मटर के कोफ्ते बनाने का
तरीका : -
अधिकतर घरो में मटर की सब्जी , मटर की सुखी
सब्जी , मटर फ्राई आदि सब्जियों को पसंद किया जाता है | लेंकिन आप यदि इन सब
रेसिपी से अलग कुछ बनाना चाहते है तो मटर के कोफ्ते बना सकते हैं | ये खाने में
बहुत स्वादिस्ट लगते हैं | इसे बनाने में थोड़ी सी मेहनत लगेगी
लेंकिन यह आसानी से घर पर ही बनाये जा सकती है | इसे तैयार होने में कम से कम ४०
मिनट तक लग सकते हैं | इसे बनाने के लिए
निम्नलिखित आवश्यक सामग्री चाहिए | तो चलो आज हम मटर की एक नई रेसिपी बनाते हैं |
आवश्यक सामग्री : -
मटर
के दाने :- आधा किलो
आलू
( उबलें हुए ) :- 3 या ४
बेसन :- 2 बड़े चम्मच
हरी
मिर्च ( बारीक़ कटी हुई ) :- १ चम्मच
अदरक
( बारीक़ कटा हुआ या पिसा हुआ ) :- १ चम्मच
नमक :- स्वाद के अनुसार
अजवाइन :- थोड़ी सी
घी
या तेल :- 3 चम्मच
मटर के कोफ्ते बनाने का तरीका, How to Make Matar ke Kofte |
तरी
बनाने के लिए जरूरी सामान :-
टमाटर :- २५० ग्राम
हरी
मिर्च ( पीसी हुई ) :- 2 चम्मच
अदरक :- १ चम्मच
जीरा :- आधा चम्मच
हल्दी :- आधा चम्मच
गर्म
मसाला :- १ चम्मच
धनिया
( पिसा हुआ ) :- 2 चम्मच
हरा
धनिया बारीक़ कटा हुआ ( १ चम्मच )
ताज़ी
क्रीम :- 3 छोटे चम्मच
लाल
मिर्च :- १ चम्मच
नमक :- स्वाद के अनुसार
आमचूर :- १ चम्मच
तेल
या घी :- 3 बड़े चम्मच
कोफ्ते
बनाने का तरीका :-
सबसे
पहलें सभी मटर को छीलकर उसके दाने निकालकर रख लें | फिर एक पतीलें में मटर के
दाने, आलू और पानी डालकर उबाल लें | आलुओ
को छीलकर उसे मेश कर लें और मटर के दानो को थोडा सा दरदरा पीस लें | अब इन दोनों
को आपस में मिलाकर इसमें बेसन , हरी मिर्च , नमक , और अदरक को मिला दें | और इसे आटे
की तरह गूँथ लें | इस प्रकार यह कोफ्ते बनाने का मिश्रण तैयर हो गया है | अब इस
मिश्रण की छोटे – छोटे आकार की गोल – गोल
लोई बना लें | अब एक कढाई लें और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें | जब तेल या
घी अच्छी तरह से गर्म हो जाये तो इसमें कोफ्ते के मिश्रण की बनी हुई लोई डालकर तल लें
| कुछ देंर तलने के बाद जब कोफ्तों का रंग भूरा होने लगे तो इन्हें तेल से निकालकर
किसी प्लेट में अलग रख दें | इसी प्रकार सारे कोफ्ते तल लें |
matar kofta vidhi, matar kofte tips in hindi, matar kofta kaise banaye, मटर कोफ्ता कैसे बनाये, मटर कोफ्ते टिप्स, |
तरी
बनाने की विधि :-
सबसे
पहलें सभी टमाटरो को काटकर इसे मिक्सी में पीस लें और साथ ही साथ अदरक और लहसुन को
भी पीस लें | अब इन तीनो को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें | जब ये पेस्ट
तैयार हो जाये तो एक कढाई में तेल गर्म कर लें | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें
जीरे का छोंक लगा दें | जब जीरा जल जाये तो इसमें तैयार किया हुआ टमाटर , अदरक और
हरी मिर्च का पेस्ट डाल दें | और कुछ देंर तक भुने | थोड़ी देंर बाद इसमें हल्दी और
पिसा हुआ धनिया डालकर भुन लें | जब मसाला और तेल अलग – अलग दिखने लगे तो इसमें
क्रीम या मलाई डाल दें और कम से कम दो या तीन मिनट तक भुने | भूनने के बाद इसमें
अपने अनुसार पानी और नमक डालकर उबाल लें | पकते – पकते जब तरी गाढ़ी हो जाये तो इसमें
तैयार किये हुए कोफ्ते डालकर पांच मिनट तक पकाए | अब गैस बंद कर दें | और किसी
प्लेट से ढक दें | बस आपके मटर के कोफ्ते तैयर है | इस रेसिपी को किसी अलग बर्तन
में डालकर बारीक़ कटे हुए हरे धनिया से सजाये ( मिला दें ) और साथ ही साथ हल्का सा
गर्म मसाला डाल कर परोसे |
विशेष
बात
:- इस रेसिपी को बनाने में हम केवल मटर का
ही प्रयोग कर सकते है | यानि इसे हम बिना आलू के भी बना सकते है | यदि कोई व्यक्ति
इसमें प्याज और लहसुन का उपयोग करना चाहता है इस रेसिपी में डाल सकते है लेंकिन
प्याज और लहसुन को टमाटर , अदरक के साथ मिलाकर पीसना होगा | ).
matar kofta banane ke liye pyaj , adrak, lahasun, dalchini, matar, namak, ajwayan, tamatar, taazi cream, haldi, hari mirch, laal mirch, dhaniya, zeera, jira, besan,
No comments:
Post a Comment