पंजाबी समोसा
समोसा का नाम लेते ही हमारे
मुँह में पानी भर जाता है | क्योंकि समोसा अपने आप में एक स्वादिस्ट खाना है | आजकल
पंजाबी समोसे की लोकप्रियता बढ़ गई है | इसे काफी लोग खाना पसंद करते है | तो आज हम
पंजाबी समोसे बनाते है | इसे बनाने के लिए हमे निम्नलिखित सामग्री चाहिए |
1 . आलू :-
250 ग्राम
मटर के दाने :- 100
ग्राम
हरी मिर्च ( बारीक़ कटी हुई
) :- 4 नग
घी :- 100 ग्राम
आमचूर का पाउडर :- 20 ग्राम
प्याज :- 2 नग
धनिया पाउडर :- 1
चम्मच
लाल मिर्च ( पीसी हुई ) :-
जरूरत के अनुसार
नमक :- जरूरत के अनुसार
हल्दी :- आधा चम्मच
घी या तेल :- तलने के लिए
मैदा :- ३०० ग्राम
अजवाइन :- आधा चम्मच
samosa kaise banaye, how to make punjabi samsosa, समोसा कैसे बनाये, घर में पंजाबी समोसा बनाने की विधि, |
बनाने की विधि :- पंजाबी समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं
को पानी में उबालकर पका लें और मटर के दानों को भी गर्म पानी में डालकर पका लें |
जब आलू पक जाये तो इसे छीलकर मथ लें और पके हुए मटर मिला दें | आलू और मटर के
मिश्रण में नमक , हल्दी , लाल मिर्च बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया , कटी हुई हरी मिर्च
, बारीक़ कटा हुआ प्याज और आमचूर डालकर
अच्छी तरह से मिला दें | ताकि ये सारा मिश्रण आपस में मिल जाये | इस प्रकार से
समोसे में भरने वाला मिश्रण तैयार है |
2 स्टेप :- अब मैदे को चलनी से छानकर इसमें थोडा सा घी
और अजवाइन डालकर आटे की तरह गूँथ लें | इस गुंथे हुए मैदे को थोड़ी देर तक गीले
कपड़े से ढककर रख दे | कुछ देर हाथ पर थोडा सा घी लगाकर इस आटे की छोटी – छोटी लोई
बनाकर चकले – बेलन से बेल लें | जब यह रोटी की तरह बन जाये तो किसी चाकू या छुरी
की मदद से इस रोटी के दो टुकड़े कर लें | अब एक टुकड़ा उठाएं और इसके किनारे पर घी
लगायें और दोनों किनारों को आपस में जोड़ दें | ( ये तिकोना आकार का हो जायेगा ) जोड़ने के बाद इसके बीच में आलू का मिश्रण भर दें
और ऊपर के किनारों पर घी
लगाकर मुँह बंद कर दें | (समोसे में मिश्रण भरते समय इस बात का ध्यान रखे की समोसे
में कहीं छेद तो नहीं हो गया है |) इसी तरह से सारे समोसे बना लें |
3 स्टेप :- अब एक कडाही लें | इसमें घी गर्म करें | जब
घी अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें एक – एक करके समोसे डालकर पकाएं | समोसे को कम
गैस पर पकाएं | पकाते समय समोसे को हिलाते भी रहे | पकते – पकते जब समोसे का रंग
गुलाबी होने लगे तो इसे घी से निकलकर अलग किसी बर्तन में रखते जाये | इस प्रकार से
हमारे गर्म – गर्म समोसे तैयार है | इसे सॉस या चटनी के साथ खाएं और महमानों को भी
खिलाएं | इस स्वादिस्ट व्यंजन का लुप्त उठाएं |
No comments:
Post a Comment