चेहरे से एक्ने को कैसे दूर करें |

बदलते हार्मोन्स और तनाव के कारण होते है एक्ने :-

चेहरे से एक्ने को कैसे दूर करें
चेहरे से एक्ने को कैसे दूर करें 
हमारे चेहरे पर जब बहुत सारे दाने निकल जाते है | तो हमारा चेहरा खराब लगने लगता है | जिसे एक्ने भी कहते है | ये हमारी स्किन पर तब होते है जब हमारे शरीर में जरूरत से अधिक टॉक्सिंन नामक तत्व जमा हो जाता है | इसके आलावा तनाव के कारण भी कील – मुंहासे हो जाते है | इसी को एक्ने का नाम दिया गया है | इसका उपचार समय पर करना चाहिए | नही तो ये और भी अधिक सक्रिय हो जाते है |

एक्ने मुंहासे का एक बिगड़ा हुआ रूप है | इन दोनों में केवल एक अंतर है | जैसे :- कील – मुंहासे किशोर अवस्था में होते है जो बाद में किसी न किसी उपचार से ठीक हो जाते है | लेकिन एक्ने का यदि उचित प्रकार से इलाज न हो टी इनका ठीक होना असम्भव हो जाता है | तो दोस्तों आज हम आपको एक्ने के बारे में कुछ जरूरी बाते बता रहे है कि एक्ने होने का क्या कारण है | और इन से किस प्रकार से बचा जा सकता है |
Acne Hone Ke Karn

Acne Hone Ke Karn


एक्ने होने का कारण :- हमारी स्किन में सिबेशस ग्लैंड्स नामक तत्व होता है जिससे स्किन को नमी देने के लिए तेल निकलता है | यह तत्व चेहरे , छाती ,कंधे और पीठ पर अधिक मात्रा में पाया जाता है | यदि यह तत्व जरूरत से अधिक हो जाते है तो इससे स्किन में चिपचिपाहट आने लगती है स्किन के रोमछिद्र बंद होने लगते है | इन सब के कारण स्किन में बैक्टीरिया पनपने लगते है | जिसके कारण हमारी स्किन पर एक्ने हो जाते है |

बहुत सारी लडकियों को मासिक धर्म होने से पहले चेहरे पर  मुंहासे निकल जाते है | जो बाद में एक्ने का रूप ले लेती है | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे शरीर में हार्मोन्स का बदलाव होने लगता है | यह बदलाव किशोर अवस्था में होता है | जब इन हार्मोन्स का स्त्राव होता है तो स्किन पर छोटे – छोटे दाने निकल जाते है | स्किन के रोमछिद्र बंद होने लगते है और बैल्कहेड्स की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है | कई बार बैल्कहेड्स स्किन के भीतर ही हो जाती है जो बाद में पककर फूट जाती है | इसके कारण बाहर स्किन पर एक्ने फैल जाता है | 
एक्ने को रोकने के उपाय
एक्ने को रोकने के उपाय 

एक्ने टॉक्सिन से भी होता है :- जब हमारे शरीर में जरूरत से अधिक टॉक्सिन हो जाता है तो इनसे एक्ने की समस्या पैदा हो जाती है | जब हमारे शरीर से पसीना बाहर निकलता है तो इसके साथ टॉक्सिन नामक तत्व भी बाहर निकल जाता है | यदि ये हमारे शरीर से बाहर नहीं निकलते तो इनका हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है | इनके कारण हमारी स्किन पर एलर्जी , कील – मुंहासे आदि हो जाते है | इसके आलावा फास्टफूड का अधिक सेवन करने से , तनाव से , शरीर में अधिक फैट के कारण और प्रदुषण के कारण एक्ने हो सकते है | कई बार तो दवाओं के रिएक्शन के कारण भी एक्ने हो जाते है | इनका हमे समय रहते इलाज करवा लेना चाहिए | यदि हम कुछ बातों का ध्यान रखे तो एक्ने को रोका जा सकता है | जब आपके स्किन पर मुंहासे निकलने लगे तो उसी समय एक्ने का इलाज करवाना चाहिए | एक्ने से बचने के निम्नलिखित उपाय है |

१.   खाने में हमे ऐसी चीज खानी चाहिए जिसमे मसाले और फैट की मात्रा कम हो | इसके आलावा अधिक चिकनाई , तेज़ मसाले वाला भोजन , और स्टार्चयुक्त भोजन का सेवन करने से एक्ने की समस्या बढ़ जाती है | हमे इस प्रकार के भोजन का सेवन नही करना चाहिए |
रेशेदार पदार्थ का सेवन
रेशेदार पदार्थ का सेवन

२.  हमे रेशेदार पदार्थ का सेवन करना चाहिए | इससे पेट साफ़ रहता है और हमारे शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल  जाते है |

३.  खट्टी वस्तुओं का सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिये | आयोडीन नमक का प्रयोग कम से कम करें | जिस पदार्थ में आयोडीन अधिक होता है उसके खाने से एक्ने बढ़ जाता है | आयोडीन मछली और प्याज में अधिक होता है | इसलिए इनसे दूर रहे |
अंडे और मांस का सेवन ना करें
अंडे और मांस का सेवन ना करें 

४. भोजन में में हमे जिंक युक्त भोजन करना चाहिए | जैसे सोयाबीन , अनाज , सूरजमुखी के बीज और सूखे मेवे आदि | जिंक एंटी बैक्टीरियल होता है | जिससे एक्ने कम हो जाते है |

५.       मक्खन , कोफ़ी , चोकलेट , कोको , मांस , मछली , अंडे , क्रीम , चीज आदि का सेवन बिल्कुल भी न करें | इनके प्रयोग से कील – मुंहासे और भी बढ़ जाते है |
चोकलेट का सेवन ना करे
चोकलेट का सेवन ना करे 

६.       रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीयें | अधिक पानी पीने से शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर निकल  जाते है | हमे नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और सुबह की ताज़ी हवा में घूमना चाहिए |


७.       बालों में रुसी ना होने दें | क्योंकि रुसी बालों से  झडकर स्किन पर गिरते है जिनसे एक्ने हो जाते है |

८.       बालों में प्रतिदन शैम्पू लगायें | अपनी स्किन को तैलीय होने से बचाएं | इसके आलावा एक्ने को दूर करने के लिए हर्बल साबुन का उपयोग करें | चेहरे को धोते समय अधिक देर तक नही रगड़ें इससे स्किन पर एक्ने फैल जाते है |
हल्का मेकअप करें
हल्का मेकअप करें 

९.       जिनकी स्किन पर एक्ने है उन्हें हमेशा हल्का मेकअप करना चाहिए | हमेशा वाटर प्रूफ मेकअप का उपयोग करना चाहिए | तेल वाले उत्पाद से दूर रहे | इनसे एक्ने बढ़ जाते है |

१०.   तनाव से दूर रहे और साथ ही साथ भरपूर नींद लें | इनसे एक्ने कम हो जाते है | इसके आलावा रोजाना कम से कम 10 से 15 मिनट तक धुप सेंके | धूप से स्किन के बैक्टीरिया कम हो जाते है या फिर समाप्त हो जाते है | इन सभी उपाय को करने से हम यदि एक्ने को जड़ से नही खत्म कर सकते तो कम से कम इनको बढ़ने से तो रोक ही सकते है |
एक्ने को बढ़ने से रोके
एक्ने को बढ़ने से रोके 

विशेष बात :- चेहरे की एक्ने को दूर करने के लिए एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें |   

 चेहरे से एक्ने को कैसे दूर करें,Acne Ko Dur Krne Ka Upay ,Acne Hone Ke Karn , Acne Hone Par Kin Chijon Se Prehej Kren | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे