केरल एक हरियाली भरा स्थान |

केरल की कुछ जानकारी  :- केरल भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है | यंहा की भाषा मलयालम है | इस स्थान पर सभी धर्म के लोग रहते है | यंहा हिन्दू , मुस्लमान और इसाई अधिक संख्या में रहते है | यह पर्वतों से घिरा हुआ एक बहुत ही खुबसुरत सा क्षेत्र है |
केरल एक खुबसुरत स्थान
केरल एक खुबसुरत स्थान 
पर्यटन स्थल :- केरल सैलानीयों के लिए घूमने की एक आकर्षक जगह है | यंहा पर नारियल के पेड़ , चारों और हरियाली , तटों पर दूर – दूर तक फैले हुए पाम , पानी पर तैरती हुई नाव , आयुर्वेद की खुशबु , अनेक छोटी झीलें या समुंद्री झीलें और कई मन्दिर है | जंहा पर आप घूमने के लिए जा सकते है | केरल जाकर आप अपने जीवन की सभी परेशानी भूल जायेंगे | केरल की सुन्दरता का कोई जवाब नही है | यंहा की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी |

केरल को दुनिया की 10 खुबसुरत और आनंदित करने वाले स्थानों में से एक बताया गया है | इसे अपने जीवन में जरुर देखे जाने वाले 50 स्थानों में से एक बताया है | यही नही बल्कि इसका 100 बड़ी से बड़ी यात्रा में भी नाम लिखा गया है |
केरल का सुंदर दृश्य
केरल का सुंदर दृश्य
केरल का सुंदर दृश्य :- इस राज्य में 14 जिले है | इन जिलों में कासरगोड , कन्नूर , वायनाड कोझिकोड मालाप्पुरम पलक्कड़ , त्रिशुर , एर्नाकुलम , कोट्टयम अलप्पुझा पथानमथित्ता , कोल्लम और तिरुवनंतपुरम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है | इन स्थानों पर अनेक घूमने के स्थान है | यंहा आने से आपको शांति का अनुभव होगा | यंहा के सुन्दरता से भरे हुए नजारे देखते ही बनते है | पर्यटन स्थान होने के कारण इन स्थानों को केरल से भी ज्यादा प्रसिद्धी मिली हुई है | सैर सपाटे के शौकीन लोग केरल की खूबसूरती का आनन्द उठा सकते है | यंहा आकार पर्यटक एक साथ कई जगहों की सैर करके दुनिया के सुंदर – सुंदर नजरों का आनन्द उठा सकते है |
नौका दौड़
नौका दौड़ 
केरल में रेतीले तट पर सैर करना , प्राक्रतिक सुन्दरता से परिपूर्ण हिल स्टेशन , मन को लुभाने वाली बैक वाटर्स , धर्मिक स्थल पर  लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ आदि केरल का दृश्य है | यंहा खेल के ओर भी कई रंग देखने को मिलते है | केरल जैसे स्थान पर आने के बाद सभी पर्यटक को हर वो चीज मिलती है जो उन्हें खुशियाँ दें और उनके मुड को अच्छा रखे | यंहा पर्यटक की छुट्टियाँ आरामदायक और मजे में व्यतीत होती है | यंहा के तीर्थ मन्दिर में भक्तगण शांतिपूर्ण ढंग से इन स्थानों पर घूमने के लिए जा सकते है और भगवान के दर्शन पूजा आदि कर सकते है | यंहा पर रोमांटिक स्पॉट भी है जंहा पर जाने के बाद आप उनकी यादों को नही भुला सकते |
केरल के मनमोहक तट
केरल के मनमोहक तट 

केरल के मनमोहक तट :- मीनकुन्नु चेरई तट , वर्कला , बेकल और कोवलम तट , शान्गुमुख्म्म्भ , मुझुप्पिलागढ़ तट आदि कुछ ऐसे सुंदर और मन को लुभाने वाले तट है | जिसकी वजह से केरल का एक अधभुत द्रश्य बन जाता है | इसके आलावा केरल अपने नम को मोहने वाले बैक वाटर के लिए भी विख्यात है | केरल के कुछ बैक वाटर के नाम है |

1.  अलेप्पी
2.  कुमारकोम
3.  कासरगोड़
4.  कोल्लम
5.  थिरुवल्ल्म
आदि | इन स्थानों पर आप बड़े आराम से और आनंदित होकर अपनी छुट्टियों का समय बीता सकते है | इन स्थानों को धरती का स्वर्ग कहा जाता है | इस स्थान पर आपको बहुत सारी मन को लुभाने वाली हाउस बोट देखने को मिलेगी | जिसको देखकर आपका मन रोमांच से भर जायेगा |

केरल में पुराने समय में एक स्थान से दुसरे स्थान तक जाने के लिए नाव का प्रयोग किया जाता था | आज के समय में यही नाव को हाउस बोट का नाम दे दिया गया | केरल में हर साल सर्प नौका दौड़ का आयोजन किया जाता है | इस नौका दौड़ को देखने के लिए दूर – दूर से सैलानी यंहा आते है |  जब कभी भी आप केरल भ्रमण पर जाये तब इस नौका दौड़ को जरुर देखे |
हिल स्टेशन
हिल स्टेशन
केरल के सुंदर हिल स्टेशन :- केरल राज्य में वायनाड जिले में स्थित हनीमून स्थल को हिल स्टेशन के रूप में अधिक पसंद किया गया है | रोमांटिक स्थल के बाद इस जगह की मांग अधिक हुई है | केरल में एक बहुत पुराना और प्राक्रतिक हिल स्टेशन है जिसका  नाम मुन्नार है | लेकिन यंहा दुसरे स्थानों से अधिक व्यवसायीकरण भी हुआ है | यह एक बेहद खुबसुरत स्थान है | इस स्थान के आलावा ओर भी कई स्थान है जंहा आपको सुंदर और आकर्षक नजारे देखने को मिलते है | केरल में वागामोन , पोंनमुड़ी थेक्कडी पीरमेढे आदि यंहा के कुछ छोटे परन्तु अधिक सुंदर हिल स्टेशन है | थेक्कड़ी को जंगलों की सैर के नाम से भी जाना जाता है | इस स्थान पर पर्यटक साहसपूर्ण कार्य करने में अधिक रूचि लेते है |यह एक यादगार स्थान है | जंहा आप अपनी पूरी छुट्टी बड़े ही शानदार तरीके से बीता सकते है |
केरल की संस्कृति
केरल की संस्कृति 

केरल की संस्कृति की छाप :- यंहा की संस्कृति भारत की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है | इस स्थान पर कला के कई रूप देखने को मिलते है | यंहा का पहनावा और भोजन सबसे अलग होता है | यंहा के लोग अपने – आप को मुंडू में रखते है | यह यंहा का पारंम्परिक पहनावा होता है | केरल के लोग कर्नाटक के संगीत में अधिक कुशल और निपूर्ण होते है | कथकली और मोहिनीअट्टम यंहा के प्रमुख नृत्य है | ये नृत्य सारी दुनिया में प्रसिद्ध है | यंहा सभी धर्मों के लिए अलग – अलग कला है | जैसे पासिसमुट्टू और चाविट्टू नादाकुम इसाई धर्म की एक कला है | मुसलमान के लिए अप्पना और हिन्दू धर्म के मन्दिर में की जाने कई किस्म की कला यंहा धार्मिक रंग में देखने को मिलती है |

केरल के विभिन्न व्यंजन :- यंहा केले के चिप्स , मछली की बनी डिश , दाल और चावल यंहा का मुख्य आहार है | केरल में साध्या एक शब्द होता है जिसमे कई प्रकार के शानदार व्यंजनों को बनाया जाता है और उन्हें केले के पत्ते पे परोसा जाता है | ओणम साध्या केरल के प्रसिद्ध त्यौहार ओणम पर तैयार किया जाता है | यंहा के विशिष्ट खाने का स्वाद को आप कभी भूल नही पाएंगे
केरल के विभिन्न व्यंजन
केरल के विभिन्न व्यंजन

भारत के केरल राज्य में मुख्य रूप से तीन धर्म को माना जाता है | जिनके नाम इस प्रकार से है :-  हिन्दू , इसाई और इस्लाम | यंहा पर कई मन्दिर है और एक ऐसा स्थान है जंहा पर देवी भगवाती के रूप की पूजा की जाती है | चोट्टानिक्कारा भगवाती का मन्दिर अटकल भगवाती मन्दिर , कोडूनाग्ल्लुर भगवाती मंदिर मीन्कुलाथी भगवाती मन्दिर और मगोट्टू कावू भगवाती का मंदिर इस स्थान के प्रमुख भगवाती के मंदिर है | इन मंदिरों में केरलवासी और दुसरे राज्यों से आये हुए श्रद्धालु और तीर्थयात्री यंहा देवी भगवाती के दर्शन करते है और पूजा अर्चना करते है |
घूमने का स्थान
घूमने का स्थान 
 
केरल राज्य में गरुव्यार का एक कृष्ण मन्दिर है |इस मन्दिर के दरवाजे हमेशा खुले रहते है | जंहा देशभर के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए सालभर आते जाते रहते है | इसके आलावा यंहा पर एक सबरीमाला अय्यपा मंदिर है | यह मन्दिर भारत के लोकप्रिय धार्मिक स्थानों में से एक है | त्रिशुर अईरानीकुल्म , महादेव मन्दिर , तिरुवंतपुरम में पदमनाभास्वामी मन्दिर , तिरुव्ल्ला श्रीवल्लभ मन्दिर आदि सभी लोकप्रिय मन्दिर है जो कि केरल राज्य में स्थित है | इन्ही सब के कारण केरल को एक मुख्य राज्य का दर्जा दिया गया है |
  केरल के मन्दिर
केरल के मन्दिर 

केरल में जब भी उत्सव या त्यौहार मनाये जाते है | उस समय यंहा लोग यंहा हाथियों पर बैठकर भगवान की मूर्ति को रखकर जलूस निकालते है | यह द्रश्य देखने लायक होता है | इस दृश्य में भारतीय संस्कृति विद्यमान होती है | जो देखने में अत्यंत सुंदर लगती है | यंहा के मन्दिर केरल के पर्यटन का  अभिन्न हिस्सा है |  
केरल राज्य में भारत के आदिगुरु शंकराचार्य का जन्म हुआ था | यह उनकी जन्म स्थली मानी जाती है | शंकराचार्य ने कलादी में हिन्दू धर्म की अद्वैत वेदांत की रचना की थी |
इसाई धर्म के लोगों के लिए यंहा अनेकों चर्च है | जैसे :- सांता क्रूज , मालायटर चर्च , कोची में सेंट फ्रांसिस चर्च , कोयटम के पास सेंट मेरी फोरेंस चर्च आदि |
रहने का स्थान
रहने का स्थान 
मुस्लिम धर्म के लिए मस्जिद :- पझायंगढ़ी मस्जिद , मदायी मस्जिद , चेरामन में जुमा मस्जिद , कांजीरमोटम मस्जिद , मलिक दीनार मस्जिद | आदि कुछ मुसल्मानों के लिए मस्जिद है | जो लोग इस्लाम में विशवास रखते हैउनके लिए यह धार्मिक स्थल है | केरल राज्य में आपको एक आनन्द करने वाला वातावरण  मिलता है और चारों और हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है | यंहा पर गर्मी तो होती है लेकिन ऊँचे – ऊँचे नारियल के पेड़ और समुन्द्र तट पास होने के कारण यंहा शितोषण जलवायु मिलती है | यदि आप छुट्टियों में कंही भी घूमने जाना चाहते है तो केरल अवश्य जाएँ |




केरल एक हरियाली भरा स्थान | Kerala Ka Mousam , Kerala Mein Ghumne Ka Sthan,Kerala Ki Sunder Jhil Or Drra ,Kerala Ke Dharmik Sthal |   

1 comment:

  1. केरल के बारे में अच्छी जानकारी दी है. केरल का वातावरण अत्यंत मनोरम है. मैंने पूरा केरल तो नहीं देखा परन्तु थोड़ा बहुत हिस्सा देख चूका हूँ.

    ReplyDelete


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे