चेहरे
को साफ करने के लिए बनाएं पील ऑफ़ मास्क :-

घर पर तैयार करें पील ऑफ़ पैक
चेहरे की गंदगी को हटाने के लिए और टैनिंग जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए पील
ऑफ़ मास्क का प्रयोग करना चाहिए | जो
स्त्रियाँ बाहर जॉब करने के लिए जाती है और थक के घर वापिस आती है | तो ऐसे समय में वे अपनी स्किन का अच्छी
तरह से ध्यान नही रख पाती | उनकी स्किन पर गंदगी बैठने लगती है और स्किन बेजान और रुखी
हो जाती है | यदि आप पार्लर में नही जा सकती तो आप
अपनी स्किन को घर में साफ कर सकते है | इसके
लिए हम आपको कुछ आसान से तरीके बताएंगे जिनसे आप घर में ही पील ऑफ़ पैक बना सकते है |

पील ऑफ़ मास्क का उपयोग


पील ऑफ़ मास्क का उपयोग क्यों किया जाता है :- इसका उपयोग केवल स्किन की देखभाल करने के लिए ही नही बल्कि स्किन को खुबसुरत बनाने के लिए भी किया जाता है | जब आपके स्किन के पोर्स में गंदगी जम जाये और कील - मुंहासे हो जाये तो पील ऑफ़ पैक का उपयोग करें |यदि ऑयली स्किन वाले व्यक्ति पील ऑफ़ पैक का उपयोग करते है तो बहुत ही फायेदेमंद होता है | इसके उपयोग से चेहरे का अतिरिक्त तेल निकल जाता है |
पील ऑफ़
मास्क के लाभ :- डेड सेल्स को साफ करने के लिए और
जमी हुई गंदगी को साफ़ करने के लिए पील ऑफ़ मास्क की आवश्कता पडती है | इसके आलावा चेहरे को अच्छी तरह से साफ़
करने के लिए भी इस मास्क का प्रयोग किया जाता है | चेहरे
की बैल्कहेडस और मुंहासे को दूर करने के लिए भी पील ऑफ़ मास्क का उपयोग किया जाता
है |

अंडे का सफेद वाला हिस्सा

घर पर
पील ऑफ़ पैक बनानें का तरीका :- घर
पर मास्क बनाने के लिए हमे कुछ सामग्रीः की जरूरत पडती है | जिसके बारे में हम आपको बताएंगे और साथ
ही साथ कुछ विधियों का अनुसरण करना पड़ेगा जैसे :-
सामग्री :- अंडे का सफेद भाग
ताज़ा
निम्बू का रस

लगाने का तरीका

बनाने
का तरीका :-
कच्चे अंडे को तोडकर उसका सफेद भाग निकलकर के कटोरी में रख लें | इसमें कुछ बूंद निम्बू की रस की मिला
दें | इन दोनों के मिश्रण को लगभग 5 मिनट तक आपस में मिलते रहें | अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर ब्रश की
मदद से लगायें | ये मास्क लगाने के बाद चेहरे को टिशु
पेपर के साथ ढक दें | इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें | यदि सूखने के अधिक समय लगे तो इसे छोड़
दें | जब यह सुख जाये तो पानी के साथ धो लें | इस उपाय को करने से चेहरे की गंदगी साफ़
हो जाती है |

पील ऑफ़ पैक लगाने के बाद चेहरा

No comments:
Post a Comment