खोया कोफ्ता बनाने का तरीका
:- हमने पहलें कुछ अलग प्रकार के कोफ्ते बनाये थे जिनकी केवल सब्जी ही बनाई जाती
थी | लेंकिन आज हम कुछ नयी और अलग स्पेशल डिश बनायेंगे | जो कहीं – कहीं और कुछ
खास अवसर पर ही बनाई जा सकती है | ये थोड़े से महंगे जरुर है लेंकिन बहुत स्वादिस्ट
बनते है |
खोया कोफ्ता बनाए के लिए सामग्री :-
१. खोया :- 400 ग्राम
२. किशमिश :- 10 ग्राम
३. घी :- २५० ग्राम
४. बेसन :-
५० ग्राम
५. हरा
धनिया ( बारीक़ कटा हुआ ) :- 10 से १२
लड़ियाँ
६. हरी
मिर्च( बारीक़ कटा हुआ ) :- १ छोटा
चम्मच
७. गर्म
मसाला पिसा हुआ :- १चम्म्च
८. टमाटर :- २५० ग्राम
९. अदरक :- 10 ग्राम
१०.
हल्दी :- १ छोटा चम्मच
११.
लाल मिर्च :- १/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
:- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहलें खोया में , बेसन , कटी हुई हरी मिर्च ,मिलाकर एक अच्छा
सा मिश्रण बनाये | इन सभी चीजो को दोनों हाथों से अच्छी तरह से मिक्स कर लें | जब
यह मिश्रण बन जाये तो इसके थोड़े से लम्बे आकार के टुकड़े बनाकर इस पर किशमिश लगा दें
| इसी प्रकार से सभी खोये के कोफ्ते बना लें | अब एक कडाही में घी गर्म करें | जब
घी गर्म हो जाये तो इसमें बने हुए कोफ्ते डालकर तल लें | गैस की आंच को कम रखे |
जब सारे कोफ्ते तल जाये तो इनको किसी बर्तन में अलग रख दें |
खोया कोफ्ता तरी बनाने के लिए :-
टमाटर और अदरक को मिक्सी में पीसकर एक पेस्ट
तैयार कर लें | अब एक कडाही में थोडा सा घी गर्म करके इस पेस्ट को अच्छी तरह भुन लें
| और ऊपर से हल्दी और मसालें डाल दें | और कम से कम 5 मिनट तक भुने | जब घी और मसाला
अलग – अलग देंखाई देंने लगे तो इसमें पानी डालकर पकाए | पकते – पकते जब सारा
मिश्रण आपस में मिल जाये और तरी घधि हो जाये तो इसमें तलें हुए कोफ्ते डालकर 2 मिनट
तक पकाए | इसके बाद आपके स्पेशल खोया कोफ्ता तैयार है | इस रेसिपी के बनने के बाद
इसे किसी अलग बर्तन में रखकर कटे हुए बारीक़ धनिये से सजाएं | और खाने का मजा लें |
विशेष बात
:- इस रेसिपी में आप अपने अनुसार मसालों का प्रयोग कर सकते है |
No comments:
Post a Comment