोडा सा नमक मिलाकर के पेस्ट बनाएं | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सो जाएँ |
अगले दिन सुबह हल्के गर्म पानी के साथ चेहरे को धो लें | मुंहासे दूर हो जायेंगे |
o मुंहासे और झुरियों को दूर करने के लिए चमेली
के फूलों को पीसकर चेहरे पर लगाने से लाभ मिलता है | इस उपाय को कम से कम तीन
महीने तक करें | बेसन में थोड़ी सी दही मिलाकर चेहरे पर लगायें और जब यह सुख जाये
तो ठंडे पानी के साथ चेहरे को धो लें | इस उपाय को करने से चेहरे की मुंहासे और
झुरियां दूर हो जाती है |
o नीम के पत्तों को तोडकर उसे पीसकर पेस्ट बनाएं
और रात के समय लगाकर सो जाएँ | अगले दिन सुबह के समय ताज़े पानी के साथ चेहरे को धो
लें | चेहरे पर हुए दाग – धब्बे दूर हो जाते है |
o शतावरी के पौधे की जड़ को पीसकर पानी में मिलाएं
| इस पानी से बालों को धोएं | इस उपचार को करने से बाल लम्बे होते है |
![]() |
chmeli ke foolon se kren jhuriyon ko dur |
o टमाटर का रस , संतरे का रस , चुकन्दर ला रस ,
और गाजर का रस आदि को आपस में मिलाकर जूस बनाएं | इस जूस को रोजाना पीयें | इससे
चेहरे के दाग – धब्बे दूर हो जाते है | यह जूस सेहत के लिए भी लाभदायक है | इससे
खून में बढ़ोतरी होती है |
o कई बार आँखों के निचे कालापन आ जाता है | इसे
दूर करने के लिए आलू , टमाटर और निम्बू का रस मिलाकर आँखों के नीचे हल्के हाथ से
मालिश करें | यह एक असरदार उपाय है | इसके आलावा आप केवल आलू के रस से भी मसाज कर
सकते है |
![]() |
आंवला , मुल्तानी मिटटी और दही का उपयोग |
o आंवला , मुल्तानी मिटटी और दही को आपस में
मिलाकर मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को बालों में लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें | एक
धनते के बाद सिर धो लें | इस उपाय को करने से
बाल काले घने और चमकदार बनते है |
चर्म रोग को ठीक करने का तरीका ,Charm Rog Ko Thik Krne Ka Trika | Neem Ki Pattiyan Hai Upyogi , Tmater
Or Kkdi Ka Pest Se Kren, Charm Rog Ko Dur, Skin Ke Rogon Ke Naam , Rakt Shudh
Krne Ka Trika , Jaln Or Jhuriyon Ko Thik Kaese Thik Kren ,Skin Ki Vibhinn
Preshaniyon Ka Samdhan|
No comments:
Post a Comment