Spots and Fine Lines on Face | चेहरे के दाग धब्बे और झाइयाँ

चेहरे के दाग, धब्बे और झाइयाँ

*चेहरे पर दाग , धब्बे और झाइयाँ निकलने से इंसान का चेहरा बेकार या कुरूप हो जाता है । यह रोग इंसान के चहरे पर छोटी - छोटी फुंसी होने के कारण हो जाता है । ये फुंसी ठीक होते होते चेहरे पर दाग या धब्बे छोड़ देती है । और इंसान इसको ठीक करने के लिए डॉक्टर की दवाई का सेवन करने लगते है । यह दवाई शरीर के लिए बहुत ही गर्म होती या कभी - कभी हानिकारक भी हो जाती है । इसके कारण भी चहरे पर झाइयाँ पड़ जाती है । इसलिए हमे गर्म दवाई का उपयोग न करते हुए । आयुर्वेद के द्वारा बताए गए तरीके से अपने घर में अपने हाथों से बनाई जाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयों से इन दाग , धब्बों और झाइयों से छुटकारा पाना चाहिए।

चेहरे के दाग धब्बे और झाइयाँ

उपयोग :- 

चहरे पर हुए दागों को दूर करने के लिए नींबू बहुत ही उपयोगी होता है । नींबू का रस निकालकर रात्रि को सोने से पहले लगाने से चहरे के  दाग और धब्बे दूर हो जाते है । तथा चहरे की झाइयां दूर करने के लिए नींबू को काटकर कटे हुए हिस्से को झाई वाले स्थान पर मसलने से झाइयाँ ख़त्म हो जाती है ।

2. चहरे को मुलायम बनाने के लिए थोड़े से संतरे के छिलके को धुप में सुखाए । सूखने के  बाद इसको बारीक़ पीसकर नारियल के तेल  तथा गुलाब जल इन तीनो को मिलाकर चहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम हो जाता है । और चहरे की झाइयाँ भी दूर हो जाती है । या फिर संतरे और नींबू के छिलके को बारीक़ पीसकर दूध में मिलाकर लगाने से भी चहरे के दाग ख़त्म हो जाते है । और चहरे की त्वचा कोमल हो जाती है ।

3.चहरे पर निखार लाने के लिए टमाटर का प्रयोग भी बहुत ही लाभदायक होता है । प्रतिदिन सुबह उठकर टमाटर का रस निकालकर इस रस में नमक , जीरा , काली मिर्च तीनो  को मिलाकर रोजाना सुबह पीने से चहरे पर निखार आता है साथ ही साथ चहरे के दाग , धब्बे ठीक हो जाते है । या फिर चहरे पर नारियल का पानी लगाने से पेट में कब्ज की शिकायत दूर होती है तथा मनुष्य का खून भी साफ हो जाता है । और शरीर स्वस्थ्य हो जाता है ।

Spots and Fine Lines on Face
Spots and Fine Lines on Face

4. चहरे के धब्बे , दाग या मुहासों को दूर करने के लिए खीरे का उपयोग अधिक फायदेमंद होता है । खीरे को काटकर खीरे के एक हिस्से को चहरे पर ५ मिनट तक रगड़े । रगड़ने  के बाद सूखने से चहरे पर इसके रस की परत या छाया सी बन जाती है । तथा बीस मिनट बाद ठन्डे पानी से धो ले । यह क्रिया लगातार करने से चहरे के दाग, धब्बे और मुँहासे ठीक हो जाते है |

5. चहरे की त्वचा को और अधिक सुन्दर बनाने के लिए सामान मात्रा में नींबू के रस में शहद मिलाकर लगाने से चहरे की त्वचा कोमल , मुलायम व सुन्दर हो जाती है । तथा चेहरा पर निखार आ जाता है ।
   ये सभी उपाय चहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होते है । और ये सभी उपाए घर में बड़ी आसानी से किये जा सकते है ।


नोट :- 

चहरे पर दाग , धब्बे और झाइयाँ होने पर इंसान को बाहर के तैलीय पदार्थ नही खाने चाहिए । घर में बने तैलीय पदार्थो का उपयोग भी कम से कम करना चाहिए | 


No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे