भंरवा प्याज बनाए : -
इस रेसिपी को बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की
जरूरत होगी |
१. प्याज :- आधा किलो
२. लाल
मिर्च( पीसी हुई ) :- अपनी आवश्कता के अनुसार
३. हरी
मिर्च :- ६ से 7 नग
४. धनिया
( पिसा हुआ ) :- 2 चम्मच
५. आमचूर :- एक चम्मच
६. सोंफ :- १ छोटा चम्मच
७. हल्दी :- १ चम्मच
८. नमक :- आवश्कता के अनुसार
९. तेल :-
१०० ग्राम
Bharwa Pyaz Recipe in Hindi , भरवा प्याज विधि ,भरवा प्याज बनने का तरीका, भरवा प्याज कैसे बनाये, bharwa pyaj kaise banaye, bharwa pyaz banane ki vidhi, |
बनाने की विधि :- इस
रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहलें सभी प्याजो का छिलका उतार लें | और इन्हें बीच –
बीच चाकू या छुरी की सहायता से काट लें | काटते समय इस बात का ध्यान रखे की इसके
टुकड़े अलग न हो | जुड़े हुए होने चाहिए | अब नमक, हल्दी, हरी मिर्च या लाल मिर्च
सोंफ, अमचूर और धनिया को आपस में मिलाकर एक मिश्रण बनाये | मिश्रण को बनाने में
थोडा सा पानी भी मिला दें | अब इस मिश्रण को कटे हुए प्याज के बीच में भर दें ओए
किसी धागे से इन भरे हुए प्याज को बांध दें ताकि हमारा मसाला बाहर ना निकलें | इसी
प्रकार सारे प्याज तैयार कर लें |
अब एक कडाही लें इसमें तेल को गर्म कर लें | जब
तेल पूरा गर्म हो जाये तो इसमें भरे हुए प्याज एक – एक करके डाल दें | गैस की आंच
को कम करके इन्हें कुछ देंर तक पकने दें | जब ये एक तरफ से पक जाये तो इन्हें किसी
पलते की मदद से पलट दें ताकि प्याज दूसरी तरफ से पक जाये | पकते – पकते प्याज का
रंग लाल हो जाये तो आपकी रेसिपी बन चुकी है | इस रेसिपी को निकालकर किसी बर्तन में
रख दें और इस मसालेंदार और चटकदार डिश का खाने में आनन्द उठाये |
No comments:
Post a Comment