खुबसुरत त्वचा पाने के लिए महिलाएं बहुत कुछ इस्तेमाल करती है | सुंदर दिखने के लिए वह हर तरह के उपाय करती है | हर तरह के उपाय में महिलायें
प्राकृतिक उपाय की मदद अवश्य लेती है | इन उपाय को करने से स्किन से जुडी हुई सभी
समस्या से छुटकारा मिल जाता है | प्राक्रतिक नुस्खे पूरी तरह से सुरक्षित माने
जाते है | अनेक महिलाओं का यह मानना है कि बाजार में मिलने वाले सुन्दरता बढ़ाने के
प्रोडक्ट्स का उपयोग करने हमे सुन्दरता तो मिलती है लेकिन इसका उपयोग करने से कई
तरह के साइड इफेक्ट पड़ते है | जिससे हमारी स्किन पर प्रभाव पड़ता है | लेकिन हर्बल
यानि प्रक्रितक के उपाय हमारे लिए सुरक्षित होते है |

सुन्दरता बढाने के लिए  
आज के समय में हर महिला सुन्दरता बढ़ाने वाले प्रोडक्ट्स को
खरीदते समय बहुत सावधनी बरतती है | उन्हें इस बात की जानकारी है कि जिस प्रोडक्ट्स
में अधिक कैमिल्क्ल होता है वह चेहरे पर जल्द ही असर करती है | लेकिन इनका अधिक प्रयोग करने से त्वचा को नुकसान भी हो
सकता है | इन परिस्थिति में महीलाएं प्रकृतिक चीजों पर अधिक भरोसा करती है | क्योंकि
प्राकृतिक प्रोडक्ट्स से जो सुन्दरता मिलती है वह सबसे शुद्ध और प्रभावशाली होती
है | इसलिए प्राकृतिक के बारे में यह कहावत है कि इसमें ही सुन्दरता का खजाना छिपा
हुआ है | तो दोस्तों आज हम इस लेख के माध्यम से सुंदर दिखने के कुछ आसान से उपाय
बताएँगे | ये उपाय प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे है जिनका कोई साइड इफेक्ट नही
होता  |

एलोवेरा के जैल का उपयोग  
एलोवेरा का जैल :- एलोवेरा के पौधे में बहुत गुण उपस्थित
होते है | इसके गुणों का फायदा उठाने के लिए इसके पौधे को घर में लगायें | एलोवेरा
के जैल को प्रतिदिन चेहरे पर लगायें और 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को पानी से साफ
कर लें | इस उपयोग को करने से चेहरे की चमक बढती है और साथ ही साथ स्किन से जुडी हुई
सभी समस्याएँ दूर हो जाती है |

दाल का फेस पैक  
दाल के मास्क का उपयोग :- दाल का उपयोग केवल भोजन के रूप
में ही नही किया जाता बल्कि इससे सुन्दरता को भी बढाया जाता है | इसके लिए उड़द की
दाल की एक बड़े चम्मच की मात्रा और 5 या 6 बादाम की गिरी को रात के समय पानी में
भिगोकर रख दें | अगले दिन सुबह के समय इन दोनों को पानी से निकालकर बारीक़ पीस लें
और एक पेस्ट तैयार कर लें | इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगायें | इसे लगभग 15
से २० मिनट तक लगायें इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें | इस उपाय को
करने से चेहरे पर निखार आता है |

शुद्ध अरंडी का तेल 
चेहरे की झुरियों को दूर करें :- झुरियों को दूर करने का एक
आसान सा उपाय है | इसके लिए रोजाना चेहरे पर शुद्ध अरंडी का तेल लगायें | ऐसा करने
से झुरियां धीरे – धीरे कम होने लगती है और साथ ही साथ स्किन मुलायम और कोमल हो
जाती है | 
दाग – धब्बे को दूर करने के लिए :- चेहरे के दाग – धब्बे
हटाने के लिए कच्चे आलू के टुकड़ों को चेहरे पर कम से कम 5 या 10 मिनट तक रगड़ें |
इसके बाद पानी से मुंह धो लें | इस उपयोग को रोजाना करने से कुछ ही दिनों में दाग –
धब्बे दूर हो जाते है और चेहरा बेदाग हो जाता है |

आलू का उपयोग  
स्किन में चमक लाने के लिए :- इसके लिए मसूर के दाल को
पीसकर आटा बना लें | इस आटे की २ बड़े चम्मच की मात्रा लें और इसमें घी और दूध
मिलाकर एक उबटन तैयार कर लें | इसे चेहरे , गर्दन और हाथों पर लगायें | जब यह सुख
जाएँ तो ठन्डे पानी के साथ साफ़ कर लें | इस उपाय को करने से चेहरा चमक जाता है | जैसा
ब्लीच करने के बाद चमकता है |  
चन्दन के उपयोग से बने सुंदर :- चन्दन के पावडर में एक
चुटकी हल्दी और थोडा सा कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट बना लें | इस पेस्ट को चेहरे और
गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें | लगाने के बाद इसे कम से कम २० से 25 मिनट तक रखें
| इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें | इस उपयोग को एक सप्ताह में कम से कम
२ या 3 बार करें | आपकी स्किन चमकदार और मुलायम हो जाती है | इस उपयोग को करने के
बाद यदि एलोवेरा जैल का प्रयोग करते है तो और भी अच्छा होता है |

चंदन का फेस पैक  
सनस्क्रीम का उपयोग :- वैसे तो अधिकतर महिलाएं सनस्क्रीम बाजार
से खरीदती है लेकिन हर्बल सनस्क्रीम को हम घर में भी बना सकते है | इसके लिए खीरे
के जूस में गुलाब जल और ग्लिसिरिन मिलाकर कुछ देर तक फ्रिज में रख दें | जब आप घर
से बाहर जाने लगे तो लगभग 15 से २० मिनट पहले रुई से इस मिश्रण को चेहरे , हाथ और
पैरों में अच्छे से लगा लें | इस उपाय से आप धुप की हानिकारक किरणों से बचते है और
साथ ही साथ धुप से झुलसी हुई स्किन भी ठीक हो जाती है |  
डार्क सर्कल को दूर करें :- डार्क सर्कल किसी भी मनुष्य को
उस समय होता है जब वह अपनी नींद पूरी नही करता | इसे दूर करने के लिए कम से कम 8
घंटे की नींद जरुर लें और साथ ही साथ सोने से पहले बादाम के तेल से आँखों के आस –
पास वाले हिस्से की हल्के हाथ से मालिश करें |

सनग्लास का प्रयोग  
धुप से बचने के लिए :- धूप से बचने के लिए सनग्लास जरुर
पहने | इसके आलावा धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीम का उपयोग करें | हमारी आँखों
के आस- पास की स्किन बहुत नाजुक होती है जो धूप में झुलस कर काली हो जाती है | अपनी
स्किन को धुप से बचाने का यह उपाय सबसे उत्तम है | 
  टोनिंग के लिए  :- रात को सोते समय स्किन की टोनिंग अवश्य करनी
चाहिए | इसके लिए एक छोटे चम्मच कच्चे दूध में 4 या 5 बूंद चमेली के तेल की मिलाकर
चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें | ऐसा करने से आपकी स्किन मुलायम और कोमल
बनी रहती है | 
पैक बनाएं :- मसूर के दाल का आटा बनाकर इसमें टमाटर का जूस
, निम्बू का रस और एक चुटकी हल्दी का पावडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें | इस पेस्ट
को आँखों के चारों और लगाकर 15 से २० मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें | इस उपयोग
को रोजाना करने से डार्क सर्कल दूर हो जाते है |

गुलाब जल और क्रीम का उपयोग  
बेजान और रुखी स्किन के लिए :- स्किन में नमी लाने के लिए क्रीम
और गुलाब जल का उपयोग करना चाहिए | इसके लिए एक बड़ा चम्मच क्रीम में थोडा सा गुलाब
जल मिलाकर एक पेस्ट बना लें | इसे चेहरे पर लगभग 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें |
इसके बाद पानी से मुंह धो लें | इस उपयोग को करने से आपकी बेजान और रुखी स्किन में
नमी और चमक बढ़ जाती है |  
|  | 
| सुन्दरता बढाने के लिए | 
|  | 
| एलोवेरा के जैल का उपयोग | 
|  | 
| दाल का फेस पैक | 
|  | 
| शुद्ध अरंडी का तेल | 
|  | 
| आलू का उपयोग | 
|  | 
| चंदन का फेस पैक | 
|  | 
| सनग्लास का प्रयोग | 
|  | 
| गुलाब जल और क्रीम का उपयोग | 



















No comments:
Post a Comment