रुसी यानि डेनडरफ को दूर करने के घरेलू उपाय |
रुसी को दूर करने के कुछ टिप्स :- मनुष्य
के बालों में रुसी का होना एक आम सी समस्या है | इस समस्या से हर मनुष्य बहुत ही
परेशान है | जब किसी मनुष्य की रुसी जरूरत से भी अधिक हो जाती है , तो रुसी उसके
कपड़े पर गिरने लगती है | इस कारण से उसे दुसरे लोगों के बीच में शर्मिदा होना पड़ता
है | इस समस्या से निजात पाने के लिए मनुष्य ना जाने कितने मंहगे से मंहगे शैंपू
या तेल का उपयोग करता है | लेकिन इन सभी चीजों में बहुत से कैमिकल होते है | जिसके
कारण हमारे सिर के बाल झड़ने लगते है | रुसी होने के कारण हमारे बालो की वृद्धि रुक
जाती है |आज हम आपको रुसी होने का कारण और उससे निजात पाने के लिए कुछ उपाय
बतायेंगे | जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है | सबसे पहले बात करते
है कि रुसी कैसे होती है |
Dandruff Hone Ka Karan |
रुसी होने का कारण:- बालों में तेल का
ना लगाना , बहुत दिनों तक सिर ना धोना , सिर की त्वचा में संक्रमन का होना आदि कुछ
कारण है | जिससे हमारे सिर में रुसी हो जाती है | इसके बाद बात करते है कि रुसी को
कैसे दूर करें |
रुसी को दूर करने का तरीका :- रुसी को
दूर करने के लिए बहुत से घरेलू उपाय है |जिनको अपनाकर आप इस समस्या से मुक्ति पा
सकते है | इन तरीकों का वर्णन इस प्रकार है |
आंवला , रीठा और शिकाकाई आदि की एक
समान मात्रा लें | अब इन तीनों के मिश्रण में आधे से भी अधिक पानी डालकर मंद अग्नि
पर पकाएं | पकते – पकते जब यह पानी आधा रह जाए तो इसे आंच से उतारकर ठंडा होने के
लिए रख दें | अब इसे छानकर सिर में लगायें
| इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में रुसी की समस्या से निजात मिल जाती है |
Jaetun Ke Tel ka upyog |
जैतून के तेल और केस्ट्रोल ऑयल की एक
समान मात्रा लें | इन दोनों को आपस में मिलाकर हल्का गर्म कर लें | इस तेल को बालों
की जड़ की मसाज करें | इस उपाय को करने से रुसी की समस्या से निजात मिल जाती है |
बाल धोने से एक रात पहले अपने बालों
में अच्छी तरह से मसाज करें | इसके बाद अगले दिन एक चम्मच आंवले के पाउडर में एक
अंडा मिलाकर एक मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर कम से कम आधा
घंटा छोड़ दें | इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें | इस उपाय को करने से लाभ
मिलता है |
methi ke daane ka upyog |
अपने भोजन में सलाद , ताज़े फल और हरी सब्जियों का उपयोग करें |
मेथी के दानो का उपयोग करने से हमारा
पेट और हमारे बाल दोनों ही स्वस्थ रहते है | इसके लिए मेथी के दानो को रात के समय
पानी में भिगाकर रख दें | अगले दिन सुबह उठकर इन भीगे हुए मेथी के दानो को पीसकर
पेस्ट बनाएं | इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगायें और कुछ देर ऐसे
ही रहने दें | कुछ देर बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें | इस उपाय को करने से बाल
काले और चमकदार बनते है |
nimbu ka upyog hai laabhkari |
बालों में यदि तेल लगा हो और रुसी की
समस्या हो तो इसके लिए जैतून का तेल और निम्बू का रस मिलाकर बालों की जड़ों में
लगायें | इस मिश्रण को बालों में लगभग 15 से 20 मिनट तक लगायें | इसके बाद बालों
को शैम्पू से धो लें | इस उपाय को कुछ दिनों तक लगातार करें | रुसी की समस्या दूर
हो जाएगी |
शहद और जैतून के तेल में थोडा सा
दालचीनी का पावडर मिलाकर मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में
मालिश करें | इस उपाय को करने से रुसी और बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है
|
यदि सामान्य बालों में रुसी की समस्या
हो तो सरसों के तेल में थोडा सा निम्बू का रस मिलाकर अपने बालों की की जड़ों में
लगायें | लेकिन इस मिश्रण को रुई के फोहे से लगायें | इस उपचार को करने से रुसी
दूर हो जाती है |
शुष्क बालों में अगर रुसी की समस्या
है तो इसे दूर करने के लिए एक टमाटर के गुदे में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर बालों
में लगायें | इसे बालों में कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें | इसके बाद
बालों को अच्छी तरह से शैम्पू से धो लें | इस उपाय को करने से रुसी और बालों के
झड़ने की समस्या दूर हो जाती है |
ande ki jrdi or tel ka upoyg kren |
लगभग 100 ग्राम नारियल के तेल में तीन
से चार कपूर मिलाकर एक मिश्रण बनाएं | इस तैयार मिश्रण को रात के समय बालों में
लगा लें | इस उपाय को करने से रुसी से मुक्ति मिल जाती है |
जैतून के तेल की दो चम्मच की मात्रा
में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर अपने बालों की जड़ों में मालिश करें | इसे लगाने
से कुछ देर बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें | इस उपाय को करने से रुसी और बालों
के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है |
pyaj ka rs lgayen |
सावधानियां बरते :-
पौष्टिक भोजन का सेवन करें |
बालों को हमेशा साफ रखें |
दुसरे लोगों की कंघी , ब्रश , टावल आदि
का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें |
शुष्क बालों का क्या उपाय है :- हमारे
बालों में बहुत सी परेशानियाँ होती है | जिसमे से शुष्क बाल भी एक परेशानी है | जब
हमारे शरीर की तेल ग्रन्थि अतिकिर्याशील हो जाती है | तो उससे बाल तैलीय हो जाते
है | जबकि शुष्क बाल तेल ग्रन्थि के अक्रियाशीलता के कारण होता है | शुष्क बाल
देखने से बहुत ही भद्दे लगते है | इसके आलावा बालो में भी अनेक समस्याएँ उत्पन्न
हो जाती है | जैसे बालों का झड़ना ,दो मुंहे बालों का होना , बालों का सफेद होना ,
और बालों में रुसी का होना |शुष्क बालों में यह समस्या निम्नलिखित कारण से होती है
| कठोर शैम्पू का इस्तेमाल करने से , दुर्बल खून के संचरण से , बालों में रुसी
होने से बालों को अधिक समय तक खुला रखने से , डाई का प्रयोग करने से , मानसिक तनाव
करने से , अधिक चिंता करने से , आदि से | इसके आलावा कुछ वातावरण के कारण से भी
होता है | जैसे :- अधिक गर्मी से , तेल के प्रयोग से , धुल मिटटी के कारण , पानी
का कम सेवन करने से , बालों में अधिक महंदी लगाने से और बालों को गर्म पानी से
धोने से |
elovrea jael hai upyogi |
उपचार कैसे करें :- अंडे की जर्दी को
अपने बालों में लगायें | यह शुष्क बालों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है |
शुष्क बालों में एक सप्ताह के लिए दिन
में दो बार सरसों के तेल की मालिश करे | यह मसाज शुष्क बालों के लिए लाभदायक होता
है |
मेथी के दानों को को पीसकर पाउडर बन
लें |इस पाउडर की तीन चम्मच की मात्रा में
दही मिलाकर बालों में लगा ले | इसे कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगायें| इसके
बाद बालों को हल्के गर्म पानी से धो ले| यह उपाय बहुत ही असरदार है |
शुष्क बालों में प्रोटीन से युक्त कंडिशनर
का उपयोग करें |
जैतून का तेल और नारियल का तेल मिलाकर
शुष्क बालों में मसाज करें | इस उपाय को करने से शुष्क बाल सही हो जाते है |
सावधानियां बरते :-
पौष्टिक भोजन का सेवन करें |
बालों में प्राकतिक शैम्पू का उपयोग
करें |
बालों को धुल मिटटी से बचा कर रखें |
बालों को धोने के लिए ठंडे पानी का
उपयोग करें | बालों में एक सप्ताह में एक बार ही शैम्पू का उपयोग करें |
balon ki shi prakr se dekhbhaal kren |
बालों को हमेशा बांधकर रखें | उन्हें
खुला ना छोड़े |
डाई का उपयोग कम से कम करें |
तो दोस्तों आज हमने आपको dandruff से मुक्ति
पाने के लिए कुछ उपाय के बारे में बताया है | ऐसी ही और भी जानकारी हम आपको देते
रहेंगे |
रुसी यानि डेनडरफ को दूर करने के
घरेलू उपाय | Rusi Yani Dandruff Ko Dur Krne Ke
Ghrelu Upay | Dandruff Hone Ka Karan , Jaetun Ke Tel ,Anvala Ritha , Shikakaai
Ka Mishrn Ka Upyog , Methi Daane Or Tmatar Ka Upyog Kaese Kren , Rusi Ko Dur
Krne Ke Vibhinn Upay |
No comments:
Post a Comment