पठानी
कोफ्ते
इस
रेसिपी का नाम ही पठानी है लेंकिन इसे पठान लोग नहीं खाते क्योंकि इसमें मांस का
प्रयोग नहीं होता है क्योंकि पठान लोग मांस का खाने में अधिक प्रयोग करते है | लेंकिन
पठानी कोफ्ते एक प्रकार का हिन्दुस्तानी भोजन है | इस रेसिपी को बनाने के लिए हमे
निम्नलिखित आवश्यक सामग्री चाहिए |
१.
काजू :- २५० ग्राम
२.
मखाने :- १००
ग्राम
३.
पालक :- आधा
किलो
४.
बेसन :- २५०
ग्राम
५.
पनीर :- 400
ग्राम
६.
गर्म मसाला :- 2 छोटे चम्मच
७.
हल्दी :- आधा किलो
८.
धनिया ( पिसा हुआ ) – 2 चम्मच
९.
टमाटर :- 400
ग्राम
१०.
हरी मिर्च :- ६
से 7 नग
११.
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया :- १२
लड़ियाँ
१२.
ताज़ी क्रीम :-
३०० ग्राम
१३.
दूध :- ५००
ग्राम
१४.
नमक :- स्वाद
के अनुसार
१५.
लाल मिर्च :-
आवश्यकता के अनुसार
१६.
घी या तेल :-
५०० ग्राम
पठानी कोफ्ते विधि , Pathani Kofte Recipe in Hindi |
बनाने के लिए
:- सबसे पहलें हम कोफ्तों की तैयारी करते हैं |
इसके लिए पहलें सभी पालक को अच्छी तरह साफ
करके बारीक़ काट लें | और इसे साफ पानी से कम से कम दो या तीन बार धोये ताकि इससे
सारी मिटटी साफ हो जाये | अब पालक को किसी पतीलें में थोडा सा पानी डालकर उबाल लें
| और साथ ही साथ किसी अलग बर्तन में काजू और मखानो को भी उबाल लें |
उबालने के बाद पालक और काजू को पानी में से निकालकर इन दोनों
को मिक्सी में या सिलबट्टे पर पीस लें |
अब एक कढ़ाही लें इसमें थोडा सा घी गर्म करें | घी गर्म होने के बाद इसमें
जीरा डालें | जब जीरा अच्छी तरह भुन जाये तो इसमें एक बड़ा चम्मच बेसन का डालें और
साथ में सारे मसालें जैसे :- धनिया पाउडर , थोडा सा गर्म मसाला , पिसा हुआ पालक ,
पिसी हुई लाल मिर्च , नमक , और काजू , मखाने का पिसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह
मिला दें | पनीर को कद्दूकस करके इसमें मिलाकर अच्छी तरह से भुन लें | ताकि सारा
मिश्रण आपस में मिल जाये | गैस की आंच कम करके इस मिश्रण को कढछी को मदद से हिलाते
रहे ताकि ये कढाई में चिपके नहीं | और इस मिश्रण का पानी सूखने तक पकाए | पकाते –
पकाते जब इसका पानी सूख जाये तो इसे किसी अलग बर्तन में निकालकर ठण्डा होने के लिए
रख दें |
बाकि बचे हुए
बेसन का एक पेस्ट तैयार कर लें | अब जो हमने पालक और काजू , मखाने का मिश्रण तैयर
किया है उसकी छोटे आकार की लोई बना लें और इस लोई का आकार थोडा सा चपटा करके इसमें
एक पनीर का टुकड़ा काट कर डाल दें | और फिर इसे गोल आकार दें | इसी प्रकार से
मिश्रण के सभी गोलियां तैयार कर लें |
pathani kofte banane ki vidhi or tarika, how to make pathani kofte, पठानी कोफ्ते कैसे बनाये, स्वादिष्ट पठानी कोफ्ता, |
अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें | जब घी पूरी तरह
गर्म हो जाये तो इसमें तैयार की हुई गोलियां बेसन के पेस्ट में भिगोकर गर्म घी में
डालें | ( पकोड़े की तरह ) और भूरा होने तक तलें | इसी प्रकार से सभी गोलियों को
तलकर किसी अलग बर्तन में रख दें |
तरी बनाने का तरीका :-
सबसे पहलें अदरक , टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी
की सहायता से पीसकर के पेस्ट बना लें | अब एक कढाई
में घी गर्म करके जीरा डाल दें | जब जीरा भुन जाये तो इसमें टमाटर का बनाया हुआ
पेस्ट डालकर पकाए | थोडा सा भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च , हल्दी , नमक और पिसा
हुआ धनिया डालकर पकाए | पकाते – पकाते जब घी और मसाला अलग दिखने लगे तो इसमें थोड़ी
सी ताज़ी क्रीम और दूध मिला दें और कम से कम 2 मिनट तक पकाए | अब इसमें पानी मिला
दें और उबालें | कुछ समय पकने के बाद जब तरी गाढ़ी हो जाये तो इसमे बनाए हुए कोफ्ते
डाल दें और साथ ही साथ बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , गर्म मसाला और जो क्रीम बची हुई
है मिलाकर 3 या ४ मिनट तक पकाए | बस आपकी डिश तैयार है | अब इसे आंच से नीचे उताकर
ठण्डा होने पर परोसे और इस स्वादिस्ट डिश का खाने में आनन्द उठाये | इस डिश को
किसी अच्छे अवसर पर बनाये और महमानों को भी खिलाये |
No comments:
Post a Comment