पंजाबी समोसा बनाने का तरीका , Panjabi Smosa Bnane Ka Teika |

पंजाबी समोसा बनाने का तरीका
पंजाबी समोसा बनाने का तरीका
पंजाबी समोसा
समोसा का नाम लेते ही हमारे मुँह में पानी भर जाता है | क्योंकि समोसा अपने आप में एक स्वादिस्ट खाना है | आजकल पंजाबी समोसे की लोकप्रियता बढ़ गई है | इसे काफी लोग खाना पसंद करते है | तो आज हम पंजाबी समोसे बनाते है | इसे बनाने के लिए हमे निम्नलिखित सामग्री चाहिए |
1 . आलू    :-  250  ग्राम
मटर के दाने    :- 100  ग्राम
हरी मिर्च ( बारीक़ कटी हुई ) :-  4 नग
घी     :- 100 ग्राम
आमचूर का पाउडर    :- 20 ग्राम
प्याज      :- 2 नग
धनिया पाउडर    :-  1 चम्मच
लाल मिर्च ( पीसी हुई ) :- जरूरत के अनुसार
नमक    :- जरूरत के अनुसार
हल्दी   :- आधा चम्मच
घी या तेल   :- तलने के लिए
मैदा    :- ३०० ग्राम
अजवाइन   :- आधा चम्मच
Panjabi Smosa Bnane Ke Liye Koun – Koun Si Samgari Ki Avshykta Hoti Hai
Panjabi Smosa Bnane Ke Liye Koun – Koun Si Samgari Ki Avshykta Hoti Hai 
बनाने की विधि   :- पंजाबी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को पानी में उबालकर पका लें और मटर के दानों को भी गर्म पानी में डालकर पका लें | जब आलू पक जाये तो इसे छीलकर मथ लें और पके हुए मटर मिला दें | आलू और मटर के मिश्रण में नमक , हल्दी , लाल मिर्च बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , कटी हुई हरी मिर्च , बारीक़ कटा हुआ प्याज  और आमचूर डालकर अच्छी तरह से मिला दें | ताकि ये सारा मिश्रण आपस में मिल जाये | इस प्रकार से समोसे में भरने वाला मिश्रण तैयार है |
Panjabi Smosa Bnane Ke Liye aata Kaese Gunthe
Panjabi Smosa Bnane Ke Liye aata Kaese Gunthe 
2 स्टेप   :- अब मैदे को चलनी से छानकर इसमें थोडा सा घी और अजवाइन डालकर आटे की तरह गूँथ लें | इस गुंथे हुए मैदे को थोड़ी देर तक गीले कपड़े से ढककर रख दे | कुछ देर हाथ पर थोडा सा घी लगाकर इस आटे की छोटी – छोटी लोई बनाकर चकले – बेलन से बेल लें | जब यह रोटी की तरह बन जाये तो किसी चाकू या छुरी की मदद से इस रोटी के दो टुकड़े कर लें | अब एक टुकड़ा उठाएं और इसके किनारे पर घी लगायें और दोनों किनारों को आपस में जोड़ दें | ( ये तिकोना आकार का हो जायेगा )  जोड़ने के बाद इसके बीच में आलू का मिश्रण भर दें और ऊपरके किनारों पर घी लगाकर मुँह बंद कर दें | (समोसे में मिश्रण भरते समय इस बात का ध्यान रखे की समोसे में कहीं छेद तो नहीं हो गया है |) इसी तरह से सारे समोसे बना लें |
Panjabi Smosa Bnane Ka Teika
Panjabi Smosa Bnane Ka Teika
3 स्टेप   :- अब एक कडाही लें | इसमें घी गर्म करें | जब घी अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें एक – एक करके समोसे डालकर पकाएं | समोसे को कम गैस पर पकाएं | पकाते समय समोसे को हिलाते भी रहे | पकते – पकते जब समोसे का रंग गुलाबी होने लगे तो इसे घी से निकलकर अलग किसी बर्तन में रखते जाये | इस प्रकार से हमारे गर्म – गर्म समोसे तैयार है | इसे सॉस या चटनी के साथ खाएं और महमानों को भी खिलाएं | इस स्वादिस्ट व्यंजन का लुप्त उठाएं |
        


पंजाबी समोसा बनाने का तरीका | Panjabi Smosa Bnane Ka Teika | Panjabi Smosa Bnane Ke Liye Koun – Koun Si Samgari Ki Avshykta Hoti Hai | Panjabi Smosa Bnane Ke Liye aata Kaese Gunthe | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे