मोटे अनाज के अनेक फायदे और लाभ , Mote Anaj Ke Anek Fayde Or Labh|

· 
मोटे अनाज के अनेक फायदे और लाभ
मोटे अनाज के अनेक फायदे और लाभ
    
मोटे अनाज के अनगिनत फायदे:- हम लोग यह सोचते है कि मोटे अनाज हमारी भोजन का मुख्य हिस्सा होता है | इसलिए लोग हमेशा मोटे अनाज के खानों के लेकर चिंता नही करते | लेकिन क्या अपने ये सोचा है कि हम मोटे अनाज के रूप में निम्न जो चीज खाते है | जैसे :- मसलन , रोटी , पास्ता , नुडल्स , बिस्किट , इडली , डोसा इन सभी में कितनी तरह के मोटे अनाज होते है | इनमे केवल दो तरह के अनाज होते है| गेंहू और चावल | हमारे रोजाना के जीवन में यही दोनों भोजन मोटे अनाज के रूप में अधिकतर उपयोग किया जाता है | जबकि हमे सभी तरह के मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए | जिनका वर्णन इस प्रकार से है | जैसे :- जई , बाजरा , ज्वार , रागी , मसलन जौ आदि | हमारे भारत की शहरी आबादी तो इन मोटे अनाज के बारे में बहुत ही कम जानती है या हो सकता है कि बिल्कुल ही नही जानती | इसलिए वे लोग इन सभी अनाजों का उपयोग बहुत ही कम करते है | यही वजह है कि मोटे अनाज के रूप में केवल गेंहू और चावल के बने हुए उत्पादों का उपयोग किया जाता है | इन अनाज का सेवन करने के बाद लोग सोचते है कि हमारी जरूरत पूरी हो गई है |
आज हम एक – एक करके मोटे अनाज के गुणों और उसके उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देंगे |
सबसे पहले बात करते है ओट्स की :- ओट्स अथार्त जई इसमें फाइबर सही मात्रा में उपस्थित होता है | जो आसानी से पच जाता है | इसके आलावा यह कोम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का भी अच्छा स्त्रोत है |
ओट्स हमारे शरीर में एलडीएल की क्लियेरेंस को बढ़ाता है |
Ots, Ka upyog
Ots, Ka upyog 
ओट्स का सेवन करने से ह्रदय से सम्बंधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है | लेकिन इसे लो सैच्युरेटीड के साथ खाया जाये तो लाभ अधिक मिलता है |
ओट्स में फोलिक एसिड होता है | जो बढ़ती उम्र वाले बच्चे के लिए बेहद जरूरी होता है | इसके आलावा यह एंटीकैंसर भी होता है |
जो लोग डायबिटीज के रोग से पीड़ित है | उनके लिए ओट्स बहुत ही फायदेमंद होता है | गर्भवती महिला को और बच्चों को ओट्स का सेवन करना चाहिए | क्योंकि ओट्स में कैल्शियम , जिंक , मैगनीज , लोहा , विटामिन बी और ई की प्रचुर मात्रा पाई जाती है |
जौ में पाए जाने वाले तत्व
जौ में पाए जाने वाले तत्व 
जौ
सबसे अधिक मात्रा  में जौ में एल्कोहल पाया जाता है |
जौ पाचन फाईबर में भी एक अच्छा स्रोत है |
जौ हमारे शरीर का ब्लड कोलेस्ट्रोल भी कम करता है |
जौ हमारे शरीर में ब्लड ग्लूकोज को भी बढ़ता है |
जौ एंटीऑक्सीडेंट तथा मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है |
जौ यह एक डायूरेटीक होता है |क्योंकि इसमें एल्कोहल अधिक मात्रा में  होता है |तथा यह हाइपर टेंशन  रोगियों के लिए फ़ायदेमंद होता है
रागी के लाभ :-
रागी के लाभ
रागी के लाभ
कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत रागी है | जो लोग ऑस्टेपेनिया के शिकार है उन लोगों के लिए रागी का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है | इसके आलावा यह मोनोपोज के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है |
जो लोग लेक्टोज के रोग से पीड़ित है | उनके लिए रागी का उपयोग लाभदायक होता है | क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है | इसलिए रागी को छोटे बच्चे के भोजन के रूप में दिया जाता है |
बाजरा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है
बाजरा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है
बाजरा :- बाजरा की तासीर गर्म होती है | इसका अधिकतर उपयोग सर्दी के मौसम में किया जाता है | बाजरा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है | इसके आलावा बाजरे में ट्राईप्तोफान और  इन्लिसाइन की भी प्रचुर मात्रा होती है |
यह थायमिन और विटामिन बी का एक अच्छा स्त्रोत है | इसके आलावा बाजरे में कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है |
जो लोग गेंहू नही खा सकते है | उनके लिए बाजरे का उपयोग बहुत ही लाभदायक होता है | परन्तु बाजरे का सेवन करने से पहले एक बात ध्यान रखें कि बाजरे को किसी दुसरे अनाज के साथ मिलाकर खाना चाहिए |
ज्वार के लाभ :- ज्वार का प्रयोग भी सर्दी के मौसम में किया जाता है | क्योंकि यह भी खाने में गर्म होता है | ज्वार में बहुत ही कम मात्रा में वसा पाया जाता है | लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है |
ज्वार के लाभ
ज्वार के लाभ 
ज्वार में आयरन और कैल्शियम का भंडार पाया जाता है | जो लोग पोलिसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम नामक रोग से पीड़ित है | उन लोगों के लिए ज्वार का उपयोग बहुत ही लाभदायक होता है | इसके आलावा जो लोग हाइपर टेंशन के रोग से परेशान होते है | उनके लिए भी ज्वार का उपयोग अच्छा होता है | इसका सेवन करने से मूत्र प्रिकिया सुचारू रूप से बनी रहती है |
इस तरह से हर तरह के मोटे अनाज आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है | यदि आप मोटे अनाज के रूप में केवल गेंहू और चावल का ही सेवन करते है , तो इससे आपको अधिक लाभ नही मिलता | इसलिए हमे अपने भोजन में मोटे अनाज के रूप में सभी तरह से अनाजों का सेवन करना चाहिए | जिससे आप इन सभी पदार्थों से मिलने वाले लाभों को प्राप्त कर सके |      

मोटे अनाज के अनेक फायदे और लाभ , Mote Anaj Ke Anek Fayde Or Labh| Ots , Jo , Ragi , Bajara Or Javar Mein Paye Jane Vale Ttv | Mote Anaj Ke Upyog Se Shrir Ko Laabh |   

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे