जलेबी
बनाने की विधि
जलेबी के लिए जरूरी सामग्री :-
१.
आटा :- ३०० ग्राम
२.
सोडा :- एक छोटा चम्मच
३.
चीनी :- ५०० ग्राम
४.
इलायची
पाउडर :- आधा चम्मच
५.
घी :- केवल तलने के लिए
६.
दही :- आवश्कता के अनुसार
७.
रंग :- आवश्कता के अनुसार
बनाने की विधि :-
रात के समय दही , आटा और सोडा मिलाकर मिश्रण
तैयार करके रख दे | अगले दिन सुबह इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला ले और यदि इस
मिश्रण में पानी की जरूरत हो तो मिला सकते है | जिससे यह मिश्रण टाईट ना होकर ढीला
रहे | चीनी और पानी लेकर एक तार की चाशनी
बना ले | अब चाशनी में इलायची पाउडर मिलाकर कुछ समय तक पकायें | अब एक कढाई में घी
गर्म करे और इस मिश्रण के घोल को किसी कपड़े में छोटा सा छेद करके जलेबी का आकार दे
| और इसे अच्छी तरीके से तल ले | तलने के बाद इसे तैयार की गई चाशनी में १५ या २०
मिनट तक छोड़ दे | इस प्रकार गरमा गर्म जलेबी तैयार है इसे हम दूध या रबड़ी के साथ
कहा सकते है |
No comments:
Post a Comment