सरसों का साग
सरसों की सब्जी बनाने के लिए सामग्री : -
1 गड्डी सरसों का
साग , आधा आधा गड्डी पालक और बथुआ , 2 प्याज कटे हुए , 2 लहसुन की कलियाँ कटी हुई
, 1/2 इंच कटा हुआ अदरक का टुकड़ा , 2 हरी मिर्च कटी हुई , 2 चम्मच तेल , 2
तेजपत्ता , 4 चम्मच बेसन , आधा चम्मच जीरा , बटर और नमक स्वादानुसार |
सरसों का साग बनाने की विधि : -
·
सबसे पहले सरसों के साग , बथुआ और पालक
को अच्छे से साफ करके धोलें |
·
फिर उन्हें किसी बर्तन में काट कर रख
लें |
·
जब साग कट जाए तो उसे एक प्रेशर कुकर
में डाल कर उबाल लें |
सरसों का साग, Sarson Ka Saag Recipe in Hindi, सरसों दा साग ,sarso ka saag banane ki vidhi sarson ka saag banane ke tips, सरसों की सब्जी कैसे बनाये, हरी सब्जी बनाने की विधि, |
·
कुकर में जब एक सीटी लग जाए तो उसे आंच
से नीचे उतार लें |
·
आंच से नीचे उतारने के बाद साग को ठंडा
कर लें |
·
फिर साग को कुकर में से निकाल कर मिक्सी
या सिलबट्टे पर पीस लें |
·
अब पिसी हुई साग में बेसन डालकर अच्छे
से मिलालें ,कोई गांठ नही होनी चाहिए |
·
अब एक कढाई लेकर उसे आंच पर रखें और
उसमें तेल डालकर गरम कर लें |
·
जब तेल गरम हो जाए तब उसमें जीरा डालें
|
·
जब जीरा हल्का भूरा हो जाए तो उसमें
तेजपत्ता , लहसुन , प्याज , मिर्च , अदरक डालकर भूनें |
·
जब सबकुछ भून जाए तो उसमें साग और बेसन
का मिश्रण डाल दें मिश्रण डालने के बाद उसमें नमक डालें |
·
फिर उसे थोड़ी देर तक पकने दें, जब साग
पक जाए तो उसे आंच से नीचे उतार कर उसमें बटर डाल दें |
·
आपका सरसों का साग अब हो गया तैयार |
No comments:
Post a Comment