सफेद दाग को दूर करने के उपाय, Sfed Daag Ko Dur Krne Ke Upay|

 Sfed Daag Ko Dur Krne Ke Upay
 Sfed Daag Ko Dur Krne Ke Upay
चेहरे के सफेद दाग को दूर करने के उपाय :- इस रोग को ल्यूकोडर्मा भी कहते है | इस रोग में रोगी के चेहरे और शरीर पर सफेद दाग हो जाते है | इस दाग के कारण व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक दोनों ही अवस्था में कष्ट होता है | हमारे शरीर में जब प्राकतिक रूप देने वाले पदार्थ की कमी हो जाती है तो हमारे चेहरे और शरीर पर अफेद दाग हो जाते है | इस रोग को श्वेत कुष्ठ रोग भी कहते है | यह एक बहुत ही बेकार रोग होता है | इस रोग में व्यक्ति की सुन्दरता भंग हो जाती है | इस रोग का अधिकतर प्रभाव पुरुषों की तुलना में स्त्रियों पर अधिक होता है | शरीर पर सफेद दाग हाथ , पीठ , कलाई और गर्दन पर पाए जाते है | सफेद दाग कैसे होते है , इस कारण का अभी तक पता नही चला है | परन्तु डॉक्टरों का यह मानना है कि पेट के रोग के कारण , लीवर का सही प्रकार से काम न करने के कारण , छोटी और अदि आंत में कीड़ों का होना , तनाव में रहना , चिंता करना टायफाईड बुखार का होना आदि कुछ  कारण है जिससे यह रोग हो जाता है |
Sfed Daag Hone Ka Karan
Sfed Daag Hone Ka Karan
शरीर के सिस्टम खराब होने के कारण भी यह रोग लग जाता है | कुछ लोगों का मानना है कि यह रोग पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला होता है | इस रोग को पूरी तरह से तो खत्म नही किया जा सकता लेकिन इस रोग पर नियन्त्रण तो पाया जा सकता है | आज हम एक छोटे से लेख के माध्यम से आपको इस रोग को कम करने के कुछ घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देंगे |
, Sfed Daag Ko Dur Kren Haldi
, Sfed Daag Ko Dur Kren Haldi
उपाय :-
लगभग 7 से 8 लीटर पानी में आधा किलो हल्दी मिलाकर अच्छी तरह से उबालें | उबलते हुए जब यह पानी आधा रह जाये यानि जब 4 से 5 लीटर रह जाये तो आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें | इसके बाद इसमें आधा किलो सरसों का तेल मिलाकर दोबारा आंच पर चढ़ा दें | पानी के इस मिश्रण में जब केवल तेल ही रह जाये तो इसे आंच से उतारकर किसी कांच की शीशी में भरकर रख लें | इस प्रकार से दवा तैयार हो गई | इस दवा को रोजाना सफेद दाग पर दिन में कम से कम दो बार लगायें | लाभ मिलेगा | यदि इस उपचार को आप 3 से 4 महीने तक लगातार करते है तो फायदा मिलता है |
बाबची के बीजों का उपयोग
बाबची के बीजों का उपयोग
बाबची के बीजों का उपयोग :- यह सफेद दाग के लिए बहुत ही असरदार औषधी मानी जाती है | इसके 50 ग्राम बीजों को पानी में भीगकर रख दें | इसका पानी प्रतिदिन बदलें | जब बीज अच्छी तरह से पानी में फूल जाये तो इसे मसलकर छिलका निकाल दें | बीजों को छाया में सुखा लें | जब बीज सुख जाये तो इसका पावडर बना लें | इस तरह से दवा तैयार है | इस दवा को 1 से 2 ग्राम की मात्रा को गर्म दुश के साथ खाएं | इसके आलावा इसी चूर्ण को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को सफेद दाग पर लगायें | इस उपचार को दो महीने तक करें | अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा |  
बाबची के बीजों
बाबची के बीजों


इमली के बीज
इमली के बीज 
इमली के बीज और बाबची के बीजों की एक समान मात्रा लें | इन दोनों को लगभग 3 से 4 दिन तक पानी में भिगोकर रखें | इसके बाद बीजीं को मसलकर उसका छिलका उतार लें | बीजों को छाया में सुखा लें | जब बीज सुख जाये तो इसका पावडर बना लें | इस तैयार पावडर को थोड़ी सी मात्रा में लेकर पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को रोजाना सफेद दाग पर दो बार एक हफ्ते तक लगायें | यदि इस पेस्ट का उपयोग करने से सफेद दाग लाल हो जाये और उसमे से पानी निकलने लगे तो यह उपचार कुछ दिनों के लिए बंद कर दें | यह एक असरदार इलाज है |
Lal Mitti Hai Laabhkari,
Lal Mitti Hai Laabhkari
लाल मिटटी का उपयोग :- किसी भी स्थान से लाल मिटटी लें | यह मिटटी अधिकतर पहाड़ी और ढलानों वाले इलाके में मिल जाती है | इस मिटटी में अदरक के रस को डालकर अच्छी तरह से मिला लें | इस तैयार दवा को एक टेप की तरह लगायें | इस उपाय को करने से लाभ मिलता है | क्योंकि लाल मिटटी में ताम्बे का अंश होता है | जिससे चमड़ी के रंग को बदलने में सहायता मिलती है और अदरक के प्रयोग से सफेद दाग की चमड़ी में खून के बहाव को बढ़ा देता है |
Tambe ke brtan me pani
Tambe ke brtan me pani 
सफेद दाग को हटाने के लिए रात के समय किसी ताम्बे के बर्तन में पानी भरकर रख दें | अगले दिन इस पानी को पी लें | इससे शरीर में मजबूती आती है और साथ ही साथ सफेद दाग के लिए भी लाभदायक है |
Mooli Ke Beej Hai Upyogi
Mooli Ke Beej Hai Upyogi
मुली के बीज का उपयोग :- सफेद दाग को दूर करने के लिए मूली के बीजों का भी उपयोग किया जाता है | मूली के लगभग 20 से 30 ग्राम बीजों को सिरका में मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें | इस तैयार पेस्ट को सफेद दाग पर लगायें |लाभ मिलेगा |
एक छोटे से अध्यन से पता चला है कि काली मिर्च के उपयोग से भी सफेद दाग को कम कर सकते है | काली मिर्च में पिपराईन नामक तत्व होता है जो काली मिर्च में तीखा स्वाद देता है | इसके आलावा इसके उपयोग को करने से चमड़ी का रंग वापिस आ जाता है |
Kali Mirch Hai Upyogi
Kali Mirch Hai Upyogi
इस रोग में रोगी को विटामिन और फोलिक एसिड का उपयोग करना चाहिए | क्योंकि जब शरीर में इन दोनों पदार्थों को कमी हो जाती है तो सफेद दाग होने की संभावना बढ़ जाती है | इसलिए हमे विटामिन कॉपर और जिंक के सप्लीमेंट का प्रयोग करना चाहिए |
जैसा की हमने बताया है कि इस रोग का सफल इलाज नही है लेकिन इसे कम किया जा सकता है | यदि आप चाहते है कि आपके चेहरे , गर्दन , हाथ और पैर के दाग जल्दी ठीक हो जाये तो इसके लिए इन उपायों को अधिक समय तक करें | क्योंकि ये इलाज पूरी तरह से घरेलू होते है जिनका असर धीरे – धीरे होता है परन्तु इस इलाज से बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है | यदि ये रोग छोटे बच्चों पर हो तो इन उपाय का प्रभाव बच्चो पर जल्दी होता है |     



सफेद दाग को दूर करने के उपाय, Sfed Daag Ko Dur Krne Ke Upay| Sfed Daag Hone Ka Karan, Sfed Daag Ko Dur Kren Haldi, Imli Or Babchi Ke Beejon Ka Upyog Kren,Lal Mitti Hai Laabhkari,Mooli Ke Beej, Kali Mirch Hai Upyogi,Sfed Daag Ko Dur Krne Ke Vibhinn Trike | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे