अरवी की सुखी सब्जी बनाने का तरीका
आवश्कता के अनुसार सामग्री :-
१. अरवी :- ७०० ग्राम
२. लाल
मिर्च :- अपनी आवश्कता के अनुसार
३. नमक :- स्वाद के अनुसार
४. हल्दी :- १ चम्मच
५. पिसा
हुआ धनिया :- 2 छोटे चम्मच
६. हींग
( पिसा हुआ ) :- थोडा सा
७. प्याज :- १५० ग्राम
८. गर्म
मसाला :- 2 चम्मच
९. अजवाइन :- १ छोटा चम्मच
१०.
हरा धनिया ( बारीक़ कटा हुआ )
:- १२ लड़ियाँ
११.
तेल :-
१५० ग्राम
अरबी की सूखी सब्जी , Sukhi Arbi ki Sabzi Recipe in Hindi |
बनाने का तरीका :- अरवी की सुखी सब्जी बनाने के लिए पहलें
अरवी को छिल लें और फिर इसे पानी से धो लें | अब अरवी को अपने अनुसार काट लें आप
चाहे इसे गोल आकर में काटे या लम्बे आकार में काटे | जब सारी अरवी कट जाये तो एक
कढाई लें इसमें तेल गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें प्याज को बारीक़ काटकर , अजवाइन और हींग का छोंक लगा दें | कुछ देंर
भूनने के बाद जब इसका रंग लाल या सुनेहरा हो जाये तो इसमें कटी हुई अरवी डालकर भुने | जब अरवी थोड़ी
सी भुन जाये तो इसमें नमक , हल्दी , लाल मिर्च या हरी मिर्च पीसकर डालें और साथ ही
साथ पिसा हुआ धनिया भी डालें | अब इन सभी के मिश्रण को अच्छी तरह से भुन लें | कम
से कम 5 मिनट तक भूनने के बाद इसमें दो बड़े गिलास पानी डालकर ढक दें | और गैस को
मध्यम आंच पर करके अरवी की सब्जी को पकाए | पकाते हुए इसे बीच – बीच में देंखते
रहे और कलछी से हिलाते रहे | ताकि सब्जी दोनों तरफ से पक सके | लगभग २० से २५ मिनट
में अरवी की सुखी सब्जी तैयार हो जाएगी | लेंकिन इसे आंच से उतारने से पहले चेक कर
लें की सब्जी पकी है या नहीं | यदि सब्जी पक जाये तो इसे आंच से निचे उतार दें |
और किसी अलग बर्तन में निकालकर इस पर बारीक़ कटा हुआ धनिया और थोडा सा गर्म मसाला
डालकर ठण्डा होने के लिए रख दें | इस प्रकार की विधि का प्रयोग करके आप एक
स्वादिस्ट रेसिपी बना सकते है |
No comments:
Post a Comment