कम समय में पायें बेदाग खूबसूरती |

कुछ मिनटों में पायें एक खुबसुरत चेहरा :-
सुन्दरता को बढाने के लिए कुछ टिप्स
सुन्दरता को बढाने के लिए कुछ टिप्स
चेहरे की सुन्दरता को बढाने के लिए कुछ टिप्स | जिनका उपयोग करके आप कुछ ही मिनटों में सुंदर चेहरा पा सकते है |अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए आप बहुत कुछ करती है | संसार की प्रत्येक महिला चाहती है कि वह सुंदर दिखे | इसके लिए वह हर महीने ब्यूटी पार्लर में जाकर फेशियल इत्यादि करवाती है | ये सब कुछ  करवाने के लिए उन्हें बहुत पैसे देने पड़ते है | लेकिन हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे आप एक बेदाग और सुंदर त्वचा पा सकते है | इन सभी उपाय को आप घर पर ही कर सकते है और इन उपाय को करने में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नही है | तो आइए जानते है अपनी त्वचा को खुबसुरत बनाने के आसान से तरीके |
शहद से बढायें सुन्दरता
शहद से बढायें सुन्दरता 
चेहरे की झुरियों को दुर करने का तरीका :- शहद की एक चम्मच की मात्रा में निम्बू की कुछ बुँदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें | अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन और लगा लें | इसे कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ताज़े पानी  के साथ अपना चेहरा धो लें | इस प्रयोग को कुछ दिनों तक समय - समय पर करते रहें इससे चेहरे की झुरियां दूर हो जाती है | और साथ ही साथ आपके चहरे पर ग्लो आता है | शहद के उपयोग करने से त्वचा में एक प्रकर की कसावट आती है |
चेहरे की चमक को बढाने के लिए :- एक चम्मच दूध में कुछ बुँदे गुलाब जल की और कुछ बुँदे निम्बू के रस की डाल लें | अब इन तीनो के मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें | इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल और चमकदार बनता है |
चेहरे पर स्क्रब करना
चेहरे पर स्क्रब करना
चेहरे पर स्क्रब करना :- अपने चेहरे की सारी धुल -मिटटी और गंदगी को साफ़ करने के लिए एक टमाटर का टुकड़ा लेकर हल्के हाथ से मसाज करें | मसाज कम से कम 5 से 10 मिनट तक करें और फिर ठंडे पानी से धो लें | इससे स्किन की गंदगी साफ़ हो जाती है | स्किन को और निखारने के लिए चेहरे पर स्क्रब जरुर करें | स्क्रब करने से डेड सेल्स निकल जाते है और रोम छिद्र भी बंद नही होते |
पुदीने का फेस पैक
पुदीने का फेस पैक 
चेहरे की चिपचिपाहट को दूर करें :- पुदीने की कुछ पत्तियों को पीस लें | इसमें एक चम्मच निम्बू का रस और एक चम्मच गुलाब जल की मिलाकर लगभग एक घंटे के लिए रख दें | इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें | 15 से 20 मिनट के बाद पानी से चेहरे को धो लें | ऐसा करने से चेहरे की चिपचिपाहट दूर हो जाती है |आपको  तेलिये त्वचा से छुटकारा मिल जाता है |
स्किन में कसावट लाने के लिए :- चेहरे में कसावट केवल शहद से ही आती है | इसके लिए शहद को चेहरे और गर्दन पर लगाकर थोड़ी देर के लिए रख दें | जब शहद थोडा सा सूखने  लगे तो उंगिलयों की मदद से चेहरे की मसाज करें | इसकी मसाज केवल 5 मिनट तक ही करें | इस उपयोग को करने से चेहरे में कसावट आती है |
चेहरे को गोरा करने के लिए
चेहरे को गोरा करने के लिए
चेहरे को गोरा करने के लिए :- चेहरे  पर निखार लेन के लिए हमे कुछ जरूरी सामान की आवश्यकता पड़ेगी | जैसे :- आटें का चोकर
संतरे का रस , गुलाब जल और शहद |
फेस पैक किस प्रकार बनाए :- थोड़ा सा चोकर लें | इसमें एक चम्मच संतरे का रस , एक चम्मच शहद और कुछ बुँदे गुलाब जल की मिलाकर एक पेस्ट बना लें | इसे अपने चेहरे लगाकर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें | जब यह सूखने लगे तो ताज़े पानी के साथ धो दें | इस प्रकार की विधि का उपयोग करने से आप सुंदर और गोरी त्वचा पा सकते है |
चेहरे पर निम्बू का उपयोग
चेहरे पर निम्बू का उपयोग 
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए :- अपने अक्सर देखा होगा की आपकी आंख के नीचे काले घेरे और डार्क सर्कल हो  जाते है | जिसके कारण आपकी उम्र ज्यादा लगने लगती है | इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एक उपाय है | जो इस प्रकार से है |
फेस पैक :- बादाम के तेल में में थोडा सा  शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं | इसे अपने आँखों के पास हल्के हाथ से मालिश करें | कुछ ही मिनट के बाद इसे पानी से धो लें | इस उपयोग को करने से आपके डार्क सर्कल ठीक होने लगते है |
चावल के आटे से बनाएं फेस पैक
चावल के आटे से बनाएं फेस पैक 
घर में ही बनाएं क्लिंग्जर :- आपकी रोजमर्रा की जिन्दगी में आपका चेहरा धुल मिटटी से भर जाता है  | इस हटाने के लिए आप क्लिंग्जर का उपयोग करें | ये जरूरी नही है कि आप क्लिंग्जर बाजार से खरीद कर लायें | आप क्लिंग्जर को घर में ही बना सकते है | इसे बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता पडती है |
चावल का आटा
दही
बनाने की विधि :- चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं | इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें | मसाज करने के बाद पानी से धो लें | इस प्रकार की विधि के उपयोग से आप चेहरे की धुल मिटटी को साफ़ कर सकते है | इस विधि से आप चेहरे का मेकअप भी उतार सकते है |
चेहरे के दाग - धब्बे और मुहासे को दूर करने के लिए :- चहरे के दाग - धब्बे हटाने के लिए एक टमाटर का रस निकाल लें | इसमें रुई भिगोकर दाग - धब्बे पर लगायें | लगाने के लगभग 10 से 15 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो लें | इस प्रकार की टिप्स का उपयोग करके आप चेहरे के दाग - धब्बे हटा सकते है | इसके आलावा मुहासे को हटाने के लिए उबले हुए आलू को छीलकर चेहरे पर रगड़े इससे मुहासे ठीक हो जाते है |
हल्दी का फेस पैक
हल्दी का फेस पैक 
रुखी और बेजान त्वचा के लिए :- रुखी और फटी हुई त्वचा पर नारियल के तेल में शहद और संतरे का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें | इस पेस्ट को चेहरे पे लगभग 10 से 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें |और कोई भी मोशचराइजर क्रीम लगा लें |


कम समय में पायें बेदाग खूबसूरती,Chehre Ki Jhuriyon Or Chipchipaht Ko Dur Krne Ka Upay , सुन्दरता बढ़ाने के अनेक उपाय | 

No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे