सहिजन खाने के लाभ और फायदे , Sahijan Khane Ke Laabh Or Fayde |

Sahijan Khane Ke Laabh Or Fayde
Sahijan Khane Ke Laabh Or Fayde 

सहिजन खाने से लाभ :- सहजन एक बहुत उपयोगी सब्जी है | इसके कई नाम है | जैसे :- सेंजन , मोरिंगा आदि | यह पेड़ भारत ही नही बल्कि विदेशों में में भी पाया जाता है | जैसे :- श्रीलंका ,मलेशिया ओए मैक्सिको आदि | सहजन का उपयोग दक्षिण भारत में अधिक किया जाता है | इस पेड़ के हर हिस्से का कोई ना कोई लाभ होता है | सहजन के बीज से तेल निकाला जाता है और छाल , पत्ती से गोंद निकाला जाता है | इसके आलावा इसके जड के उपयोग से कई आयुर्वेदिक औषधि बनाई जाती है | सहजन में दूध की तुलना में अधिक प्रोटीन और कैल्सियम होता है | इसके सेवन करने से हमे कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है | आयुर्वेद में सहजन को एक औषधि के रूप में माना जाता है | तो आज हम आपको सहजन के फायदे और गुणों के बारे में बतायेंगे |
सहजन में कार्बोहाइड्रेट कैल्शियम , प्रोटीन , आयरन , मैग्नीशियम , पोटेशियम , विटामिन ए , सी , और बी की अधिकता होती है | सहजन पर एक छोटा सा अध्यन किया गया तो यह परिणाम निकला कि इसमें दूध के मुकाबले अधिक प्रोटीन और कैल्शियम होता है | इसमें बहुत सारे प्राकतिक गुण होते है | इसके बहुत से व्यंजन बनाये जाते है | जैसे इसकी फली का आचार और चटनी बनाई जाती है | इसके उपयोग से मानव के कई बिमारियों का इलाज किया जाता है | इसका पेड़ भूमि पर लगाने से भूमि बहुत उपजाऊ बनती है | जैसा कि हमने बताया है कि सहजन हमारी सेहत के लिए लाभदायक है लेकिन इससे भूमि भी उपजाऊ बनती है |
सहजन के पत्ते
सहजन के पत्ते
सहजन के पत्ते को सुखाकर उसे बारीक़ पीस लें | इस पावडर को कैंसर से पीड़ित मनुष्य और दिल के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है |
इसके सेवन से ब्लड कंट्रोल में रहता है |
सहजन के उपयोग से पाचन से जुडी हुई समस्या दूर हो जाती है |
हैजा , दस्त , और पीलिया होने पर रोगियों को सहजन के पौधे के ताज़े पत्ते का रस निकाल कर इसमें एक चम्मच शहद और नारियल का पानी मिलाकर पीयें | यह एक प्रकार की औषधि बन गई | इस औषधि का सेवन करने से इन सभी बिमारियों से छुटकारा मिल जाता है |
पेट में होने वाले अल्सर रोग को दूर करने के लिए सहजन का उपयोग बहुत ही गुणकारी माना गया है | यह पेट के अस्तर की मुरम्मत करते है | और शरीर को उर्जा प्रदान करते है |
सहजन की पत्ती में पानी को साफ़ करने के गुण विद्यमान होते है | यह गुण इसके बीज में भी पाए जाते है | इसके बीज और पत्ते को बारीक़ पीसकर पानी में मिला दें | यह पानी में घुलकर पानी में से बैक्टीरिया को बाहर निकाल देता है | इसके साथ ही पानी साफ़ और स्वछ हो जाता है |
Kuposhn Ko Dur Kren
Kuposhn Ko Dur Kren 
जो बच्चे एक साल से तीन साल के बीच के है , उनके लिए सहजन की सब्जी का उपयोग बहुत ही लाभकारी होता है | इसके आलावा गर्भवती महिलाओं के लिए तो सहजन किसी वरदान से कम नही है | डॉक्टर ने भी सहजन के उपयोग को लाभकारी माना है | गरीब होने के कारण कई लोग अपने बच्चे की सही परवरिश नही कर पाते है | जिसके कारण उनके बच्चों कुपोषण का शिकार हो जाते है | कुपोषण जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बच्चों को सहजन खिलाना चाहिए | पैरों के दर्द और सुजन को दूर करने के लिए सहजन की जड़ का काढ़ा बहुत लाभदायक होता है | इसे बनाने की विधि इस प्रकार से है |
विधि :- सहजन की जड , हींग , अजवाइन और सौंठ को पानी में पकाएं | जब यह मिश्रण पकते – पकते आधा शेष रह जाये तो इसे छानकर ठंडा होने के बाद पीयें | इस काढ़े के उपयोग से साईंटिका का रोग भी दूर हो जाता है |
सहजन के पौधे की पत्तियों में और फल में विटामिन की अधिकता होती है | सहजन की सब्जी में विटामिन ए पाया जाता है | यह हमारे आँखों के लिए बहुत लाभदायक है | इसके आलावा इसका उपयोग सौन्दर्य को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है | गर्भवती महिला को प्रसव के बाद सहजन का जूस देना चाहिए | इससे प्रसव में होने वाली हर समस्या दूर हो जाती है | और महिला को अधिक दर्द भी नही होता |
SKIN KI PROBLAM KREN DUR
SKIN KI PROBLAM KREN DUR 
 अगर किसी महिला को किल मुहासे और पिम्पल्स की समस्या है तो सहजन का उपोयग करना चाहिए | सहिजन की पत्तियों से तैयार किया हुआ सूप का सेवन करने से खून साफ़ होता है | इसके आलावा स्किन पर एक ग्लो और लालिमा आती है | जिससे पिम्पल्स की समस्या दूर हो जाती है | सहजन की पत्तियों के सूप का सेवन करने से और भी कई रोग दूर हो जाते है | जैसे :- अस्थमा , तपेदिक आदि |
सहजन में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है | इसके आलावा इसमें आयरन , मैग्नीशियम और सीलीयम नामक तत्व भी पाए जाते है | सहजन का सेवन करने से शरीर की हड्डियाँ मजबूत बनती है | इलसिए बच्चे और महिलाओं और विशेष तौर पर इसका सेवन करना चाहिए |
सहजन में जिंक पाया जाता है | सहजन के उपयोग से आप पुरुषों में होने वाले रोग को भी दूर कर सकते है | यह एक गुणकारी औषधि है | इसके काढ़े के उपयोग से आप पुरुषों के शीघ्र पतन और यौन दुर्बलता की समस्या से निजात पा सकते है | इसका काढ़ा तैयार करने की विधि इस प्रकार से है |
विधि :- सहजन के पौधे की छाल को पानी में अच्छी तरह से पका लें | जब यह पक जाये तो इसके पानी को छानकर इसमें शहद मिलाकर पीयें | इस उपचार को कुछ दिनों तक नियमित रूप से करें | ऐसा करने से पुरुषो के रोग दूर हो जाते है |
सहजन में फोलिक एसिड भी होता है और साथ ही साथ विटामिन सी की भी अधिक मात्रा पाई जाती है | इससे कफ और जुकाम ठीक हो जाता है | इसके लिए सहजन के पानी को उबाल लें | और इसकी भाप लें | इस उपचार को करने से शरीर की जकड़न दूर हो जाती है |
SAHJAN KE BEEJ KE FAYDE
SAHJAN KE BEEJ KE FAYDE 
सहजन और गुलाब के फूल से आप स्किन की हर समस्या से छुटकारा पा सकते है | इन दोनों में कई तरह के हार्मोन्स और प्राकतिक तत्व पाए जाते है | जो स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है | स्किन की अच्छी तरह से देखभाल करने के लिए सदियों से इन दोनों का एक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है | इनसे फूलो का अर्क और तेल बनाया जाता है | जिसका आयुर्वेद में एक खास स्थान है |
सहजन का पूरा पेड़ ही आयुर्वेद की चिकत्सा में काम आता है | इससे बहुत से उत्पाद तैयार किये जाते है | स्किन की समस्या का निवारण करने के लिए इसका अधिक प्रयोग किया जाता है | सहजन के सभी हिस्सों को किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है | जैसे ;- इसके बीजों को धुप में अच्छी तरह से सुखाकर औषधि बनाई जाती है | जिनसे कई रोगों का इलाज किया जाता है | इसके बीजों को पीसकर क्रीम बनाई जाती है | इसके आलावा इसके बीजों को दरदरा पीस कर स्किन पर लगाया जाता है | जिससे स्किन की मृत कोशिका हट जाती है | सहजन के पत्तों का काढ़ा बनाया जाता है | इसके आलावा इसका फेस पैक भी बनाया जाता है |
Sahijan Ke Sbhi Hisse Ka Upyog
  Sahijan Ke Sbhi Hisse Ka Upyog
सहजन के बीजों का उपयोग तेलिय स्किन और सुखी स्किन के लिए इस्तेमाल किया जाता है | सहजन के पेड़ की छाल से गोखरू ,कील , और बिवाई का अच्छी तरह से इलाज किया जाता है | यह एक बेहतर औषधि है | सहजन को मोश्चराइजर के रूप मेभी इस्तेमाल किया जाता है | इसके द्वारा बनाये हुए पेस्ट से खुरदरी स्किन और जिस स्किन अलर्जी होती है | सफल इलाज किया जाता है |
सहजन से मृत स्किन में जान आ जाती है | इसमें किसी प्रकार का कोई रसायन नही होता है | सहजन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते है | इसके आलावा इसका सबसे अधिक प्रयोग स्किन की ग्लो को बढ़ाने के लिए और टोन को साफ़ करने के लिए किया जाता है |
सहजन के बीजों से तेल बनाया जाता है | जिससे छोटे बच्चो की मालिश की जाती है | इसके बीजो से सौन्दर्य उत्पाद बनाये जाते है | जिनसे स्किन में छिपे हुए डेड सेल्स निकल जाते है |


सहिजन खाने के लाभ और फायदे , Sahijan Khane Ke Laabh Or Fayde | Sahijan Ke Vividh Naam , Sahijan Mein Paayen Jane Vale Ttv , Sahijan Se Kren Bimariyon Ko Dur , Kuposhn Ko Dur Kren Sahijan , Sahijan Ke Sbhi Hisse Ka Upyog Kis Prkar Kren , Grbhvati Mahilaon Ke Liye Upyogi Hai Sahijan |

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे