मलाई सैंडविच :-
मलाई सैंडविच बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री
की आवश्कता है :-
दूध
:- २५० ग्राम
मैदा
:- आधा चम्मच
चीनी :- आधा चम्मच
एसीटेंट
:- 1 बूंद
लेमन कलर
:- आधा चम्मच
बड़ी इलायची
:- १ या 2 बीज
बेकिंग पाउडर :- आधा चम्मच
मलाई सैंडविच बनाने की विधि, मलाई सैंडविच कैसे बनाये, malai sandwich recipe in hindi, |
बनाने की विधि :-
मलाई सैंडविच बनाने के लिए पहले दूध को गर्म कर लें | जब दूध गर्म हो जाये
तो इसे फाड़ने के लिए इसमें एसीटेंट की एक बूंद डाल दें | जब दूध फट जाये तो इसे
किसी सूती पतले कपड़े में डालकर पानी निचोड़ लें | पानी निचोड़ने के बाद इसे कम से कम
एक घन्टे तक किसी अलग बर्तन में सूखने के लिए रख दें | ताकि इसका सारा पानी सुख
जाये | एक घन्टे के बाद यह पनीर जैसा हो जायेगा | अब इसे आटे की तरह अच्छी तरह से
गूँथ लें | इसे मुलायम होने तक गुंथे |
2. पनीर
को आटे कि तरह गूंथने के बाद मैदे को छानकर इसमें बेकिंग पाउडर और लैमन कलर मिलाकर
अच्छी तरह से गूँथ लें | जब यह आटा तैयार हो जाये तो इसकी छोटी – छोटी आकार की लोई
बनाकर अपनी हथेली पर रख कर थोडा सा दबा दें | ताकि यह फैल जाये | इसके ऊपर पनीर का
टुकड़ा रख दें | अब चीनी को गर्म करके शिरा बनाएं | इसमें बने हुए सैंडविच डालकर कम
से कम 5 मिनट के लिए रख दें | फिर इसे आंच पर पकाएं ताकि चीनी की मिठास सैंडविच
में आ जाये | कुछ देर पकाने के बाद इसे आंच से उतारकर ठण्डा होने के लिए रख दें |
इसे आप फ्रिज में भी रख सकते है | सैंडविच ठण्डा होने के बाद खाएं और आनन्द उठाएं
|
No comments:
Post a Comment