मेंदू की चटनी बनाने का तरीका :-
इस रेसिपी को साम्भर वडा भी कहते है | इस रेसिपी
का अधिकतर प्रयोग दक्षिण भारत में किया जाता है | लेकिन आजकल तो यह सभी लोगो को
पसंद है | इसे रेसिपी को आप घर पर छुट्टीयों के दिनों में नाश्ते में या किसी भी
पार्टी के लिए बना सकते है | तो आज हम मेंदू बड़ा चटनी की रेसिपी को बनाते है | इसे
बनाने के लिए हमे निम्नलिखित सामग्री की आवश्कता है |
मेंदू का बड़ा बनाने के लिए :-
1 . उड़द की धुली हुई दाल :- 200 ग्राम
2. हरी मिर्च
:- 5 नग
अदरक
:- ४ टुकड़े
हींग
:- थोडा सा
लहसुन
:- 3 या ४ कली
बड़ी इलायची
:- १ नग
मुंग की दाल :- १ कप
नमक
:- स्वाद के अनुसार
घी
:- २५० ग्राम
बेकिंग पाउडर ( सोडा ) :- थोड़ा सा
चटनी बनाने के लिए आवश्कता के अनुसार सामग्री की सूची
१. नारियल :- १
नग
२. इमली का रस :- 5
चम्मच
३. करी पत्ता :-
थोडा सा
४. उड़द की दाल :- 1
चम्मच
५. नमक :- आवश्कता के अनुसार
६. अदरक :- 1
टुकड़ा
७. राई :-
आधा चम्मच
८. हरी मिर्च :-
2 नग
how to make step by step tips sambar vada at home, sambhar vada banane ka tarika, सांबर वडा कैसे बनाये, साम्भर वडा बनाने की विधि, |
बनाने की विधि :-
बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और मूंग
की दाल को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें | अगले दिन इसका पानी निकालकर साफ
पानी से दोनों दालों को धो लें | अब इन दोनों दालों को सिलबट्टे पर या मिक्सी में
पीस लें | इससे दाल का एक पेस्ट बन जायेगा | फिर इसमें हरी मिर्च , कटा हुआ अदरक , और लहसुन का पेस्ट बनाकर मिला दें | इस मिश्रण
में नमक और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं | इसे इतना मिलाएं की मिश्रण
बिल्कुल मुलायम हो जाये | इसके बाद इस मिश्रण को कुछ देर तक रखा रहने दें |
2 स्टेप
:- अब एक कडाही लें | इसमें घी गर्म करें और तैयार मिश्रण को थोडा – थोड़ा
लेकर हाथ पर रख कर इसे गोल आकार में बनाते जाये | और इसे गर्म – गर्म घी में तलते
रहे | कुछ देर तलने के बाद जब इनका रंग हल्का भूरा हो जाये तो इसे घी से निकालकर अलग किसी बर्तन में रख दें | इस प्रकार
की विधि से मेंदू के बड़े तैयार है | इसे बनाने के बाद मेंदू के लिए चटनी की तैयारी
करें |
बड़े की चटनी बनाने के लिए नारियल , अदरक और हरी मिर्च
को पीसकर एक पेस्ट बना लें | फिर इस मिश्रण में इमली का रस और नमक मिलाकर छोंक
लगायें | छोंक लगाने के लिए एक कडाही में घी गर्म करें | जब घी गर्म हो जाये तो
इसमें राई को भुन लें | राई को भूनने के बाद इसमें उड़द की दाल और करी पत्ता डालकर
थोड़ी देर तक भुने | फिर इसमें नारियल का मिश्रण मिलाकर चम्मच से अच्छी तरह से
मिलाएं | इस प्रकार आपकी बड़े के साथ खाने के लिए चटनी तैयार है |
इस प्रकार से आप इसे अपने घर पर बड़ी ही आसानी से
बना सकते है | इस रेसिपी का खाने में आनन्द उठाएं |
No comments:
Post a Comment