चिडवा या पौहे बनाने का तरीका , Chidva Ya Pouhe Bnane ka Trika |

चिडवा या पौहे बनाने का तरीका
चिडवा या पौहे बनाने का तरीका
चिडवा बनाने की विधि :- चिडवा को पौहे के नाम से भी जाना जाता है | यह एक मराठी डिश है | इस डिश को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में पसंद किया जाता है | आज हम इस व्यंजन को बनाने की विधि का वर्णन करते है | इसे बनाने के लिए हमे निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी |
1 .  चिडवा    :-  250 ग्राम
2. काजू       :-  10 दाने
3. किशमिश    :- 10 दाने
4.  कच्ची मूंगफली    :-  250 ग्राम
5.  हल्दी         :- 1 छोटा चम्मच
6. सुखा नारियल    :-  30 ग्राम
7. चीनी ( बारीक़ पीसी हुई )   :-  1 बड़ा चम्मच
8. मीठा सोडा                :-  आधा चम्मच
9. टाटरी           :- चुटकी भर
10.  नमक       :- स्वाद के अनुसार
11. हरी मिर्च     :- 5 नग
12. हरा धनिया    :- 1 गड्डी
13. लाल मिर्च      :- आवश्कता के अनुसार
14. घी तलने के लिए
Chidva Ya Pouhe Bnane Ke Liye Upyukt Samagri
Chidva Ya Pouhe Bnane Ke Liye Upyukt Samagri 
बनाने की विधि   :- चिडवा बनाने के लिए पहले चिडवा को अच्छी तरह से साफ़ करके इसमें मीठा सोडा और हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर रख दें और मूंगफली के दाने का लाल छिलका उतार लें , काजू को काटकर अलग किसी बरतन में रख दें |
अब एक कडाही लें इसमें घी गर्म करे | एक चाय छानने वाली छन्नी में चिड्वे के मिश्रण को डाल दें और छन्नी को गर्म तेल पर रख दें | छन्नी को इस प्रकार से रखे कि चिडवा घी में डूब जाये | लगभग 8 से 10 सेकिंड में चिडवा तल जायेंगे | इसी प्रकार से सारा चिडवा तल लें | चिडवा तलने के बाद इसे किसी अलग बर्तन में निकलकर रख दें और बचे हुए घी में हरी मिर्च , मूंगफली के दाने ,  काजू , किशमिश , सुखा नारियल और बारीक़ कटे हुए हरे धनिये को भुन लें | जब यह सारा मिश्रण भुन जाये तो इसे चिड्वे में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें | अब इस मिश्रण में नमक , पीसी हुई चीनी , टाटरी और लाल मिर्च मिलाकर ठण्डा होने के लिए रख दें | इस प्रकार से स्वादिस्ट चिडवा तैयार है |
Chidva Ko Bnane Ke Baad Kaese Prosen
Chidva Ko Bnane Ke Baad Kaese Prosen
इसे किसी डिब्बे में बंद करके रख दें | यह डिश कई हफ्तों तक ताज़ी ही रहती है | इसलिए बहुत से लोग इसे अधिक मात्रा में बनाकर रख लेते है | इस डिश को आप नमकीन के रूप में घर आये महमानों को भी खिला सकते है | यह खाने में बहुत अच्छी लगती है और आसानी से भी बनाई जाती है | 

चिडवा या पौहे बनाने का तरीका , Chidva Ya Pouhe Bnane ka Trika | Chidva Ya Pouhe Bnane Ke Liye Upyukt Samagri | Chidva Ko Bnane Ke Baad Kaese Prosen | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे