मटर की पूरी बनाने का तरीका | Matar ki puri recipe in hindi

मटर की पूरी बनाने का तरीका :-

सर्दियों के मौसम में हम लोग मटर की सब्जी , मटर की दाल , मटर के कोफ्ते बनाते है | लेकिन मटर की पूरी हर घर में नहीं बनाई जाती है | इसकी पूरी बनाने की रेसिपी की जानकारी सभी के पास नहीं है | मटर की पूरी बनाने में समय बहुत लगता है लेकिन यह सबसे अलग और खाने में बहुत स्वादिस्ट लगने वाली डिश है | तो आज हम मटर की पूरी बनाते है | इसे बनाने में निम्नलिखित सामग्री की आवश्कता होगी |

१.  मेदा    :-  १ कटोरी

२.  आटा   :- १ कटोरी

३.  मटर के दाने  :-  2 कप

४.  हरा धनिया ( बारीक़ कटा हुआ ) :- 2 चम्मच

५.  हरी मिर्च ( बारीक़ कटी हुई ) :-  आधा चम्मच

६.  सोडा या बेकिंग पाउडर   :- आधा छोटा चम्मच

७.  अजवाइन    :- १ छोटा चम्मच

८.  आमचूर का पाउडर   :-  १ छोटा चम्मच

९.  नमक    :- स्वाद के अनुसार

१०.                   चीनी    :- आधा चम्मच

११.                   दही     :-   2 बड़ा चम्मच

१२.                   जीरा     :- आधा चम्मच

१३.                   घी या तेल    :- १०० ग्राम

मटर की पूरी बनाने का तरीका, Matar ki puri recipe in hindi
मटर की पूरी बनाने का तरीका, Matar ki puri recipe in hindi

बनाने की विधि :- मटर की पूरी बनाने के लिए पहले मेदे और गेहूँ के आटे को छलनी से छान लें | अब इसमें नमक , चीनी , बेकिंग सोडा , दही और थोडा सा घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं | जब यह मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाये तो इसे थोड़े – थोड़े पानी के साथ आटे की तरह गूँथ लें | इस गुंथे हुए आटे को गीले सूती कपड़े से कम से कम तीन से चार घंटो के लिए ढककर रख दें |

2 स्टेप  :- अब मटर को छीलकर उसके दानों को निकाल कर पानी में उबाल लें | जब मटर उबल कर पक जाये तो इसे पानी से निकालकर किसी अलग बर्तन में ठण्डा होने के लिए रख दें | अब एक फ्राईपेन या कड़ाही लें | इसमें घी या तेल गर्म करें | जब घी गर्म हो जाये तो इसमें जीरे का छोंक लगा दें | जीरा जब जल जाये तो इसमें उबाली हुई मटर , बारीक़ कटा हुआ धनिया , कटी हुई हरी मिर्च , और अजवाइन डालकर भुने | इस मिश्रण को ज्यादा समय तक नहीं भूनना है | केवल 2 मिनट तक ही भुने और गैस बंद कर दें | अब इस मिश्रण में ऊपर से आमचूर पाउडर और नमक मिला दें | इस प्रकार आपका मिश्रण तैयार है |


3 स्टेप   :-  अब गुंथे हुए आटे को लोई बनाएं लोई को थोडा सा चपटा आकार देकर इसमें मटर के मिशन को भर दें | लोई में मिश्रण को भरने के बाद इसे चारों और से बंद कर दें | और दोनों हथेलियों के बीच में रखकर थोडा सा दबा दें | इसी प्रकार से सारे आटे की लोई तैयार के लें | एक कडाही में घी गर्म करें और इन सभी लोई को बेलकर पूरी बनाकर घी में तल लें | तलने पर पूरी का रंग भूरा या लाल हो जाये तो इसे घी से निकालकर रख दें | इसी तरह से सारी पुरियां तलकर गर्म – गर्म परोसकर खाएं | यह खाने में बहुत स्वादिस्ट लगते है | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे