चना मसाला और भटूरे बनाने का तरीका :-
इस रेसिपी
को छोले – भटूरे भी कहा जाता है | यह एक आधुनिक व्यंजन है | जिसे प्रत्येक मनुष्य
खाने में पसंद करते है | पिकनिक मनाने के लिए भी अधिकतर मनुष्य छोले और भटूरे को
पसंद करते है | छोले – भटूरे को हम बाजार से ना मंगवाकर इसे हम घर पर ही बना सकते
है | लेकिन हमे इसे जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो हमारा पेट खराब हो
सकता है | इस रेसिपी को बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्कता है |
१, सफेद
चना :- २५० ग्राम
2, टमाटर :- २०० ग्राम
प्याज
:- २०० ग्राम
लाल मिर्च ( पीसी हुई ) :- जरूरत के अनुसार
हल्दी :- १ चम्मच
गर्म मसाला
:- 2 चम्मच
नमक
:- स्वाद के अनुसार
धनिया ( पिसा हुआ ) :- १ चम्मच
हरा धनिया ( बारीक़ कटा हुआ ) :- 10 लड़ियाँ
हरी मिर्च ( बारीक़ कटी हुई ) :- ४ नग
अदरक
:- 10 ग्राम
चना मसाला और भटूरे बनाने का तरीका | Chana Masala Recipe in Hindi |
भटूरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-
१, मैदा
:- २५० ग्राम
बेकिंग सोडा
:- थोडा सा
नमक
:- आधा चम्मच
दही
:- 2 चम्मच
पानी
:- आवश्कता के अनुसार
घी या तेल :- तलने के लिए
बनाने की विधि
:-
चना मसाला बनाने के लिए पहले सफेद चने को साफ करके रात के समय पानी में
भिगोकर रख दें | अगले दिन चनों को पानी से निकालकर साफ पानी से धोकर कुकर में उबाल
लें | लगभग १५ से २० मिनट के बाद जब चने
पक जाये तो इसे गैस से उतार दें और चनों को कुकर से निकालकर किसी अलग बर्तन में रख
दें | अब एक कडाही लें इसमें घी गर्म करे
| जब घी गर्म हो जाये तो इसमें प्याज को बारीक काट कर डाल दें और इसे सुनेहरा होने
तक भून ले | प्याज भूनने के बाद इसमें टमाटर और अदरक को पीसकर डाल दें और कम से कम 2
से 3 मिनट तक भुने | इसके बाद इसमें सभी मसाले जैसे हल्दी , गर्म मसाला , धनिया और
बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालकर भुने | भूनते – भूनते जब तेल और मसाला अलग – अलग
द्खिने लगे तो इसमें अपने अनुसार पानी डालकर पकाएं | जब तरी थोड़ी सी गाढ़ी हो जाये
तो इसमें उबले हुए चने डालकर कम से कम 5 मिनट तक पकाएं ताकि तरी और चने आपस में
अच्छी तरह से मिल जाये | बस आपके स्पेशल चना मसाला तैयार है | इसे किसी अलग बर्तन
में निकालकर इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा – गर्म परोसकर
खाएं |
भटूरे बनाने के लिए :-
भटूरे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को छान लें | फिर
इसमें नमक , और बेकिंग सोडा मिला दें | अब इस मिश्रण को दोनों हाथों से अच्छी तरह
से मिलाकर इसमें दही और मिला दें | जब ये सारा मिश्रण आपस में मिला जाये तो इसमें
पानी डालकर आटे की तरह गूँथ लें | इस गुंथे हुए मैदे को कम से कम 3 घन्टे तक किसी
गीले कपड़े से ढककर रख दें | फिर इसकी छोटी – छोटी लोई बनाकर इसे अंडा आकार या
गोलाकर में बेल लें | अब एक कडाही में घी या तेल गर्म करके इसमें बनाये हुए भटूरे
डालकर तल लें | इसी प्रकार से सारे भटूरे तल लें | आपके छोले और भटूरे तैयार है |
No comments:
Post a Comment