कुकिंग के बारे में कुछ विशेष जानकारी , Cookin Ke Baare Mein Kuch Vishesh Jankari |

कुकिंग के बारे में कुछ विशेष जानकारी
कुकिंग के बारे में कुछ विशेष जानकारी
कुकिंग टिप्स या रसोई टिप्स :-आज हम आपको रसोई से जुडी हुई कुछ विशेष बातों के बारे में जानकारी देंगे | जो हर ग्रहणी के लिए जानना बहुत ही जरूरी होता है | इसके लिए रसोई टिप्स में सबसे पहले बात करते है | माइक्रोवेव की :-
माइक्रोवेव :- माइक्रोवेव में एक कटोरे में दो कप पानी डालें और उसमे एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर रखें | इसके बाद माइक्रोवेव को लगभग 5 मिनट के लिए चला कर छोड़ दें | जब वह रुक जाये तो उसके अंदर किसी पेपर या तौलिये की मदद से साफ कर लें | इस उपाय को करने से माइक्रोवेव साफ हो जाता है | और साथ ही साथ एक अच्छी खुशबु आती है |  
सिंक को साफ करने का तरीका :- कई बार हमारी रसोई के सिंक में चिपचिपा पदार्थ जैसा कुछ लग जाता है | जिसे हटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है | इसे हटाने के लिए सिंक में गर्म पानी का बहाव करना चाहिए | इसके बाद एक कप सफेद सिरका और बेसिन को थोड़े से मीठे सोडे के साथ मिलाकर सिंक को अच्छी तरह से साफ करें | इस उपाय को करने से सिंक चमक जाता है |
फ्रिज की सफाई कैसे करें :- यदि आपको फ्रिज को अंदर से साफ करना है तो , इसके लिए गर्म पानी और बैकिंग सोडे का उपयोग करें \ इसके बाद फिजर को साफ करें | गर्म पानी और सोडे को मिलाकर फ्रिज को साफ करने से चमक जाता है |
Cookin Ke Baare Mein Kuch Vishesh Jankari
Cookin Ke Baare Mein Kuch Vishesh Jankari 
कचिन की जमीन को साफ करने का तरीका :- अगर रसोई की जमीन पर कुछ चिपचिपा पदार्थ गिर जाये तो , उस पर ब्लीच डाल दें | इसके बाद ब्रश से रगड़ें | इससे चिपचिपा पदार्थ हट जाता है | यदि आपको जमीन को चमकदार बनाना है तो इसके लिए एक कप सिरके में गर्म पानी को डालकर भूमि की अच्छी तरह से सफाई करें | यह उपाय बहुत ही कारगर है |
रसोई का कैबिनेट को कैसे साफ करे :- इसके लिए आपको लिक्विड सोप और सफेद रंग के सिरके का उपयोग करें | इन दोनों के मिश्रण से पहले अच्छी तरह से पोछ लें | इसके बाद अंदर से साफ करें |
यदि आप कोई अच्छा भोजन बना रहे हो | तो भारी तले वाले बर्तन का उपयोग करना चाहिए | इससे एक तो आपका बर्तन भी नही जलेगा और साथ ही साथ डिश का स्वाद भी बढ़ता है |
यदि आप अपनी डिश में क्रीम का स्वाद पाना चाहती है | तो इसके लिए फूल क्रीम दूध का उपयोग करें |
दूध को गर्म कैसे करें :- पहले पतीले में थोडा सा पानी डाले इसके बाद दूध डालकर गर्म करें | इस उपाय को करने से बर्तन की तली में दूध नही चिपकेगा |
किशमिश को अधिक दिनों तक रखने के लिए इसे किसी टाईट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख दें | इस उपाय को करने से किशमिश  दिनों तक फ्रेश रहते है | जब भी आपको किशमिश का उपयोग करना हो तो ,पहले गर्म पानी में डालकर उसे नोर्मल कर लें | इसके बाद प्रयोग करें |
चावल को अच्छी तरह से बनाने के लिए उसमे एक छोटा चम्मच तेल की और थोडा सा निम्बू का रस मिलाकर बनाएं | इससे आपके चावल खिले – खिले बनते है |
Cooking Ki Vibhinn Jankari
Cooking Ki Vibhinn Jankari
यदि आप रात के समय छोले या राजमा या चने भिगोना भूल गये है तो ,बनाने से लगभग एक घंटे पहले उब्लेतेहुए पानी में भिगोकर छोड़ दें | लगभग एक घंटे के बाद इसे आप बना सकते है |
यदि निम्बू बहुत अधिक सख्त है | तो उसे उपयोग करने से कुछ देर पहले गर्म पानी में डाल दें | इसके बाद उपयोग करें | निम्बू आसानी से निचुड़ जाता है |
मिक्चर या मिक्सी के धार तेज़ करनी है तो इसके लिए महीने में कम से कम एक बार नमक डालकर चला दें | इससे ब्लेड की धार तेज़ हो जाती है |
नुडल्स को उबालकर उसमे थोडा ठंडा पानी डाल दिया जाये तो नुडल्स एक – दुसरे के साथ नही चिपकते |
पनीर को ताज़ा रखने के लिए उपाय :- पनीर को यदि ब्लोटिंग पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखते है | तो पनीर अधिक समय तक ताज़ा रहता है |
मेथी की कड़वाहट दूर करने के लिए :- मेथी की कड़वाहट को हटाने के लिए उसमे थोडा सा नमक डालकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें | कड़वाहट दूर हो जाएगी | फूलगोभी को पकाने से उसका रंग बदल जाता है | ऐसा ना हो इसके लिए फूलगोभी की सब्जी में एक छोटा चम्मच दूध और सिरका डालें | इस उपाय को करने से फूल्गोभी का कलर बरकार रहता है |
आलू के पराठे बनाते समय आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कस्तुरी मेथी डालें | इससे पराठे का स्वाद बढ़ता है | इस उपाय को करने से आलू के पराठे आप अधिक खाते है |
Kishmish Ko Kaese Store Krke Rakhen,
Kishmish Ko Kaese Store Krke Rakhen,
जब आप रोटी बनाने के लिए आटा गुन्दते है ,तो उसमे थोडा सा पानी और थोडा सा दूध मिलाकर गुंधे | इस उपाय को करने से रोटी का स्वाद बदल जाता है | जल्दी पकाने के लिए दाल को एक चुटकी पीसी हुई हल्दी और मूंगफली का तेल डाले | इस उपाय को करने से दाल जल्दी पक जाती है | और साथ ही साथ स्वाद भी बदल जाता है |
बादाम के छिलके को जल्दी उतारना हो तो इसके लिए बादाम की गिरी को कुछ देर गर्म पानी में डालकर रखने से उसका छिलका आसानी से उतर जाता है |
यदि चीनी के डिब्बे में चींटी लग जाये तो इसके लिए चीनी के डिब्बे में 5 या 6 लौंग डालकर रखें | इस उपाय को करने से चीटियाँ नही आती |
बिस्कुट के नीचे ब्लोटिंग पेपर बिछा देने से बिस्कुट जल्दी खराब नही होते है |
badam ka chilka utaren
badam ka chilka utaren
कटे हुए सेब पर निम्बू का रस लगाने से सेब का रंग काला नही होता है |
खाना बनाते समय यदि आपकी स्किन जल जाती है | तो जले हुए की जलन को दूर करने के लिए केले को मैश करके लगायें | जलन शांत हो जाती है |
हरी मिर्च के डंठल को तोडकर फ्रिज में रखने से हरी मिर्च जल्दी खराब नही होती | इसके आलावा लहसुन के छिलके को हल्का गर्म कर लें | इससे छिलका आसानी से उतर जाता है |
किचन के कोनो में बोरिक पावडर छिडकने से कोकरोच नही आते |
मिर्च के डिब्बे में थोड़ी सी हिंग डालने से मिर्च लम्बे समय तक खराब नही होती |
हरी मटर को अधिक समय तक ताज़ा रखने के लिए प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रीजर में रखने से मटर ताज़ा रहती है |
अगर आपके घर में कटा हुआ प्याज रखा हुआ होता है | तो इससे वातावरण  में बैक्टीरिया नही होते | यदि प्याज को खाने में प्रयोग करें तो इससे पेट की कीड़े मर जाते है |
  खीर स्वादिष्ट बनाने के लिए जब खीर का चावल पक जाए तो उसमे एक चुटकी नमक डाले |इसे खीर में चीनी कम लगेगी तथा खीर अच्छी बनेगी |
यदि आप टमाटर पर तेल लगाकर उसे सेंकेंगे तो छिलका आसानी से छिला जा सकता है |आलू बड़ा ,पकोड़े –भजिया को खाने में और मज़ेदार बनाने के लिए ऊपर से चाट मसाला छिडक दे और साथ तली हुई हरी मिर्च सर्व करे |
seb ko katker naa rkhen
seb ko katker naa rkhen 
पराठे को औए भी स्वादिष्ट बनाने के लिए पराठे का आटा गुदते समय उसमे एक उबला हुआ आलू छिल कर डाले और साथ ही एक चम्मच अजवाइन डाले |और पराठे को मक्खन से सेंकें और पराठे को कुरकुरा सेंकें इसे पराठे स्वादिष्ट बनेगे |
अंकुरित अनाज में गंध न आए इसके लिए क्या करे अंकुरित अनाज में एक चम्मच निम्बू का रस डाल दे |और फिर फ्रिज में रखे |इसे अनाज में गंध नही आएगी |
यदि आप के रसोई में कोई बेकार समान तो नही है |कई घरों बहुत से बेकार समान होते है |जो समान काम में नही आने वाले टोस्ट ,अवन आदि हो तो उसे रसोई से हटा दे |वही समान रखे जो जरूरत की हो तथा ठीक हो |
फ्रिज को कंहा रखें
फ्रिज को कंहा रखें 
यदि आप के घर में फ्रिज है हो उसे रसोई में न रखे |बल्कि उसे डाइनिंग टेबल के बराबर में रखे |
मिक्सर ग्राइंडर को हमेशा रसोई के एक साफ जगह पर रखे जहा पानी की बूंद भी न जाए |औए यदि आप ने अलमारी में रखी है |तो यह भी ध्यान रखे की निकालने में आसानी हो |तथा यदि कुछ समान रोज काम में आती है |हो तो उसे बाहर ही रखे ताकि बार –बार निकालने में परेशानी न हो और जो कम काम में आती है |उसे अलमारी में रखे |
रसोई को और सुंदर दिखने के लिए कप ,कांच के बर्तन को हमेशा स्टील के रैक में सजा कर रखे |ज्यादा अच्छा होगा की रैक दीवार में अटैच हो इसे रसोई में ज्यादा जगह बचेगी |
दहीबड़े कड़ाई में न चिपके इसके लिए क्या करे |दहीबड़े बनाते समय हाथ को बार –बार पानी लगाते रहे इसे दहीबड़े तलते समय और बनाते समय चिपकेगे के नही और आसानी से तले जाते है |
जब आप कढ़ी बनाए तो उसे लगातार चलाते रहे |यदि आप कढ़ी को छोक कर  उसे अगर छोड़ देगे तो वह उबलकर बर्तन से बाहर आ जाएगा |यदि एक से दो बार उबल जाए |तो धीमी आच पर छोड़ दे और पकने दे और फिर थोड़ी देर के बाद आंच बंद कर दे |
टमाटर को स्वस्थ कैसे रखें
टमाटर को स्वस्थ कैसे रखें 
जब भी आपका पकौड़े बनाकर खाने का मन करें तो , इसके मिश्रण में थोडा सा गर्म तेल मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें | इसके बाद पकौड़े बनाएं |
इसके आलावा अरबी के पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए पत्तों को बेलन से बेलकर बराबर कर लें | इसके बाद पत्तों पर मसाला लगायें | इसके बाद इसके पत्तों को फोल्ड करके बनाएं |
जब बाजरे की रोटी और मक्के की रोटी बनाने का दिल करें ,और अच्छी ना बने | तो इसके लिए बाजरे या मक्के के आटे को गुंधे और किसी पोलीथिन में डालकर बेलकर बनाएं | इस उपाय से यदि रोटी बनाते है | तो अच्छी बनती है |
खीर को गाढ़ा बनाने के लिए उसमे थोडा सा मक्के का आटा मिला दें | इससे खीर गाढ़ी हो जाती है | इसके आलावा रायते में यदि हींग और जीरे का छौंक लगायें | इस उपाय को करने से स्वाद बढ़ता है |
बालूशाही को बनाते हुए गोल को हथेली के उपर उठे हुए हिस्से से दबाकर बीच से हल्का से दबा लें | और इसके बाद तलें |
खिले - खिले चावल बनाने का तरीका
खिले - खिले चावल बनाने का तरीका 
अगर पराठे की परत बनानी हो तो इसके लिए एक गोल रोटी बेलें | इसके उपर थोडा सा तेल लगाकर उपर से सुखा आटा बुरक दें | और मोड़ दें | इस उपाय को करने से पराठे परतदार बनते है| इसके आलावा पुदी को बनाते समय इसकी लोई पर थोडा सा घी या तेल लगायें | और बेलें और तलें | इस उपाय को करने से पुड़ी में कालापन नही आता इसके आलावा पुड़ी दिखने में बहुत ही अच्छी लगती है |
पत्तागोभी की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए जब भी आप इसकी सब्जी बनाएं | तो बनने के बाद इसमें थोडा सा मूंगफली के दानों को सेंक कर मिला दें | इस उपाय से यदि पत्तेगोभी की सब्जी बनायेंगे तो, सब्जी का स्वाद बढ़ता है |
साबुत दाने की टिकिया बनाते समय इसमें थोडा सा ब्रेड के टुकड़े पानी में भिगाकर इसका पानी हाथों से अच्छी तरह से निचौड़ लें | इसके बाद साबुत दाने के पेस्ट में मिला लें |इस उपाय को करने से टिकिया ना तो टूटती है और साथ ही स्वाद भी बढ़ता है |
गुलाब जामुन की चाशनी में ठंडा होने के बाद इसमें 6 से 7 बूंद केवड़ा एसंस मिला दें | इसके बाद गुलाब जामुन बनाकर डालें | इससे गुलाब जामुन का अच्छा रंग आता है |
खीर बनाने के लिए चावल को धोकर किसी कपड़े पर डालकर अच्छी तरह से फैलाएं | इसके बाद इन चावलों को घी में भुन लें | और मिक्सी मे दरदरा करके पीस लें | जब भी आपका मन करें | खीर बनाने का तो कभी भी इन चावलों का उपयोग करें | इस तरह से चावलों को आप तीन महीने तक उपयोग कर सकते है | लेकिन इन चावलों को किसी वायु रहित डिब्बे में बंद करके रखें |
सूजी को गुलाबी भूनकर किसी जार में रख लें | जब भी आपका मन करे | उपमा या हलवा बनाने का तो इस सूजी का उपयोग करें |  यदि चांदी के बर्तन
पर दाग – धब्बे हो जाये तो इसे दूर करने के लिए आलू और चांदी के बर्तन को एक साथ डालकर उबालें | इसके आलावा इमली को थोड़े से पानी में भिगोकर इसके पानी से बर्तनों को धोएं | इस उपाय को करने से दाग धब्बे से छुटकारा मिल जाता है |
सूजी को अधिक दिनों तक कैसे रखें
सूजी को अधिक दिनों तक कैसे रखें 
हरे टमाटरों को ब्राउन पेपर या अखबार में लपेटकर स्टोर में रखने से जल्दी पक जाते है |
केसरिया चावल बनाने के लिए मेनू यदि रात के खाने में हो तो सादे चावल सुबह पकाकर रख लें |रात को पीसी हुई शक्कर मिलाकर चावल को गर्म कर लें |  इस उपाय को करने से केसरिया भात जल्दी ही बन जाता है |
आज हमने आपको कुकिंग और रसोई के कुछ टिप्स बताएं है | जिससे आप अच्छी – अच्छी डिश बना सकते है | और अपनी रसोई को अच्छी तरह से साफ सुथरा बना सकते है |


कुकिंग के बारे में कुछ विशेष जानकारी | Cookin Ke Baare Mein Kuch Vishesh Jankari , Sink , Maicrovev , Bumi ,Ko Saaf Kaese Kren , Kishmish Ko Kaese Store Krke Rakhen , Cooking Ki Vibhinn Jankari | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे