मलाई कोफ्ता बनाने के लिए :-
आवश्कता के अनुसार सामग्री जो इस प्रकार है
१. खोया :- १५० ग्राम
२. मैदा :- ६ छोटे चम्मच
३. बेकिंग
सोडा :- थोडा सा
४. घी :- २०० ग्राम
तरी बनाने के लिए सामग्री
१ पिसा हुआ खसखस :- 2 छोटे चम्मच
जीरा
:- १ छोटा चम्मच
अदरक :-
१ चम्मच
धनिया ( पिसा हुआ ) :- १ चम्मच
नारियल ( कुटा
हुआ ) :- आधा चम्मच
ताज़ी क्रीम
:- १ कप
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया :- आधा कप
नमक :-
स्वाद के अनुसार
Malai Kofta Recipe in Hindi , मलाई कोफ्ता बनाने की विधि ,मलाई कोफ्ता कैसे बनाये, मलाई कोफ्ता तरी बनने के लिए सामग्री, kofta ke liye tari, jaroori samagri, |
बनाने की विधि
:- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे
पहलें खोये को दोनों हाथों से मसल कर मेश कर लें | जब यह मेश हो जाये तो इसमें
मैदा और सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाकर एक आटे की तरह गूँथ लें | अब इस मिश्रण की
छोटे आकार की गोलियां यानि कोफ्ते बना लें | फिर एक कडाही लें इसमें घी गर्म करें
| जब घी गर्म हो जाये तो इसमें बनाये हुए खोये के कोफ्ते एक – एक करके डाल दें और
भूरा होने तक तलें | जब सभी कोफ्ते तलें जाये तो इन्हें किसी अलग बर्तन में
निकालकर ठण्डा होने के लिए रख दें | और तरी बनाने की तैयारी करें |
तरी बनाने का तरीका : -
सबसे पहलें एक कढ़ाही लें इसमें तेल या घी को गर्म
करें | जब तेल या घी गर्म हो जाये तो इसमें
जीरे का छोंक लगा दें | जीरा जब भुन जाये तो इसमें अदरक को छोटे – छोटे
टुकड़े करके डालें और भुने | जब अदरक का रंग सुनेहरा हो जाये तो इसमें पिसा हुआ
नारियल का बुरादा और पिसा हुआ खसखस मिला दें और कम से कम ४ या 5 मिनट तक इस मिश्रण
को भुने | इसके बाद इसमें सारे मसालें जैसे :- पिसा हुआ धनिया , पीसी हुई काली
मिर्च , नमक , हल्दी और गर्म मसाला डालकर भुने | कुछ देंर भूनने के बाद जब मसालें
में से घी अलग दिखने लगे तो अपने अनुसार पानी डालकर उबाल लें | इस तरी को कम आंच
पर पकाए | पकाते हुए जब तरी गाढ़ी हो जाये तो इसे आंच से नीचे उतार दें और इसमें
बनाये हुए कोफ्ते डालकर 2 मिनट तक ढक्कन बंद कर दें | ताकि तरी का रस कोफ्तो में
चला जाये | बस आपकी यह डिश तैयार है | इस रेसिपी को बारीक़ कटे हुए हरे धनिये और
क्रीम डालकर सजाये | और परोसकर खाने का आनन्द लें | खुद भी खाये और अपने महमानों
को भी खिलाये |
No comments:
Post a Comment