वेजिटेबल पिज़्ज़ा :-
आजकल चाइनिस फ़ूड को बहुत से लोग खाने में पसंद
करते है | जिसमे में पिज़्ज़ा एक है | पिज़्ज़ा को कई तरह से बनाया जाता है | आज हम
वेजिटेबल पिज़्ज़ा बनाते है जिसके लिए निम्नलिखित सामग्री की जरूरत है :-
१.
पिज़्ज़ा ब्रैड
:- ४ नग
२.
पनीर :- १०० ग्राम
३.
शिमला मिर्च
:- २०० ग्राम
४.
मक्खन :- 10 से २० ग्राम
५.
टमाटर का सूप
:- १ कप
वेजिटेबल पिज़्ज़ा बनाने की विधि , Vegetable Pizza Recipe in Hindi , tomato soup recipe in hindi, टमाटर का सूप बनाने के लिए सामग्री, सूप बनाने की विधि, |
टमाटर का सूप बनाने के लिए
आवश्यक सामग्री निम्नलिखित है :-
१. टमाटर :-
आधा किलो
२. प्याज :- 2
नग
३. लहसुन :-
जरूरत के अनुसार
४. लाल मिर्च :- आवश्कता के अनुसार
५. नमक :- स्वाद के अनुसार
६. गिरी का तेल :- 3
चम्मच
७. मक्की का आटा :- १
बड़ा चम्मच
पिज़्ज़ा बनाने का तरीका :-
पिज़्ज़ा बनाने के लिए पिज़्ज़ा ब्रेड के ऊपर गाढे टमाटर का सूप बराबर मात्रा में फैला दें | इसके ऊपर शिमला मिर्च और पनीर को काटकर रख दें साथ ही साथ इस पर मक्खन भी डाल दें | सारा मिश्रण पिज़्ज़ा ब्रेड पर लगाने के बाद इसे ओवन में रख दें | जब यह भूरा या सुनेहरा हो जाये तो इसे ओवन से निकाल लें | इसी तरह से बाकि के पिज़्ज़ा भी बना लें | तैयार पिज़्ज़ा को ब्रैड सूप के साथ खाएं और आनन्द उठाएं |
टमाटर का सूप बनाने की विधि :-
टमाटर का सूप बनाने के लिए सबसे पहले सभी
टमाटरों को काट लें और इन्हें मिक्सी में
पीसकर पतला जूस जैसा बना लें | अब सभी प्याज और लहसुन को भी छोटे – छोटे टुकड़ों
में काट लें | फिर एक कडाही में तेल या घी गर्म करें | जब घी या तेल गर्म हो जाये
तो इसमें कटे हुए प्याज और लहसुन डालकर भुने | भूनते – भूनते जब प्याज और लहसुन का
रंग सुनेहरा या गुलाबी हो जाये तो इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का रस ( जूस ) मक्की
का आटा , चीनी , नमक , लाल मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं | इस मिश्रण
को धीमी आंच पर पकाएं | पकाते – पकाते जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो इसे आंच से
उताकर किसी अलग बर्तन में ठण्डा होने के लिए रख दें | इस प्रकार की विधि का उपयोग
करके आप टमाटर का सूप बना सकते है |
No comments:
Post a Comment