पुदीने के लाभ और फायदे ,Pudine Ke Laabh Or Fayde |

,Pudine Ke Laabh Or Fayde
,Pudine Ke Laabh Or Fayde 
गर्मी के मौसम के लिए पुदीने का उपयोग :-  पुदीने का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है | यह गर्मी के मौसम में हमे कई बड़ी बिमारियों से बचाता है | गर्मी के मौसम के शुरू होते ही बाजार में पुदीने की भरमार देखने को मिलती है | हर मनुष्य गर्मी से राहत पाने के लिए पुदीने का सेवन करता है | पुदीने को भोजन के साथ खाने से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है | इसके आलावा यह पेट को ठंडा रखने में हमारी मदद करता है | हमे गर्मी के मौसम में पुदीना जरुर खाना चाहिए | क्योंकि इसमें बहुत से गुण विद्यामन होते है |
आयुर्वेद में पुदीने को स्वादिष्ट , सुगन्धित , दिल के लिए लाभदायक , रुखा , तीखा , खाना में मज़ेदार होता है |पुदीना का सेवन करने से छाती में जमा हुआ कफ भी दूर हो जाता है साथ ही नशा नाशक ,खासी ,बदहजमी पेट का दर्द पाचन शक्ति की कमज़ोरी भी दूर हो जाती है | पुदीने का सेवन करने से अतिसार , संग्रहणी , हैजा , पुराना बुखार और कृमि नाशक होता है | पुदीने को अलग – अलग स्थान पर अलग – अलग नामों से जाना जाता है | जैसे :-
Pudine Ke Vibhinn Naam
Pudine Ke Vibhinn Naam
संस्कृत भाषा में :- पुतिहा
अंग्रजी भाषा में :- स्पिअर , मिंट
लैटिन भाषा में :- मेंथा स्पाइकोटा
गुजरती में :- फुदिनों
मराठी में :- पुदीना
बंगाली में :- पोदीना 
तमिल में :- पुदीना
पारसी में :- पुदिन आदि नाम से जाना जाता है |
प्राचीन काल से ही पुदीने का उपयोग किया जाता रहा है | गर्मी के मौसम में तो इसकी उपयोगिता इस कदर बढ़ जाती है कि लोग इसका पानी बनाकर , चटनी बनाकर या भोजन में किसी न किसी रूप में प्रयोग करते है | खाने में जितनी मात्रा में पुदीने का उपयोग किया जाता है | उतना दुसरे सब्जी या फल में नही किया जाता | कढ़ी में खुशबु के रूप में पुदीने की कुछ पत्तियों को डाल दिया जाता है | इसके आलावा रायता , लस्सी , केरी का पानी आदि में पुदीने को डालकर बनाया जाता है | पुदीने में बहुत से गुण होते है | इसका सेवन करने से शरीर की सभी विकार समाप्त हो जाते है | अगर पुदीने का लगातार उपयोग किया जाये तो शरीर में बिमारियों के होने की संभवना बहुत कम हो जाता है |
Grmi Ke Liye Amrit Hai Pudina
Grmi Ke Liye Amrit Hai Pudina
पुदीने की खुशबु इतनी अच्छी होती है कि इसका स्थान संसार में सबसे उपर रखा गया है |आजकल बहुत सी कम्पनी पुदीने का उपयोग किसी न किसी प्रोडक्ट्स को बनाने के उपयोग कर रहा है | चाहे उस प्रोडक्ट्स में कम मात्रा में पुदीना मिला हो या अधिक मात्रा में |
पुदीने में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है | इसके आलावा पुदीने में बहुत मात्रा में विटामिन होता है | उतना किसी भी वस्तु में नही होता | और ना ही किसी भी औषधी में होता है | पुदीने की पत्ती को मुंह में रखकर चाबना अच्छा होता है | पुदीना एक स्वास्थ्य वर्धक औषधी होती है |
पुदीने को तीन भागों में बांटा गया है | जैसे :- जंगली पुदीना ,पहाड़ी पुदीना , जलीय पुदीना आदि |  आज हम आपको पुदीने के औषधीय उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे है |
पुदीने का औषधी के रूप में उपयोग :- पुदीना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है | पुदीने को सलाद के रूप में प्रयोग किया जाता है |
यदि पुदीने की पत्तियों को रोजाना सुबह के समय मुंह में चबाया जाएँ तो इससे दांतों से जुड़ी हुई समस्या दूर हो जाती है | जैसे मसूड़ों से खून निकलना , पायरिया आदि रोग कम हो जाता है | यह एक एंटीसेप्टिक का काम करती है | यह दांतों और मसूड़ों में कुछ ऐसे पोषक तत्व पहुंचते है जो जरूरी होते है |
Pudine Mein Paye Gye Ttv
Pudine Mein Paye Gye Ttv
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए उपाय :- एक गिलास पानी लें | इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर अच्छी तरह से उबाल लें | इसके बाद इसे ठंडा होने दें | इस पानी से कुल्ला करें | इस उपाय को करने से मुंह से आने वाली दुर्गन्ध दूर हो जाती है |
पुदीने में कीटनाशक तत्व मोजूद होते है | अगर पुदीने के तेल का घर के चारों और छिडकाव किया जाये तो इससे मक्खी मच्छर , चींटी भाग जाते है |
लेप बनाएं :- पुदीने की कुछ पत्तियों को पीसकर लेप बनाएं | इस लेप को चेहरे पर लगायें सीके आलावा पुदीने को पानी में गर्म करके भाप लें | इस उपाय को करने से मुंहासे , झाइयाँ , और दाग – धब्बे दूर हो जाते है |
मलेरिया के रोग के लिए :- एक गिलास पानी में निम्बू का रस और नमक मिलाकर मलेरिया के रोगी को दें | इससे मेलरिया से होने वाला बुखार में राहत मिलती है |
Munh Ki Badbu Ko Kren Dur
Munh Ki Badbu Ko Kren Dur
एक टब पानी लें | इसमें कुछ बूंदें पुदीने के तेल की डालकर उसमे अपने पैरों को डाल लें | इस उपाय को करने से थकान दूर हो जाती है | इसके आलावा यह बिवाईयों के लिए भी लाभदायक होता है |
पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें | इस रस का सेवन करने से क्षय रोग , अस्थमा और साँस से जुड़ी हुई बिमारियों में लाभ मिलता है |
पुदीने की कुछ पत्तियों को काली मिर्च के साथ पीसकर रोजाना सुबह और शाम के समय सेवन करने से हकलाहट की समस्या दूर हो जाती है |
अगर आपको हिचकी की परेशानी है, तो उसे दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों को चूसें | इसके आलावा पुदीने के रस में शहद मिलाकर खाएं | इस उपाय को करने से राहत मिलती है |
Pet Ki Problem Ko Kren Dur
Pet Ki Problem Ko Kren Dur
 
हैजे के रोग को ठीक करने के लिए :- पुदीने का रस , प्याज का रस और निम्बू के रस की एक समान मात्रा लें | इन सभी को आपस में मिलाकर पीने से हैजे के रोग में लाभ मिलता है | इसके आलावा उल्टी , दस्त हो तो हर एक घंटे के अंतर में इस रस के मिश्रण का एक कप रस पीयें | इससे आपको जल्द से जल्द आराम मिलेगा |
कुछ लोग तो पुदीने की चाय बनाकर पीना पसंद करते है | अगर पुदीने की चाय बनाकर उसमे एक चुटकी नमक मिलाकर पीयें | तो इससे आपको खांसी ठीक हो सकती है |  
पुदीने की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें | इसमें थोडा सा शहद मिलाकर पीने से बुखार दूर हो जाता है | इसके आलावा न्युमोनिया से होने वाला विकार भी दूर हो जाता है |
pudine ki chtni ka upyog kren
pudine ki chtni ka upyog kren 
अगर आपके आंत में कुछ खराबी आ जाए या पेट के कई अन्य रोग हो तो पुदीने का सेवन करना चाहिए | पुदीने के सेवन करने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है |
पेट में दर्द होता है या पेट में मरोड़ होती हो तो अदरक और पुदीने को पीसकर उसका रस निकाल कर उसमे थोडा सा सेंधा नमक मिलाकर पीने से लाभ मिलता है | इसे पीने से पेट के दर्द में राहत मिलती है |
अगर आपके मुंह में छाले हो गये हो तो पुदीने की पत्तियों का क्वाथ बनाकर उसमे रुई के फोहे को अच्छी तरह से भिगोकर मुंह के छालों पर लगायें | इस उपाय को करने से मुंह के छाले और घाव दोनों ठीक हो जाते है |
नकसीर के लिए :- यदि नाक में से खून निकलने लगे तो प्याज और पुदीने के रस को नाक में डालने से इस रोग में काफी हद तक राहत मिलती है |
Pudine Se Kren Vibhinn Preshaniyon Ko Dur
Pudine Se Kren Vibhinn Preshaniyon Ko Dur
पुदीने से आप बदहजमी , अजीर्ण और पेट के दर्द को ठीक कर सकते है | यह एक रामबाण इलाज है |
तो दोस्तों आज हमने आपको पुदीने के लाभ के बारे में जानकारी दी है | जिसके उपयोग से आप अपनी कुछ परेशानियों को दूर कर सकते है |



पुदीने के लाभ और फायदे ,Pudine Ke Laabh Or Fayde | Grmi Ke Liye Amrit Hai Pudina , Pudine Ke Vibhinn Naam ,Pudine Mein Paye Gye Ttv, Munh Ki Badbu,Payriya, Pet Ki Problem Ko Kren Dur, Pudine Se Kren Vibhinn Preshaniyon Ko Dur | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे