गंजेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय , Ganjepan Ko Dur Krne Ke Liye Kuch Ghrelu Upay |

गंजेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय
गंजेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

घरेलू उपचार से गंजेपन को दूर करें :- गंजेपन की समस्या को एलोपेसिया के नाम से भी जाना जाता है | यह समस्या आज के समय में एक आम समस्या बनकर रह गई | इससे हर व्यक्ति परेशान है | चाहे वो महिला हो या पुरुष | गंजेपन की समस्या में मनुष्य के बाल तेज़ी से झड़ जाते है | जिससे उनकी स्थिति एक गंजे की हो जाती है | इस रोग में सबसे बड़ी बात यह है कि जितनी तेज़ी से झड़ते है उतनी तेज़ी से नही उगते |बाल बहुत कमजोर और पतले हो जाते है | ऐसी स्थिति में आगे गंजे होने की समस्या पैदा हो जाती है |
बालों के झड़ने और गंजेपन का कारण :-बालों के झड़ने और गंजेपन के कई कारण हो सकते है | ये कारण निम्नलिखित है |
*   बालों की जड़ों का कमजोर हो जाना |
*   पियूष ग्रन्थि में हार्मोन्स का कम हो जाना |
*   सिर में रुसी का होना |
*   गर्मी का जरूरत से अधिक होना |
*   लगातार सिर में दर्द रहना | इससे खून के संचार में कमी आ जाती है |
*   भोजन का पाचन उचित प्रकार से ना होना |
*   भोजन में विटामिन्स की कमी
आदि कारण है जिसके कारण व्यक्ति को गंजेपन की समस्या हो जाती है |
aalu ke upyog se krne gnjepan ko dur
aalu ke upyog se krne gnjepan ko dur 
गंजेपन का इलाज :- हमारे भोजन में जिंक , कॉपर , लौह तत्व , सिलिका युक्त भोजन का उपयोग करना चाहिए | क्योंकि ये सभी तत्व गंजेपन को दूर करने में सहायक होते है | जिंक सबसे अधिक केले , अंजीर , आलू , बैगन , और स्ट्राबेरी में पाया जाता है |
कॉपर तत्व के उपयोग करने से शरीर के इम्यून सिस्टम मजबूत होते है | जिससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है | हमारे खून में हीमोग्लोबिन की कमी को कॉपर से पूरा किया जाता है | कॉपर युक्त भोजन है | दाल , सोयाबीन आदि | इसके आलावा सिलिका नामक तत्व चावल और आम में पाए जाते है |
Ganjepan Ko Dur Krne Ke Liye Kuch Ghrelu Upay
Ganjepan Ko Dur Krne Ke Liye Kuch Ghrelu Upay

गंजेपन को दूर करने के लिए उपाय :-
1.    मेथी के दाने को रात के समय पानी में भिगोकर रखें | अगले दिन सुबह मेथी को थोडा सा पीसकर उसमे दही मिला ले और एक मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगा लें | इसे लगाने के कुछ देर बाद सिर धो लें | इस उपचार को करने से सिर की रुसी और सिर की त्वचा सम्बन्धी रोग भी दूर हो जाते है | मेथी में एसिड और प्रोटीन पाया जाता है | जो बालों के पोषण के लिए लाभदायक होते है | इस उपचार को करने से बालों की लम्बाई भी बढती है | इसके आलावा रूखे और डेमिज बाल भी ठीक हो जाते है |
2.    उड़द की दाल को उबालकर पीस ले और एक लेप बनाएं | इस लेप को रात को सोने से पहले लगा लें | इस उपचार को कुछ दिनों तक नियमित रूप करें गंजापन दूर हो जायेगा |   
3.    हरे धनिये के पत्ते को पीसकर लेप बनाएं | जिस जगह पर बाल नही है उस स्थान पर इस लेप को लगाने से बाल निकल जाते  है |
4.    अन्य उपचार :- मुलहठी को थोड़े से दूध में अच्छी तरह से पीसकर एक लेप बनाएं | इस लेप में एक चुटकी केसर भी मिला दें | इस तरह से एक मिश्रण बनाएं | इस मिश्रण को रात के समय सिर में लगाने से गंजापन दूर हो जाता है | यह एक आसान और सरल उपाय है |
Ganjepan Ki Samsya Ke Nivaran Ke Vibhinn Upay
 Ganjepan Ki Samsya Ke Nivaran Ke Vibhinn Upay
5.    निम्बू के रस में केले के गुदे को मिलाकर थोडा सा मसल लें | इसे गंजे वाले स्थान पर लगायें | इस उपयोग को करने से बालों के उड़ने की समस्या दूर हो जाती है |
6.    अनार के पेड़ की कुछ पत्तियों को पीस लें | इसके बाद इसे गंजे वाले स्थान पर लगायें | इससे बाल जल्द ही निकल जाते है | यह एक असरदार उपाय है |
7.    प्याज के बारे में तो सब जाते है की यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है | लेकिन इसका उपयोग बाल को उगाने के लिए भी किया जाता है | जैसे एक प्याज लें | इसको दो भागों में काट लें | इसके एक हिस्से को गंजे वाले स्थान पर कम से कम 5 मिनट तक रगड़ें| इसके बाद शहद लगायें | इस उपचार को कुछ दिन तक करने से ही बाल निकल जाते है |
एलोवरा है लाभदायक
एलोवरा है लाभदायक 
8.    आलू को पीसकर उसका रस निकाल लें | इसमें सेब का रस भी मिला दें | अब इन दोनों के रस में अंडे की जर्दी और शहद भी मिला दें |
9.    इस घोल को नहाने के से पहले सिर में लगा लें | इस उपचार को करने से बालों में चमक आती है और बाल लम्बे होते है | इससे गंजेपन की समस्या से छुटकारा मिल जाता है |
10. गाजर को उबाल लें | उबालने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को गंजे वाली स्थान पर लगायें | इसे कम से कम 25 से 30 मिनट तक रखे और फिर धो लें| इस उपाय को करने से बालों का झड़ना रुक जाता है और नये बाल निकलते है |
neem ki pattiyon se krne gnjepan ko dur
neem ki pattiyon se krne gnjepan ko dur 
11.  नीम के पेड़ की कुछ पत्तियों को तोडकर उसका पेस्ट बना लें | इसे अपने बालों में लगा लें | जब यह पेस्ट बालों में सुख जाएँ तो बालों को पानी से धो लें | ऐसा  करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है |
12. दूध या दही में थोड़ा सा बेसन मिला लें | इस मिश्रण से अपने बालों को धोएं | अधिक लाभ मिलेगा |
कच्चे पपीते का उपयोग
कच्चे पपीते का उपयोग 
कच्चे पपीते को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें | इसे अपने सिर  में 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें | इस  उपाय को करने से बाल नही झड़ेंगे और रुसी भी नही होगी |

गंजेपन को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय , Ganjepan Ko Dur Krne Ke Liye Kuch Ghrelu Upay | Ganjepan Ka Kya Karan Hai ,Ganjepan Ke Liye Maethi Hai Kaese Upyogi , Anar Ke Ras Se Kren Ganjepan Ko Dur , Nibu Or Kele Ka Upyog , Ganjepan Ki Samsya Ke Nivaran Ke Vibhinn Upay |  

2 comments:


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे