कील मुहासों के लिए
अपने चहरे को बेदाग और खुबसुरत बनाने के लिए स्त्रियाँ बहुत सारी क्रीम और
कोस्मेटिक सामानों का उपयोग करते है | जिसका उपयोग करने से हमारी त्वचा पर बुरा
असर पड़ता है | और ये सभी प्रोडक्ट बहुत ही ज्यादा महंगे होते है | महंगे क्रीम और
पार्लर का उपयोग करके स्त्रियाँ सुदर और बेदाग़ तो हो जाती है लेकिन ये खूबसूरती
ज्यादा समय तक नहीं रहती | इसलिए हमे इन सभी वस्तुओं को छोडकर घरेलू उपाय करने
चाहिए | जिसके उपयोग से किसी भी तरह का साइडएफ्फ्क्ट नहीं होता |
जैसे :- पानी का उपयोग ज्यादा मात्रा में करना
चाहिए | अधिक मिर्च और मसाले वाले खाने की चीजों से परहेज करना चाहिए |
![]() |
कील मुहासों के लिए उपचार, झुरियों को दूर करने के उपाय, jhurri treatment, keel muhase ka ilaj, |
रोजाना नीम के २ या 3 पत्ते सुबह और शाम के समय चबा चबाकर खाना चाहिए |
करेले का रस निकालकर इसे रोजाना खाली पेट पीये इससे कील मुहासे ठीक हो जाते है
|
गुलाब के जल में लगभग थोडा सा काली मिर्च का पाउडर मिलाकर लेप बनाये | इस
तैयार लेप को रात के समय चहरे पर लगाकर सो जाये और सुबह उठकर गर्म पानी के साथ
मुहँ धो लें | कुछ ही दिनों में आपका चहरा बेदाग हो जायेगा |
जामुन की गुठलियों को सुखाकर बारीक़ पीस
लें | और इसमें गुलाब जल मिलाकर रोजाना अपने चहरे पर लगाये | कुछ ही दिनों में
आपके चहरे पर कील मुहासे और झुरियां ठीक होकर चेहरा चमकने लगेगा |
पपीते के पेड़ में से जब हम पत्ते तोड़ते है तो उसमे से दूध जैसा तरल पदार्थ
निकलता है उसे अपने चहरे पर लगाये | इसके रोजाना उपयोग से चहरे के मुहासे ठीक हो
जाते है |
थोडा सा नमक और निम्बू के रस की लगभग २ चम्मच की मात्रा को आपस में मिलाकर
अपने चहरे पर २० से ३० मिनट तक लगाकर छोड़ दें | जब यह सूख जाये तो इसे रगड़ कर साफ
कर लें | इसे रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे की कील मुहासे ठीक होकर चेहरा कान्ति
युक्त हो जाता है |
![]() |
त्वचा के दाग धब्बे , Home Remedies for Black Spot on Face in Hindi |
त्वचा के दाग धब्बे और झुरियों को
दूर करने के उपाय
चहरे पर झुरियां पड़ जाने से महिलाओं का चेहरा बहुत ही खराब लगने लगता है | यदि
चेहरे पर झुरियां पड़ जाती है तो कम उम्र की महिलाओं की भी उम्र ज्यादा दिखने लगती
है | इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हम आपको बता रहे है
जिनका उपयोग करने से हम बेदाग़ और निखरी त्वचा पा सकते है |
उपाय :- गुलाब के जल में थोड़ी सी
चिरौंजी मिलाकर इसे बारीक़ पीसकर लेप बना लें | इस तैयार लेप को चहरे पर लगाकर लगभग
आधे घंटे तक छोड़ दे | आधे घंटे बाद ताज़े पानी के साथ मुंह को धो लें | कुछ दिन लगातार
इस प्रयोग को करते रहे आपका चेहरा बेदाग और झुयियों से मुक्त हो जायेगा |
एलोवेरा के पौधे के पत्तों को तोडकर उसके गूदेदार भाग को अपने मुँह की त्वचा
पर रगड़ ले | इसे प्रतिदिन प्रयोग करने से चहरे की कान्ति बढ़ जाती है | और साथ ही
साथ दाग , धब्बे और झुरियां भी दूर हो जाती है |
किसी भी कंपनी के फेस पेक में एक चम्मच निम्बू का रस मिलाकर चहरे पर लगभग १५
से २० मिनट तक लगाये | और फिर ताज़े पानी के साथ धो लें | इससे आपके चहरे पर दाग
, धब्बे और झुरियां ठीक हो जाएगी |
No comments:
Post a Comment