राजमा बनाने की विधि :- उड़द की दाल की तरह ही राजमा की दाल का भी
अधिक प्रयोग किया जाता है | इस रेसिपी को हर घर में बनाया जाता है और लोग इसे बहुत
पसंद भी करते है | कई लोग तो राजमा और चावल को खाने में बहुत पसंद करते है | हमारे
देश में राजमा की दो किस्मे पाई जाती है | १. लाल राजमा 2. चित्रा राजमा | लेकिन
इन दोनों को बनाने का तरीका एक ही है | दोनों को बनाने में कोई अंतर नहीं होता है
| तो आज हम राजमा की रेसिपी को बनाते है |
इसे बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्कता
है |
१.
राजमा :- ३५० ग्राम
२.
प्याज :- १००
ग्राम
३.
टमाटर :- १००
ग्राम
४.
हल्दी :- १
छोटा चम्मच
५.
जीरा :- १
छोटा चम्मच
६.
लाल मिर्च :-
आवश्कता के अनुसार
७.
हरा धनिया ( बारीक़
कटा हुआ ) :- 10 लड़ियाँ
८.
धनिया ( पिसा हुआ ) :- १ बड़ा चम्मच
९.
घी या तेल :- २५
ग्राम
१०.
नमक :- आवश्कता
के अनुसार
११.
गर्म मसाला :- १
छोटा चम्मच
![]() |
राजमा की सब्जी Rajma Recipe in Hindi, राजमा बनाने की विधि, राजमा कैसे पकाये, राजमा का साग कैसे बनाये, rajma ki sabji banane ki vidhi, rajma ki sabzi kaise banaye, |
बनाने की विधि :- राजमा को बनाने के लिए पहले राजमा को अच्छे
से साफ लें | एक रात पानी में भिगोकर रख दे | अगले दिन राजमा को पानी से निकालकर
साफ पानी से धो लें | अब एक कुकर में पानी और राजमा को डालकर उबालकर पकाएं | इसे
पकाने में कम से कम १५ से २० मिनट का समय लगता है | जब यह पक जाये तो इसे कुकर से
निकालकर किसी अलग बर्तन में रख दे |
2 स्टेप
:- एक कढाई लें इसमें तेल गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें जीरे
का छोंक लगायें | जब जीरा जल जाये तो इसमें प्याज को काटकर डालें और कुछ समय तक
भुने | भूनते – भूनते जब प्याज का रंग सुनेहरा हो जाये तो इसमें टमाटर के छोटे – छोटे टुकड़े करके डाल दें और
साथ ही साथ इसमें नमक , लाल मिर्च , हल्दी , पिसा हुआ धनिया डालकर कुछ देर भुनें | भूनते – भूनते जब मसाले में से तेल अलग दिखने
लगे तो इसमें उबली हुई राजमा डालकर कडछी की सहयाता से अच्छी तरह से मिलाएं | अब
इसमें पानी डालकर पकाएं | इसे कम से कम 5 मिनट तक पकाएं | इस प्रकार आपकी
स्वादिस्ट राजमा तैयार है | इसे कटे हुए बारीक़ धनिये और गर्म मसाला डालकर सजाएं |
राजमा की इस रेसिपी को खुद भी खाएं और घर में आये महमानों को भी खिलाएं |
विशेष
बात :-
राजमा को उबालने के बाद इसके पानी को भी तरी के रूप में पानी के स्थान पर
डाल सकते है |
2. इसमें हम प्याज , लहसुन , अदरक और हरी मिर्च
का पेस्ट बनाकर भी डाल सकते है |
इस रेसिपी को बनाने में कम से कम १५ से २० मिनट
लगते है |
No comments:
Post a Comment