पपीते के फायदे और लाभ , Ppite Ke Fayde Or Laabh |

पपीते के फायदे और लाभ
पपीते के फायदे और लाभ
पपीता एक गुणकारी फल :-पपीता भारत के सभी स्थानों में पाया जाता है | यह एक फल है | पपीता जब कच्चा होता है तो उसका रंग हरा होता है और जब पक जाता है तो उसका रंग पीला हो जाता है | पपीता जब कच्चा होता तब  भी प्रयोग में आता है और जब पक जाता है तो भी खाने के काम आता है | पपीते के कच्चे फलों की सब्जी बनाई जाती है | पपीते के पेड़ को आप अपने घर में भी लगा सकते है | यदि पपीते के पेड़ की अच्छी तरह से देखभाल की जाये तो इससे आप अच्छे फल प्राप्त कर सकते है | पपीता शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक फल होता है | पपीते के फल में अनेक ऐसे गुण होते है जो हमारे स्वास्थ्य को सही करने में हमारी मदद करता है | पपीते का सेवन करने से हमे पेट का किसी भी प्रकार का रोग नही होता यही नही पपीता हमारे स्किन की प्रोब्लम को भी दूर करता है | पपीता खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर होती है | यह खाने में बहुत ही अच्छा और मीठा लगता है | पपीते में कई तरह के विटामिन मिलते है | जो व्यक्ति नियमित रूप से पपीते का सेवन करता है उसके शरीर में कभी भी विटामिन्स की कमी नही होती | इसके आलावा जो व्यक्ति बीमार होता है यदि उसे खाने में पपीता दिया जाये तो उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा | पपीते को गुणों की खान कहा जाता है | क्योंकि इसके अनेक फायदे है | पपीता खाने से हमारी पाचन किर्या सही चलती है |
आज हम आपको एक छोटे से लेख के माध्यम से पपीते के गुणों के बारे में बता रहे है |
Ppite Ke Fayde Or Laabh
Ppite Ke Fayde Or Laabh 
पपीते के लाभ :- पपीते को रोजाना खाने से पेट की समस्या दूर हो जाती है | इससे कब्ज नही बनती और साथ ही साथ भूख भी बढती है |
पपीते में पपेन नामक तत्व होता है | जो हमारे भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है | जो लोग मांस खाते है उनका भोजन पचाने के लिए भी यह लाभदायक होता है |
जो लोग यकृत या पीलिया रोग से पीड़ित है ,उन्हें पपीता का सेवन करना चाहिए | यह उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है |
पपीते का सेवन करने से चेहरे की सुन्दरता बढती है | पपीते को हम जेली के रूप में , ठंडे पेय पदार्थ के रूप में प्रयोग कर सकते है | पपीते के सेवन करने से हमे पेट का रोग नही होता और साथ ही साथ हमारी स्किन भी अच्छी हो जाती है | यह हमारी खूबसूरती को बढ़ाता है |
पपीता एक ऐसा फल है जिसमे पोटेशियम , विटामिन्स ए और सी , आयरन और कैल्सियम की उचित मात्रा होती है | ये सभी तत्व हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | पपीते का सेवन करने हमे कई बिमारियों से छुटकारा मिल जाता है | जैसे ;- आमवात ,पेट के रोग , वात और आंतों के रोग |
Ppite Mein Paye Jane Vale Ttv
Ppite Mein Paye Jane Vale Ttv 
प्रतिदिन पपीता खाने से हड्डियाँ मजबूत बनती है | क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है |
पपीते में उचित मात्रा में विटामिन्स पाए जाते है | जैसे विटामिन ए जो हमारे आँखों के लिए उपयोगी होता है | यह तत्व आँखों के साथ हमारी स्किन के लिए भी उपयोगी है | इससे हमारी स्किन सुंदर और चमकदार बनती है | और आँखों की रौशनी बढती है |
पपीते में फाइबर नामक तत्व भी पाया जाता है | इसके आलावा इसमें प्रोटीन होता है जो हमारे भोजन को पचाता है |
जो लोग पपीते का नियमित रूप से सेवन करते है | उन्हें बार – बार सर्दी जुकाम नही होता | इसके आलावा पपीता खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है |
पपीते में बहुत अच्छे पोषक तत्व होते है जो बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद होता है |
Ppite Ke Upyog Se Kren Vibhinn Bimariyon Ka Ilaj,
Ppite Ke Upyog Se Kren Vibhinn Bimariyon Ka Ilaj,
शरीर का वजन घटाने के लिए पपीते का उपयोग ;- जो लोग अपने शरीर के मोटापे से परेशान है | उन्हें अपने भोजन में पपीते का उपयोग करना चाहिए | पपीता का स्वाद मीठा होता है परन्तु इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है | पपीते में फाइबर नामक तत्व भी पाया जाता है जो हमारे आँतों के कार्यों को अच्छी प्रकार से चलाने में मदद करता है | इन सभी तत्वों की मोजुदगी के कारण पपीते का उपयोग शरीर का वजन कम करने के लिए किया जाता है |
आँखों के लिए है उपयोगी ;- जैसा की हमने बताया है कि पपीते में विटामिन ए नामक तत्व होता है | जो हमारी आँखों के लिए अच्छा होता है | इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी बढती है | जिन लोगों को रतौंधी का रोग है उन्हें अपने भोज्य पदार्थ में पपीते का उपयोग करना चाहिए |
कोलेस्ट्रोल को कम करता है पपीता :- इससे हमारे रक्त में थक्के बनते है | कोलेस्ट्रोल के ये थक्के दिल का दौरा पड़ने , हाई ब्लडप्रेशर आदि रोगों को जन्म देता है | पपीते में फाइबर , विटामिन सी और एंटी ओक्सिडेंट की मात्रा अधिक पाई जाती है | जो हमे इन रोगों से मुक्त करते है |
 Pet Ke Rog, Kbj Ko Dur Kren
 Pet Ke Rog, Kbj Ko Dur Kren
दर्द निवारक है पपीता :- जिन महिलाओं को पीरियड्स के समय में अधिक दर्द होता है , उन्हें अपने भोजन में पपीते के सेवन करना चाहिए | क्योंकि पपीते में पपेन नामक तत्व होता है | जो पीरियड्स के दौरान खून के बहाव को सही करता है और दर्द भी कम होता है |
मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी :- पपीते का स्वाद मीठा होता है | फिर भी यह मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा होता है | क्योंकि इसमें शुगर केवल नाम मात्र ही होता है | जो लोग किसी भी बीमारी से पीड़ित नही है उनके लिए भी पपीता एक अच्छा स्त्रोत है |
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाए :- पपीते में विटामिन सी की अधिकता पाई जाती है | जो हमे रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है और साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक  क्षमता भी बढती है |
कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकें पपीता :- पपीते में एंटी – ओक्सिडेंट होता है | जो कैंसर के खतरे को कम करता है | इसके आलावा विटामिन सी , बीटा कैरोटिन , और विटामिन इ होता है जो हमारे शरीर में कैंसर के सेल को बनने नही देता | इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने भोजन में पपीते को जरुर लेना चाहिए |
पाचन शक्ति को मजबूत बनाएं :- पपीते का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है | इसमें फाइबर और पेपेन नामक एंजाइम होता है | जिनसे आपकी पाचन शक्ति सही रहती है | जो लोग पेट से जुडी हुई समस्या से परेशान है ,या कब्ज से दुखी है ,उन्हें रोजाना पपीते का सेवन करना चाहिए |
Ppita, Haddiyon Ko Majbut Bnayen,
Ppita, Haddiyon Ko Majbut Bnayen,
जवां बनाये रखने के लिए पपीता :- हर लोग चाहता है कि वह हमेशा जवां और खुबसुरत लगे | इसके लिए रोजाना पपीते जा सेवन करें | पपीते का सेवन करने से आप अपनी उम्र के असर को कम कर सकते है | पपीते में विटामिन सी , बीटा कैरोटिन , और विटामिन इ होता है | जो हमारे शरीर को पोषण देता है | जब किसी भी बीमारी का शिकार नही होंगे तो हम हमेशा जवां और दुरस्त दिखाई देते है |
गठिया के रोगी के लिए ;- जो लोग गठिया के रोग से पीड़ित होते है ,उन्हें अपने भोजन में पपीते को शामिल करना चाहिए | इसके साथ ये हमारे दुर्बल शरीर के लिए भी लाभदायक होता है | पपीता गुणों की खान है |
PPITE KE ANEK GUN
PPITE KE ANEK GUN 
तो दोस्तों ये थे पपीते कुछ गुण और लाभ | जिसकी जानकारी हमने आपको दी है | इस जानकारी के माध्यम से आप पानी बीमारी को दूर कर सकते है |   


पपीते के फायदे और लाभ , Ppite Ke Fayde Or Laabh | Ppite Mein Paye Jane Vale Ttv ,Ppite Ke Upyog Se Kren Vibhinn Bimariyon Ka Ilaj , Pet Ke Rog , Kbj Ko Dur Kren, Ppita ,Haddiyon Ko Majbut Bnayen 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे