|
हाई ब्लडप्रेशर को कैसे नियंत्रित करें |
हाई ब्लडप्रेशर को कैसे नियंत्रित करें :- जिन व्यक्तियों को हाई
ब्लडप्रेशर है तो उन्हें रेगुलर चेकअप करवाना चाहिए | हमारे शरीर का सबसे अहम्
हिस्सा हमारा दिल है | जिसकी हमे अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए | क्योंकि कहा
जाता है कि दिल दुरुस्त तो शरीर तन्दुरुस्त | इसलिए हमे शरीर और दिल से सम्बन्धित
सभी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए | ऐसा करने से आप बिमारियों से बच सकते है |
मनुष्य चाहे किसी भी कार्य में व्यस्त हो उसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखना
चाहिए | यही मनुष्य का पहला फर्ज होता है | क्योंकि जब मनुष्य स्वस्थ रहता है अतो
वह अपना हर कार्य पूरी महनेत से करता है और मन लगाकर करता है | मनुष्य का
स्वास्थ्य उसके दिल पर निर्भर करता है | यंहा तक कि जब तक हमारा दिल धडकता है तब
तक जीवन चलता रहता है | जब दिल धड़कना बंद हो जाता है तो मनुष्य का जीवन भी समाप्त
हो जाता है | इसलिए हमे दिल की बिमारियों को नजरअंदाज नही करना चाहिए | दिल के रोग
अधिकतर हाई ब्लडप्रेशर के कारण होते है | तो दोस्तों आज हम आपको हाई ब्लडप्रेशर को
कैसे कंट्रोल करना है इसके बारे में कुछ जानकारी देंगें |
|
लगातार चेकअप कराएँ |
लगातार चेकअप कराएँ :- रक्तचाप के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का चेकअप
लगातार करवाना चाहियें | ऐसा करने से हमे अपने शरीर की स्थिति के बारे में पता
चलता है | आज के समय में रक्तचाप की बीमारी एक आम बीमारी हो गई है , जो दुनिया के
हर दुसरे व्यक्ति में पाई जाती है | आमतौर पर पुरुषों में यह बीमारी 45 की उम्र के
बाद आती है और महिलाओं में 55 साल की उम्र में | इलसिए इन उम्र के मनुष्य को अपना
हेल्थ चेकअप समय पर कराना चाहिए |
|
नमक का सेवन कम करें |
नमक का सेवन कम करें :- माना जाता है कि नमक का अधिक या कम सेवन करने
से ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है | इसलिए आपको अपने खाने – पीने की चीजों पर
ध्यान देना चाहिए | ताकि आपको आगे चलकर किसी प्रकार का रोग ना लगें |
कोलेस्ट्रोल पर नियम्त्र्ण :- जिन चीजों में कोलेस्ट्रोल की मात्रा
पाई जाती है | उनका सेवन ना करें | बल्कि
हमे ऐसा भोजन करना चाहिए जिसमे कोलेस्ट्रोल कम हो या न हो | क्योंकि इसका सीधा
प्रभाव दिल पर पड़ता है | सेब , संतरे , जैसे फल , प्याज ब्रोकोली आदि सब्जियों का
सेवन करना चाहियें | इसके आलावा मछली का भी सेवन कर सकते है |
|
गुस्सा ना करें |
गुस्सा ना करें :- जिन लोगों को दिल की बीमारी है | उन्हें गुस्सा नही
करना चाहिए | क्योंकि गुस्सा दिल के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है | इन
रोगियों को मेडिटेशन या योग का उपयोग करना चाहियें ताकि उनका तनाव दूर हो सके | अधिक
तनाव में रहने से या अधिक गुस्सा करने से ब्लडप्रेशर बढ़ता है | इसलिए हाई
ब्लडप्रेशर में गुस्सा कम करना चाहियें |
सीढियों का प्रयोग करना चाहिए
:- यदि आप किसी ऑफिस में काम करते है तो आप लिफ्ट से न जाकर सीढियों से जाएँ | इसके
आलावा रोजाना सुबह खुली हवा में व्यायाम करें | इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है |
|
नशे वाले पदार्थ का सेवन ना करें |
नशे वाले पदार्थ का सेवन ना करें :- जो व्यक्ति ब्लडप्रेशर से पीड़ित
है | उसे शराब या अन्य किसी नशे वाले पदार्थ का सेवन नही करना चाहिए | नशे वाले
पदार्थ का सेवन करने से दिल का दौरा भी पड़ सकता है | यदि आप अपने शरीर पर थोड़ा
अधिक ध्यान देंगे तो आप कई बिमारियों से बच सकते है |
हाई ब्लडप्रेशर को कैसे नियंत्रित करें | Boold Preshaer Vale Rogi
Ko Lgataar Chaekap Krvana Chahiye , Boold Preshaer Ko Kam Krne Ke Kuch Asaan Trike|
No comments:
Post a Comment