अरवी की सब्जी को हम तरी डालकर भी बना सकते है |
इसे बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री चाहिए |
१. अरवी :- ५०० ग्राम
२. नमक :- स्वाद के अनुसार
३. लाल
मिर्च ( पीसी हुई ) :- १ छोटा चम्मच
४. हल्दी :- १ छोटा चम्मच
५. टमाटर :- १०० ग्राम
६. प्याज :- १०० ग्राम
७. अदरक :-
10 ग्राम
८. लहसुन :-
६ या 7 नग
९. जीरा
काली मिर्च को मिक्स करके बनाया हुआ पेस्ट कम से कम आधा चम्मच
१०.
धनिया ( पीसी हुई ) :- 2 छोटे चम्मच
११.
गर्म मसाला :- १ चम्मच
१२.
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया :- १२ लड़ियाँ
सरसों का तेल
:- १५० ग्राम
छोंक के लिए राई या सरसों :- थोडी सी
बनाने की विधि :- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले अरवी
को पानी से अच्छी तरह से धो लें | अब एक पतीले में इन अरवी को थोडा पानी डालकर
उबाल लें | जब ये अरवी उबलकर पक जाये तो इसे किसी अलग बर्तन में निकालकर ठण्डा
करके इसका छिलका उतार लें | और दोनों हथेलियों के बीच में अरवी को रख कर दबा दें
और चपटा आकार दें | इसी प्रकार सभी अरवी को चपटा आकार दें |
अब एक कढ़ाही लें इसमें तेल को गर्म करें | और इन
अर्वियो को तल लें | कुछ देर तलने के बाद जब अरवी का रंग थोडा भूरा होने लगे तो
इसे तेल से निकालकर अलग रख दें | और तरी बनाने की तैयारी करें |
तरी बनाने के लिए
: -
पहले टमाटर को काटकर टुकड़े बना लें | और प्याज , लहसुन को छीलकर काट लें | अब इन
तीनो को आपस में मिला दें और साथ में अदरक भी मिला दें और मिक्सी में पीसकर एक
पेस्ट तैयार कर लें | अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तो
इसमें राई या सरसों का छोंक लगा दें जब सरसों जल जाये तो इसमें बनाया हुआ पेस्ट
डालकर कुछ देंर तक भुने | कुछ देंर भूनने के बाद इसमें नमक , हल्दी , धनिया पाउडर
, और लाल मिर्च डाल दें | इस मसालें के मिश्रण को कम से कम 5 मिनट तक भुने | भूने
हुए मसालें से जब तेल अलग होने लगे तो इसमें पानी डाल दें | और उबालें | बस आपकी
तरी कुछ ही देंर में तैयार हो जाएगी | इस तरी में तलें हुए अरवी डाल दें ऊपर से
गर्म मसाला और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर कम से कम 2 मिनट तक पकाए | इस प्रकार
से आपकी अरवी की तरी वाली सब्जी तैयार हो गई | इस स्वदिस्थ सब्जी का खाने में
आनन्द उठाये |
No comments:
Post a Comment