चना कोफ्ता
इस रेसिपी को बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की
जरूरत है |
१. काबुली
चना :- 400 ग्राम
२. बेसन :-
250 ग्राम
३. गर्म
मसाला :- २० ग्राम
४. प्याज :-
१५० ग्राम
५. टमेटो
सूप :- 5 चम्मच
६. सोडा
( बेकिंग पाउडर ) १ चम्मच
७. नमक :- स्वाद के अनुसार
८. लाल
मिर्च :- १ चम्मच
९. हरी
मिर्च बारीक़ कटी हुई :- १ छोटा चम्मच
१०.
अदरक :- २० ग्राम
११.
हल्दी :- १ चम्मच
१२.
घी या तेल :- २५० ग्राम
१३.
जीरा :- १ छोटा चम्मच
हरी धनिया बारीक़ कटा हुआ कम से कम 10 लड़ियाँ
Swadisht Chana Kofta , चना कोफ्ता बनाने का तरीका , चना कोफ्ता विधि, chana kofta kaise banta hai, chana kofta recipe in hindi, chana kofta banane ka simple tarika, chana kofte dish, |
चना कोफ्ता बनाने की विधि :-
इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहलें चनों को
रात भर पानी में भिगोकर रख दें ताकि चने फूलकर मोटे हो जाये और आसानी से पीस जाये
| अगलें दिन सुबह चनो को पानी से निकालकर इसे सिलबट्टे पर थोडा सा दरदरा पीस लें |
पीसने के बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च , नमक , थोडा सा हल्दी , और बेसन डालकर इस
मिश्रण को गूँथ लें | अब एक बड़ा और खुला बर्तन लें और इसमें पानी डालकर गर्म कर
लें | जब पानी उबलने लगे तो तो इसमें तैयार किये हुए मिश्रण की छोटी – छोटी गोली(
कोफ्ते ) बनाकर उबलते हुए पानी में डाल दें | कुछ ही देंर में ये छोटी
गोलियां ( कोफ्ते )फूलकर पानी में तैरने
लगेगी | फिर इन्हें पानी से बाहर निकालकर ठन्डा होने के लिए रख दें ताकि इसका पानी
सुख जाये |
अब एक कडाही लें इसमें तेल या घी गर्म करके इसमें
इन उबाली हुई गोलियों को तल लें | तलने के बाद इन्हें तेल या घी से निकाल लें |
यदि कढाई में तेल या घी ज्यादा है तो उसमे से निकालकर कम से कम 2 चम्मच घी छोड़ दें
| अब इसमें जीरे का छोंक लगा दें | जब जीरा भूनकर जलने लगे तो इसमें प्याज और
लहसुन को छोटे – छोटे टुकड़े करके तेल में डाल दें और भुन लें | जब प्याज सुनेहरा
हो जाये तो इसमें टमेटो सूप और अदरक का
पेस्ट बनाकर ( पीसकर ) डाल दें और कुछ देंर भुने | फिर इसमें पानी डाल दें और पकाए
| जब सारी सामग्री पक जाये और तरी गाढ़ी हो जाये तो इसमें बने हुए कोफ्ते डाल दें |
इसे कम से कम २ मिनट तक पकाने के बाद इसे आंच से उतार दें और किसी अलग बर्तन में
निकालकर इस पर बारीक़ कटा हुआ धनिया और गर्म मसाला डालकर सजाये | इस प्रकार की विधि
से आपके स्वादिस्ट चना कोफ्ते की रेसिपी तैयार है |
No comments:
Post a Comment