शिमला की हसीन वादियाँ | Shimla Ki Hasin Vadiyan

शिमला की हसीन वादियाँ  :- शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है | यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है | जंहा पर जाने का आपका मन करेगा | इस स्थान पर लोग गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए आते है | शिमला समुन्द्र की सतह से 2202 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | शिमला को समर विकेश्न के लिए अच्छी जगह कहते है | इसे हिल स्टेशन की रानी भी कहते है |
 Shimla Ki Hasin Vadiyan
 Shimla Ki Hasin Vadiyan 
शिमला को 1972 ईस. वी. में अपनी एक अलग पहचान प्राप्त हुई थी | शिमला में  प्रॉस्पैक्ट
,ऑव्सर्वेटरी, जाखू , एलिसियम और समर इस स्थान की अच्छी और महत्वपूर्ण पहाड़ियाँ है | ये पहाड़ियाँ देखने में बहुत आकर्षक और सुंदर लगती है | सन 1864 में इस स्थान को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया | स्वतंत्रता के पश्चात् शिमला कुछ समय तक पंजाब की राजधानी रहा | लेकिन बाद में इसे हिमाचल प्रदेश की राजधानी बना दिया गया | वर्तमान युग में शिमला का जिला 1972 ईस. वी. में निर्मित किया गया | शिमला एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसका नाम माँ काली के दुसरे नाम पर रखा गया है | इस स्थान पर टूरिस्ट गर्मियों की छुट्टी में आते है और इस स्थान का आनन्द उठाते है |
शिमला का मौसम
शिमला का मौसम

शिमला का मौसम :- इस स्थान पर पूरे साल सुखद वातावरण होता है | जिसका लोग खूब आनन्द उठाते है | इस प्रकार के वातावरण के कारण इस स्थान पर पर्यटकों की सालभर भीड़ रहती है |

घूमने वाले यात्री के लिए स्वर्ग :- शिमला की अधभुत पहाड़ियाँ हर घुमने वाले यात्री को आकर्षित करती है | इस स्थान पर अधिक दुरी पर फैले हुए रिज क्षेत्र जो की लक्कर बाजार और स्कैंडल पॉइंट से जुडा हुआ  है ,   इस पहाड़ी का लोग बहुत आनन्द लेते है | यह स्थान एक भव्य और अधिक लुभावना स्थान है |
 जाखू मन्दिर
 जाखू मन्दिर 

१ जाखू मन्दिर :- यह मन्दिर भगवान हनुमान के नाम पर है | यह शिमला में समुन्द्र की सतह से 8048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है |
क्राइस्ट चर्च

               क्राइस्ट चर्च 


 क्राइस्ट चर्च :- इस चर्च को कर्नल जे. टी. बोइल्स के द्वारा खूबसूरत डिजाईन करके बनाया गया है | इस पर रंगीन शीशों से अच्छी से अच्छी कलाकारी करके सजाया गया है | इस चर्च में रिज के दृश्य दिखाई देते है | इसके आलावा इस स्थान पर माँ काली का मन्दिर है जिसका नाम काली बाड़ी मंदिर है | इस मनदिर में सालभर भक्त गण दर्शन करने के लिए आते रहते है | दीपावली , दुर्गापूजा और नवरात्रि के पावन अवसर पे यंहा पर अधिक संख्या में लोग आते है और इन त्योहारों को बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाते है | माँ काली के मंदिर के आलावा भक्तगण सभी संकटों को हरने वाले हनुमान के मन्दिर जाना नही भूलते | यह मंदिर समुन्द्र तल से 1975 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है | इस मंदिर के विभिन्न परिसर में अलग – अलग देवी देवतओं की मूर्तियों को स्थापित किया गया है | भगवान हनुमान के इस मंदिर का निर्माण 1966 ईस. वी. में किया गया था |


शिमला की आकर्षक प्राचीन संरचना : - शिमला में कुछ इमारत ऐसी है जिसे ब्रिटीश लोगों के द्वारा बनाया गया है | रोथानी और कैसल इन इमारतों में से एक है | इस इमारत में एलन ऑक्टेवियन ह्यूमनामक ब्रिटीश शासक रहता था | इसके आलावा आप मैनोर्विल हवेली भी देख सकते है | इस हवेली में बैठकर आजादी के मुद्दे पर चर्चा की जाती थी | इस हवेली में महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आजाद भी रुके थे।यह एक एतिहासिक हवेली है | जिसे 1945 ईस. वी, में बनाया गया |

टाउन होल :- इस होल का निर्माण 1919 ईस. वी. में किया गया | इस इमारत में शिमला नगर निगम कार्यालय का ऑफिस है।यह एक आकर्षक भवन है | वाइसरीगल लॉजहै जिसे राष्ट्रपति निवासके नाम से भी जाना जाता है। यह लॉज सन् 1888 ईस. वी. में बनाया गया था | इस इमारत में छ: मंजिल है और इसके आस – पास एक सुंदर सा बगीचा है जिसे देखते ही आपका मन खिल जायेगा | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी भी इस इमारत में स्थित है | इस इमारत में चित्रकला में एक ऐसी छाप छोड़ी है जिसे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते है | गेयटी सांस्कृतिक नामक एक परिसर है , जो विक्टोरियन वास्तु कला को दर्शाता है | इस जगह को हेनरी इरविन ने विभिन्न चित्रकला से सजाया है | इस भवन में आधुनिक कलाकृतियों के एक बड़ा संग्रह को देखने का मौका मिलता है । इस भवन में एक नाट्य गृह और एक सभा गृह है | जो कि बहुत पुराना है | यह वुडविले’, जनरल सर विलियम रोज़ मैन्सफील्ड की रहने की जगह थी | जिन्होंने भारत में उपनिवेश काल के समय में कमांडर चीफ़ के रूप में कार्य किया | आज यह इमारत हैरिटेज होटल के नाम से जानी जाती है | इन सभी स्थानों के आलावा रेलवे बोर्ड भी अद्भूत कलाकरी का अच्छा नुमना है |

शिमला में पर्यटक आकर्षण :- शिमला में कोई भी ऐसा स्थान नही है जिसकी कोई विशेषता ना हो | यंहा का हर स्थान अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है | जैसे :- ग्लेनजो कि एक बहुत ही अच्छा पिकनिक स्पॉट है | यह रिज से 4 किमी की दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर लोग अपना मन बहलाने के लिए और पिकनिक मनाने के लिए आते है |  यंहा पर पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखने का एक अवसर मिलता है | इस स्थान पर एवियरी राज्य का सुंदर पक्षी मोनल भी देखने का अवसर मिलता है |
आनन्ददालें भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है | पूराने समय में यंहा रेसिंग . पोलो और क्रिकेट खेला जाता था | यह एक विशाल क्षेत्र है |
टॉय ट्रेन

टॉय ट्रेन 


 टॉय ट्रेन :- इस ट्रेन की शुआत 1930 में लार्ड कर्जन के द्वारा की गई | यह ट्रेन पहाड़ियों और सुंदर घाटियों के बीच में से गुजरती है | इस ट्रेन में बैठकर आप सुंदर और मनोरम घटी का आनन्द उठा सकते है | इसके आलावा स्कैंडल प्वाइंट कामना देवी मंदिर, जाखू हिल और गोरखा गेट इस स्थान के आकर्षक पर्यटक स्थल हैं।हिमाचल प्रदेश का पुस्तकालय और संग्राहलय में हमे विभिन्न तरह की पेंटिंग , अच्छी – अच्छी पुस्तकें कांस्य कलाकृतियाँ, फोटोग्राफ, टिकट संग्रह और  मानव-विज्ञान से जुडी हुई कुछ वस्तुएं देखने को मिलती है |  यदि आपको शिमला से कुछ खरीदारी करनी है तो आप माँल ,. लोअर बाजार और लक्कर बाजार से खरीद सकते है | लक्कड़ बाजार में आपको लकड़ी से बने विभिन्न तरह के प्रसिद्ध स्मृति प्राप्त होंगे |
लक्कड़ बाजार

लक्कड़ बाजार 

 शिमला में किस समय क्या करना सबसे अच्छा होता है | सर्दियों के मौसम में जब शिमला की जमीन बर्फ से ढक जाती है तो इस समय में स्केटिंग का पूरा – पूरा आनन्द उठाया जाता है | क्योकि भारत में केवल शिमला ही स्केटिंग के लिए प्रसिद्ध है | शिमला में ट्रेकिंग भी अधिक लोकप्रिय है | शिमला से शाली , पिक , हातू और कुल्लू जैसे स्थानों के मार्ग जुड़े हुए है |  यंहा पर व्यास, रावी, चिनाब और झेलम जैसी नदियाँ  उपस्थित है जिसका पर्यटकों राफ्टिंग करने के लिए प्रयोग करते है | ये सारी बाते तो शिमला के घूमने के स्थान और उसकी खूबसूरती की थी अब सवाल यह की शिमला तक जाने का रास्ता क्या है | इस सुंदर स्थान पर कैसे पंहुचे | इस बात की जानकारी हम आपको दे रहे है |

शिमला जाने के लिए आप रेल , सडक और हवाईजहाज का प्रयोगकर सकते है | शिमला में जुबर्हाती एयर पोर्ट बिल्कुल पास है | दिल्ली में इंद्रा गाँधी हवाईअड्डे से  हवाईजहाज की कई उड़ाने होती है | इसके आलावा आप कालका रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन से जा सकते है | यदि आप ट्रेन में नही जाना चाहते है तो आप बस में भी जा सकते है | तो पर्यटक घूमने के लिए आप किसी भी मार्ग अपनी सुविधा के अनुसार अपना सकते है और शिमला जैसी सुंदर जगह का आनन्द ले सकते है | इस स्थान पर सर्दी और या गर्मी हर मौसम में पर्यटकों का ताँता लगा रहता है | लोग इन वादियों और घाटियों का भरपूर आनन्द उठाते है |


Shimla Ek Sunder or Akarshak Jagh | Shmla Mein Ghumne Ka Sthan शिमला की इमारतें | Shimla Ka Mousam  

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे