मसालें
वाली भिन्डी बनाने का तरीका
जब हमारे देश में भिन्डी की सब्जी का मौसम आता है
तो प्रत्येक घर में भिन्डी की सब्जी बनने लगती है | भिन्डी एक प्रकार की हरी सब्जी
होती है | ज्यादातर लोग भिन्डी की भुजिया खाना पसंद करते है | लेंकिन कई घरो में
मसालें वाली भिन्डी भी बनाई जाती है | तो आओं आज हम मसालें वाली भिन्डी की रेसिपी
बनाते है | इस रेसिपी को बनाने में निम्नलिखित सामग्री की आवश्कता होगी |
१. भिन्डी
:- आधा किलो
२. लाल
मिर्च :- अपनी आवश्कता के अनुसार
३. नमक :- स्वाद के अनुसार
४. हल्दी :- १
चम्मच
५. धनिया
( पिसा हुआ ) :- 2 चम्मच
६. हींग :- थोडा सा
७. आमचूर :- १ चम्मच
८. सोंफ :- १ छोटा चम्मच
९. तेल :- १०० ग्राम
भिन्डी की सब्जी, Bhindi Vegetable Recipe in Hindi , मसालें वाली भिन्डी, भिन्डी की सब्जी बनाने की विधि, भिन्डी कैसे बनाये, bhindi kaise banate hai, |
बनाने की विधि
:- सूखी भिन्डी बनाने के लिए पहलें भिन्डी को पानी से अच्छी तरह से धोकर
किसी कपड़े से पोछ लें ताकि इसमें पानी ना रहे | अब चाकू या छुरी की मदद से भिन्डी
के आगे और पीछे वालें भाग को काटकर हटा दें | और भिन्डी को बीचों – बीच काट दें
परन्तु काटने के बाद इसके हिस्से अलग नहीं होने चाहिए बल्कि आपस में जुड़े हुए होने
चाहिए | इसे तरह से सारी भिन्डी काट लें | अब भिन्डी का मसाला तैयार करें | लाल
मिर्च ( पीसी हुई ) , हल्दी , नमक , धनिया सोंफ और आमचूर को आपस में मिलाकर एक
मिश्रण बनाये | इस तैयार मिश्रण को भिन्डी के बीचों – बीच में भर दें | इसी तरह सारी भिन्डी में यह मसालें का
मिश्रण भर दें |
एक कढ़ाही
लें इसमें सरसों के तेल को गर्म कर लें | इस गर्म तेल में हींग का छोंक लगाये | जब
हींग भुन जाये तो इसमें मसालें से भरे हुए भिन्डी डाल दें और किसी कलछी की सहायता
से अच्छी तरह से मिलाये | गैस की आंच को कम कर दें ताकि भिन्डी धीरे – धीरे पके |
और भिन्डी का मसाला भी बाहर ना निकलें | कुछ देंर बाद भिन्डी को पलटते हुए हिलाए
ताकि भिन्डी दोनों और से पक जाये | बस 10 से 15 मिनट में मसालें वाली भिन्डी तैयार
है | इसे आंच से उतारकर किसी अलग बर्तन में निकालकर थोडा सा गर्म मसाला और थोडा सा
आमचूर डालकर खाने का आनन्द उठाये | इस प्रकार की विधि का उपयोग करके आप एक स्पेशल
मसालें वाली भिन्डी बना सकते है |
No comments:
Post a Comment