आँवले का तेल :
आँवले के तेल के बारे में हम सब अच्छी तरह से जानते है | आमले की तासीर ठंडी
होती है | गर्मी के दिनों में इसका उपयोग करने से सिर को ठंडक और ताजगी मिलती है |
यदि गर्मी या तेज धूप की वजह से सिर में
दर्द है तो उसमे भी आराम मिलता है | आवले
के तेल का उपयोग हमारे दादा - दादी और नाना - नानी के समय से होता रहा है | आमले के
तेल में विटामिन – सी प्रचूर मात्रा में
पाया जाता है | अगर आप आवले के तेल का रोजाना इस्तेमाल करते है तो आपके बाल काले
घने लम्बे चमकदार रहते है | लेकिन बाजार में मिलने वाले तेल में कई बार मिलावट
होती है | जिसका उपयोग करने के बाद आपको
फायदा होने की बजाये नुकसान हो जाता है | अगर
आप चाहे तो घर में बना आवले के तेल का प्रयोग करके आप और भी अच्छे परिणाम
प्राप्त कर सकते है |
आँवले का तेल कैसे बनाये | आपके बाल और आँवला तेल | Care Your Hair with Amla |
ज्यादातर
महिलाओ का यही सपना होता है की उनके बाल लम्बे, मोटे और काले रहे | अगर आप नियमित रूप से आवले के तेल का उपयोग करेगे
तो आपको बालो से सम्बन्धित सभी बीमारी से छुटकारा मिल जायेगा | जिन लोगो के बाल समय से पहले
या किसी बीमारी की वजह से सफेद हो रहे हैं | आमले के तेल का प्रयोग करने से
आपके बाल सफेद होने रुक जायेगे और जो सफेद
हो चुके है वो भी काले होने शुरू हो जायेगे | आप अपने सफेद बालो को काले करने के
लिए भी आमले के तेल का प्रयोग कर सकते है
| जिससे आपके बालो को सभी पौषक तत्व आसानी से मिल जायेगे | जिससे आपके बाल चमकदार
लम्बे और घने हो जाते है और जड़े मजबूत
होती है बाल टूटने बंद हो जाते है | रुसी भी खत्म हो जाती है |
आँवले का तेल से लाभ, आंवला तेल के गुण, amla tel ke labh, amla tel ke fayda, benefits of Amla hair oil, |
तेल बनाने की विधि : -
नारियल का तेल या महाभृंगराज तेल या तिल का तेल भी ले सकते है | सुखे हुए आमले को 2 किलो पानी में रात भर भिगो ले और सुबह ऊपर दिये तेलो में से कोई भी एक तेल ले और भारी तली वाले भिगोने में डालकर कम आंच पर गर्म करना शुरू करे | फिर इसमें सुखा हुआ आवला और पानी डाले और जब तेल, पानी और आवला अच्छी तरह से उबल जाये और सारा पानी जल जाये और सिर्फ तेल रह जाये तो इसे ठंडा कर ले और छान कर कांच की शीशी में भर के रखे और और हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका उपयोग अवश्य करे |
No comments:
Post a Comment