१. चावल     :- 
३०० ग्राम 
२. बेकिंग सोडा      :- 
१ छोटा चम्मच 
३. चीनी      :- 
१५० ग्राम 
४. कसा हुआ नारियल     :- १ कप 
५. दूध     :- १ कप 
६. नमक     :- आवश्कता के अनुसार 
७. कटे हुए काजू    :- 3 चम्मच 
८. कटे हुए बादाम और
किशमिश    :- आवश्कता के अनुसार 
९. इलायची ( पीसी हुई   )  
:-  १ चम्मच 
बनाने की विधि    :- 
मीठी इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को अलग – अलग  पीसकर बारीक़ कर लें | पिसने के बाद इन दोनों को
आपस में मिलाकर इसमें चीनी , कसा हुआ नारियल , नमक , दूध , काजू , बादाम और किशमिश
डालकर मिक्स कर लें | इस मिश्रण में थोडा सा बेकिंग पाउडर भी मिला दें और कुछ समय
तक ढककर रख दें | अब एक कुकर या बड़े  बर्तन
में पानी डालकर गैस पर रख दें और आंच को मीडियम रखे | फिर छोटी – छोटी कटोरियों
में थोडा सा घी लगाकर इसमें इडली के मिश्रण को भर दें |
कटोरियों में भरे हुए इस
मिश्रण को उबलते हुए पानी में रख दें और इसे केवल भांप से पकाएं | इसे १५ से २०
मिनट तक पकाएं | इस प्रकार से आपकी मीठी इडली तैयार है | इस तैयार इडली को एक – एक
करके कटोरी से निकालकर किसी प्लेट में रखते जाये | इस रेसिपी को चटनी के साथ ,
मक्खन के साथ , या फिर नारियल की चटनी के साथ खाएं और इस रेसिपी का आनन्द उठाएं | 
|  | 
| मीठी इडली Bnane ke liye avshayk smagri | 
घर पर बनाएं मीठी इडली | Mithi Idli
Bnayen Asaan Trike Se , मीठी इडली बनाने के लिए जरूरी सामान |  Mithi Idli ka mishrn kaese taiyar kren | 




















No comments:
Post a Comment