दुर्बलता को दूर करने के लिए अश्वगन्धा चूर्ण का प्रयोग
मनुष्य का शरीर कमजोर होने के कारण उसमे फुर्ती और काम करने की क्षमता ख़त्म हो
जाती है | वह किसी भी कार्य को करने में सक्षम नहीं होता | शरीर की कमजोरी को दूर
करने के लिए अश्वगन्धा चूर्ण की एक –एक चम्मच की मात्रा को प्रतिदिन सुबह और शाम
दूध के साथ सेवन करे | इसे रोजाना एक महीने तक सेवन करने से ५ किलो तक वजन बढ़ जाता
है |
इस चूर्ण के उपयोग करने के साथ – साथ दूध में शहद बादाम मिलाकर पीना चाहिए |
रोजाना कमजोर मनुष्य को ताज़े फलों का उपयोग करना चाहिए | इसके आलावा एक आयुर्वेदिक
औषधि शतावर की जड की धूप में सुखाकर इसे पीसकर बारीक़ कर लें | इस बारीक़ चूर्ण में
थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रोजाना एक चम्मच सुबह और एक चम्मच रात के समय खाना खाने के
बाद ताज़े पानी के साथ प्रयोग करे | इसके रोजाना प्रयोग से शरीरिक कमजोरी दूर हो
जाएगी |
No comments:
Post a Comment