घरेलू उपाय से करें सुखी खांसी को ठीक , Ghrelu Upay Se Kren Khansi Ko Thik |

 Ghrelu Upay Se Kren Khansi Ko  Thik
 Ghrelu Upay Se Kren Khansi Ko  Thik
सुखी खांसी को ठीक करने के लिए :- हर मनुष्य चाहता है कि वह स्वस्थ रहे | लेकिन आजकल लोगों को अपने स्वास्थ्य से जुडी हुई कई समस्या सेजूझना पड़ता है | जिसमे से खांसी एक आम समस्या बनती जा रही है | इसका इलाज करना बहुत आवश्यक होता है | नही तो आगे चलकर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | खांसी दो तरह की होती है |
1.गीली या कफ वाली खांसी
2.सुखी खांसी जिसमे कफ निकलता नही निकलता |
आज हम आपको सुखी खांसी को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे है | जिसका उपयोग करके आप खांसी को ठीक कर सकते है |
Adrak Se Khansi Mein Laabh
Adrak Se Khansi Mein Laabh
                 उपाय
1.  अदरक और शहद के सेवन करने से सुखी खांसी ठीक हो जाती है | इसका उपयोग किस तरह से करना है , इसकी जानकारी हम आप तक पंहुचा रहे है |
विधि :- अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें | इस रस की 5 मिलीलीटर की मात्रा में 10 ग्राम शहद मिला लें और एक अच्छा सा मिश्रण तैयार करें | अदरक और शहद के इस मिश्रण को एक दिन में चार बार लें |
2.  काली मिर्च और चीनी की एक समान मात्रा लें | इन दोनों को बारीक़ करके पीस लें | इसके बाद गाय के शुद्ध घे में इस पिसे हुए चूर्ण को मिक्स करके छोटी – छोटी आकार की गोलियां बना लें | इस तरह से तैयार की हुई गोलियों को रोजाना दिन में तीन बार चूसने से खांसी ठीक हो जाती है |
हल्दी का उपयोग करें
हल्दी का उपयोग करें 
3.  दो ग्राम हल्दी के पावडर में एक चम्मच शहद मिलाकर चाटे | इस उपचार को एक दिन में कम से कम दो बार करें | सुखी खांसी ठीक हो जाएगी |
काढ़ा बनाने की समग्री
काढ़ा बनाने की समग्री 
4.  अदरक , निम्बू , शहद आदि के मिश्रण को तैयार करें | इससे बनाने के लिए अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें | इस रस की 20 ग्राम की मात्रा में 50 मिलीलीटर निम्बू का रस और लगभग 200 ग्राम शहद मिलाकर बनाये | अब इस मिश्रण में लगभग 50 मिलीलीटर पानी मिला लें | इस तरह से ये एक औषधि तैयार है | इसे किसी शीशी में भर लें | इस औषधि की एक दिन में दो – दो चम्मच की मात्रा को तीन बार लें | अधिक फायदा मिलेगा |
5.  अंगूर एक गुणकारी फल है | इसमें फेफड़ों को शक्ति देने के गुण होते है | इसलिए अंगूर के एक गिलास रस का सेवन करें | यदि लगातार ना कर सके तो इसे एक लम्बे समय तक करें |
शहद और निम्बू का उपयोग से करें खांसी को दूर
शहद और निम्बू का उपयोग से करें खांसी को दूर 
6.  ग्लिसरीन , निम्बू और शहद आदि को एक मात्रा में ले | और इन तीनो को आपस में मिलाकर एक मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को एक दिन में तीन बार 5 मिलीलीटर के हिसाब से लें | आप इसके सेवन की मात्रा को बढ़ा भी सकते है | इस उपचार को करने से जल्द से जल्द सुखी खांसी में आराम मिलता है |
7.  शहद और काली मिर्च को आपस में पीसकर एक मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को एक दिन में कम से कम तीन बार चाटें | इस उपचार  को करने से सुखी खांसी ठीक हो जाती है |
8.  गुड और सरसों के तेल को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से घोट लें | इस तरह से तैयार की हुई औषधि को दो या तीन बार चाटने से लाभ मिलता है |

9.  शक्कर और काली मिर्च को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं | सुखी खांसी ठीक हो जाती है |
गाजर का रस उपयोग
गाजर का रस उपयोग 
10. गाजर और पालक का रस निकालकर रोजाना सुबह के समय पीयें | इस उपचार को लगातार करने से खांसी बिल्कुल ठीक हो जाती है |
11.         लहसुन खांसी को ठीक करने के लिए बहुत लाभकारी है | लहसुन की तासीर गर्म होती है | लहसुन की 4 से 5 कली को छोटा – छोटा काटकर एक गिलास दूध में उबाल लें | इस दूध को रात के समय पीकर सो जाएँ | ऐसा करने से आपको अधिक लाभ मिलेगा |
12.         एक अदरक का टुकड़ा काट लें | इस पर थोडा सा नमक लगा लें | इसके बाद इसे अपने मुंह में रखकर चूसें | खांसी में लाभ मिलेगा |
13.         आम को भूभल में भुन लें | ( चूल्हे में भोजन बनाने के बाद जो हल्की गर्म राख बचती है तो उसे भूभल कहते है ) इस प्रकार से भुने हुए आम को एक दिन में तीन बारे खाएं | इस उपचर को करने से सुखी खांसी ठीक हो जाती है |
तुलसी का उपयोग करें
तुलसी का उपयोग करें 
14.         दूध में हल्दी डालकर गर्म करके पीयें | इससे खांसी ठीक हो जाती है | यदि आप इस दूध को दिन में दो बार लें तो अधिक लाभ मिलेगा |



घरेलू उपाय से करें सुखी खांसी को ठीक , Ghrelu Upay Se Kren Khansi Ko  Thik | Khansi Ke Prkar , Khansi Ko Thik Krne Ke Liye Shhd Or Adrak Ka Pryog ,Glisrin Or Nimbu Ka Upyog , Kali Mirch Or Adrak Se Khansi Mein Laabh , Khansi Ko Thik Krne Ke Vibhinn Trike | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे