युवा लडकियों के लिए सुंदर बनने के तरीके |

 टीनेजरस के लिए :-

   हर लडकी चाहती है कि वह दुनियां  में सबसे खुबसुरत दिखे | इसके लिए लड़किया हर संभव प्रयास करती है| परन्तु समय की कमी होने के कारण वे अपनी स्किन पर पूरी तरह से ध्यान नही रखती | हर लड़की को अपनी सुन्दरता को बढ़ाने की प्रत्येक बात की जानकारी होनी चाहिए | लड़कियों  को अपने सौन्दर्य को किस प्रकार से बढ़ाना है और उसे किस प्रकार से सुरक्षित रखना है इस बात की पूरी - पूरी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से आपको दे रहे है |

सुन्दरता को बढ़ाने के लिए कुछ आसान से टिप्स इस प्रकार से है |
युवा लडकियों के लिए सुंदर बनने के तरीके
युवा लडकियों के लिए सुंदर बनने के तरीके

1. किस तरह के फेस वाश का प्रयोग  करें :-लडकियों को हमेशा माइल्ड फेस  वाश का उपयोग करना चाहिए | यदि माइल्ड फेस  वाश ना हो तो दूध का भी प्रयोग कर सकते है | इसके उपयोग करने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है | इसके आलावा फेस वाश का अपनी स्किन के अनुसार सही चुनाव करना चाहिए |

2. ऑलिव ऑयल की मालिश है फायदेमंद :-हमेशा नहाने से पहले हल्के गर्म ऑलिव ऑयल की मालिश करने से स्किन सुंदर , गोरी और  चमकदार बनती है |
 
3 . निम्बू और दूध का प्रयोग :- आपकी स्किन में नमी को पूरा करने के लिए नहाने से पूर्व एक कप कच्चा दूध में थोड़ा सा निम्बू का रस मिलाकर पानी में डालकर नहाएं | इसके उपयोग से शरीर की सफाई के साथ - साथ नमी बरकार रहती है |
निम्बू और दूध का प्रयोग
निम्बू और दूध का प्रयोग

4. ठंडे पानी का उपयोग :- सर्दी हो या गर्मी चाहे कोई भी मौसम हो चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करना चाहिए ठंडे पानी से मुंह धोने से आपकी मुरझाई हुई स्किन में नई जान आ जाती है |

5. मॉयश्चराइजर का प्रयोग :- स्नान करने के बाद  मॉयश्चराइजर  अवश्य लगायें | नहाने के बाद आपकी स्किन में नमी रहती है | उस समय  यदि मॉयश्चराइजर का प्रयोग किया जाता है तो असरदार होता है |  
जैतून के तेल का उपयोग
जैतून के तेल का उपयोग 

6. तेल का प्रयोग है लाभकारी :-  स्किन को साफ़ करने का सबसे अच्छा और सबसे पुराना तरीका है |नहाने के बाद  शरीर में तेल लगाने से लम्बे समय तक नमी बनी रहती है | चेहरे , गर्दन और आँखों पर बादाम के तेल से हल्के हाथ से मसाज करना चाहियें | यदि बादाम का तेल ना हो तो सनफ्लावर का तेल भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है | मसाज करने के बाद गीले रुई से चेहरे को पोछ लें | ताकि तेल पूरी तरह से साफ़ हो जाये | तेल से स्किन को साफ़ करना बहुत ही लाभकारी होता है |जैतून का तेल स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |


सनस्क्रीम का उपयोग :- तेज़ धूप में बाहर जाने से पहले सनस्क्रीम को अपनी त्वचा और चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें| इसके बाद ही कंही बाहर जाएँ|  सनस्क्रीम लगाने से सूरज से आने वाली हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है |

संतुलित आहार का सेवन करें :- हमे हमेशा संतुलित भोजन का सेवन करना चाहिए | तला हुआ भोजन और फास्टफूड का सेवन नही करना चाहिए | इन सभी भोजन के सिवाय आप हरी पत्तेदार सब्जी , अंकुरित अनाज और रेशेदार फलों का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत के लिए लाभदायक होने के साथ - साथ आपकी स्किन केलिए भी फायदेमंद है | अगर आप अधिक मात्रा में पाई पीते है तो आपको बहुत फ़ायदा मिलेगा |
संतुलित भोजन और फास्टफूड
संतुलित भोजन और फास्टफूड 

शहद का प्रयोग :- एक चम्मच शहद में आधा चम्मच चन्दन का पावडर और आधा चम्मच खसखस को मिला दें | इन तीनो को आपस में तरह से मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार  कर लें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें और लगभग 10 से 15 मिनट के बाद पानी से धो लें | इस उपयोग को करने से स्किन की डेड सेल्स हट जाती है और स्किन को पोषण मिलता है |

अपने होंठों को किस प्रकार से सुरक्षित करें :- अपने होंठों के रंग में निखार लाने के लिए उन पर चुकुन्दर का रस निकलकर लगायें | रस लगाने के लगभग 10 मिनट के बाद होंठों को धो लें |
होंठ को स्वस्थ बनाएं
होंठ को स्वस्थ बनाएं 

नाखुनो के लिए जैतून का तेल :- अगर आपको अपने नाखूनों की चमक बढ़ानी है तो उसके लिए रोजाना जैतून के तेल से कम से कम दस मिनट तक नाख़ून और उसके आस - पास के हिस्से की हल्के हाथ से मालिश करें | इसके आलावा नाखूनों और हाथ को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए महीने में कम से कम एक बार मेनिक्योर और पेडिक्योर अवश्य करवाएं |
नाखूनों को सुंदर बनाएं
नाखूनों को सुंदर बनाएं 

कसरत करने से लाभ :- कसरत हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है | इससे हमारा स्वास्थ्य नीरोग रहता तो है ही साथ ही साथ स्किन भी अच्छी  होती  है | कसरत करने से आपकी स्किन में कसावट आती है |
कसरत करने से लाभ :
कसरत करने से लाभ :

हमेशा खुश रहे :- सेहत के लिए हँसना बहुत जरूरी है | इसलिए हँसना सीखें | इससे मनुष्य का तनाव दूर हो जाता है | जिससे हर कोई आपसे बात करना चाहेगा | तो दोस्तों ये  थे हमारे कुछ टिप्स जिनका उपयोग करने से आप अपने सेहत के साथ - साथ अपनी स्किन का भी अच्छी तरह से ध्यान रख सकेंगें |



युवा लडकियों के लिए सुंदर बनने के तरीके,Sahi Cream ,Face Wash Ka Chunaav Krna,Dudh Ka Pryog |

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे