स्वस्थ रहने कुछ आसान नियम | Tips For Your Health in Hindi

स्वस्थ रहने कुछ आसान नियम

१ प्रात काल जल्दी उठना चाहिए | सूरज की किरणों के साथ | हर रोज़ सैर करनी चाहिए किसी पार्क बाग बगीचे में जहाँ भी पेड़ पौधे हो | वैसे तो सुबह और शाम दोनों समय की सैर स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी होती है | किन्तु समय की कमी हो तो सुबह की सैर जरूर करे शाम को कभी कभी कर ले |

२ सैर करते समय अपने नाक से साँस ले मुंह से नहीं | साँस लम्बी ले और अपने मन में ये भाव लाये की ये सैर मेरी सेहत को सुधार रही है | लम्बी -२ साँसे लेते हुए हाथों को हिलाते हुए चले तो मांसपेशियां खुलती है और आक्सीजन पूरे शरीर में अच्छे से पहुँचती है |

Tips For Your Health in Hindi
Tips For Your Health in Hindi
३ सैर के अतिरिक्त जो लोग कर सकते है वह है ‘दौड़ना’ , दौड़ने से शरीर का पसीना बहता है जिसमे शरीर के विषैले अवयव या तत्व बाहर निकल जाते है इसके अलावा योगा या साईकिल चला सकते है, घुड़सवारी करना , तैरना या कोई भी ऐसे क्रिया या व्यायाम जो शरीर को चुस्त रखे स्वस्थ रखे अपनाना चाहिए क्यूंकि सैर या व्यायाम आदि से तन और मन दोनों स्वस्थ होते है और महिलाएं अपने घर के काम काज जैसे झाड़ू पोंछा, पानी भरना सीढियों पर चढ़ने उतरने के काम करके बहुत से व्यायाम कर सकती है | हर रोज़ कुछ समय छोटे बच्चों के साथ खेलने से नयी उर्जा का एहसास होता है | जब भी हँसे खूब खुल के हँसे क्यूंकि ये भी एक प्रकार का व्यायाम है |

४ सुबह की सैर के बाद जब भूख लगे तब जो भी खायेंगे वह पूर्ण रूप से शरीर को उर्जा देगा अतः इस समय में संतुलित व पौष्टिक आहार ले | जैसे अंकुरित अनाज, मूंगफली जो रात को भिगोई गयी हो , आंवला, संतरा अथवा मौसंबी का जूस लेना अच्छा रहता है |

fruit juice ke laabh aapki sehat ke liye
fruit juice ke laabh aapki sehat ke liye 
५ खाना हमेशा सादा खाए और उसे भगवान का प्रसाद समझ के ही खाए तो वह भोजन कभी भी नुक्सान नहीं करेगा | जब भी खाना खाने बैठे तो मन को शांत, प्रसन्न और निश्चिंत करके बैठे | खाना अच्छे से चबा चबा कर खाए | खाते समय न हँसना और न बोलना चाहिए बल्कि एकाग्रचित पूर्वक केवल अपने भोजन पर ध्यान होना चाहिए |

६ भूख से आधा खाना खाओ और एक चौथाई जगह पानी और एक चौथाई जगह हवा के लिए पेट में छोड़ देना चाहिए |

७ अपने खाने में हर रोज अंकुरित अनाज जरूर लेना चाहिए क्यूंकि अंकुरित अनाज में खनिज व पौषक तत्व अच्छी मात्रा में होते है इनमे अंकुरित मूंग, चना या भीगी मूंगफली बेहतर होते है इनमे यदि कुछ सुखी मेथी व थोड़ी अजवायन मिला ले तो ये बहुत सी बिमारियों से लड़ने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढा देती है |

८ ताज़ी हरी सब्जियां और ताज़े फल खूब खाने चाहिए | हो सके तो कच्ची सब्जियां खाओ नहीं तो थोड़ी उबाल कर कम मसालेदार बनी सब्जी खानी चाहिए | रोटी कम और सब्जी ज्यादा खानी चाहिए |
sehat ke liye vegetables jaroori, सेहत के लिए शब्जियाँ कितनी जरूरी
sehat ke liye vegetables jaroori, सेहत के लिए शब्जियाँ कितनी जरूरी 
९ आटे को बिना छाने बनी रोटी खानी चाहिए अगर आटा हाथ चक्की से पिसा तो और भी उतम रहता है | गेंहू में जौ, चना और सोयाबीन मिलाकर पिसा आटा बहुत पौष्टिक और जल्दी पचने वाला होता है | इसके अलावा आटा भिगोते समय उसमे पालक ,मेथी ,बथुआ या उबली दाल मिलाकर इसकी पौष्टिकता को बढाया जा सकता है | दलिया, खिचड़ी आदि में भी ये सब्जियां मिलाकर भोजन को पौष्टिक बनाया जा सकता है | इसके अलावा सब्जियों के सूप बना कर भी आप लाभ पा सकते है |

१० खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए बल्कि खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए | यदि खाना अटक रहा हो तो थोडा सा पानी पी सकते है |

११ सुबह उठते ही पानी पीना चाहिए दोपहर में छाछ या लस्सी लेना और सोने से पहले गर्म दूध पीना बहुत ही अच्छा रहता है |

१२ दिन भर में कम से कम २ लिटर पानी का सेवन करना चाहिए | सभी प्रकार के व्यसनो को छोड़ देना अच्छा रहता है जैसे गुटका, पान मसाला, हुक्का, बीडी, तम्बाकू, जर्दा, खैनी, शराब आदि | इनसे स्वास्थ्य खराब होता है और रोग बढ़ते है | तम्बाकू से हर साल लाखों लोग बीमार हो जाते है.

१३ कोका कोला, चाय या काफी की जगह यदि लस्सी,छाछ, निम्बू पानी, गाजर, पालक, चुकंदर, संतरा और मौसमी आदि का रस पिए तो ज्यादा उतम रहता है |

दूध का सेवन करे , doodh ka sevan kare
दूध का सेवन करे , doodh ka sevan kare 
१४ शुगर के रोगियों को मीठे से परहेज़ रखना जरूरी होता है ज्यादा मीठे फल भी नहीं ले सकते है | फलों के रस के जगह फल खाना ज्यादा अच्छा रहता है |


१५ शुगर के लिए मेथी और करेला बहुत उतम दवा होती है मेथी दाने को रात को मिटटी के बर्तन में पानी में भिगो दे और दुसरे दिन सुबह उस पानी को पी ले | बचे दानों को अंकुरित कर या सलाद में डाल कर नमक व निम्बू मिलाकर खा सकते है |    
स्वस्थ रहने कुछ आसान नियम


  Subha morning mein jaldi uthna chahiye, savere jaldi uthkar sair ke liye jaaye, yoga or vyayaam kare, apni health ke bare mein soche , health is wealth, subh uthkar paani jaroor peeye , paani din mein km se km 3 leter jaroor peeye, heart patient ko chahiye ki apni swasth or jaroori misthan se door hi rahe, falon ka sevan kare fruit juice le , adhik liquid diet le to adhik laabhkaari hoga, maithi , karela, sugar ke mareej or patient ke liye bhuat hi badiya or sasti dwai hai, koka cola pepsi ke sthan par yedi neembu paani or gajar ka juice , santra of mausambi lenge to adhik laabhkaari hoga. Khaana turant khaane ke baad pani nahi peena chahiye , aisa karne se aapke pachan tantra par kaafi nuksaan dayak fal padta hai. Kacchi sabjiya or falo ka adhik sevan karne se fayda milega or aapki sehat bani rahe. Roti kam or sabzi adhik khaani chahiye.jitni bhookh ho use aadha bhojan hi karna chahiye, kyoki

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे