गाजर के फायदे और लाभ , Gajar Ke Fayde Or Laabh |

गाजर के फायदे और लाभ
गाजर के फायदे और लाभ

गाजर के फायदे  :- गाजर एक बहुत ही लाभदायक और पौष्टिक आहार है | इसमें बहुत सारे गुण होते है | गाजर एक फल भी और एक सब्जी भी | इसे दोनों श्रेणियों में रखा जाता है | सर्दी का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजरें मिलने लगती है | यह सर्दी के मौसम का पसंदीदा आहार है | गाजर का उपयोग व्यक्ति सलाद के रूप में करता है | इसके आलावा गाजर का जूस बनाया जाता है , सब्जी बनाई जाती है | कई लोग गाजर को कच्चा ही खा जाते है | गाजर को कच्चा खाएं या पकाकर यह दोनों रूपं में स्वादिष्ट लगती है | गाजर में पौष्टिक तत्व की , विटामिन की , और मिनरलस की अधिक मात्रा पाई जाती है | इसलिए जो व्यक्ति सर्दी के मौसम में बिमारियों से दूर रहना चाहता है और अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहता है , उसे सर्दी का मौसम आते ही गाजर का सेवन करना आरम्भ कर देना चाहिए | क्योकि गाजर हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक और उत्तम आहार है | केवल गाजर के सेवन करने से हम कई बिमारियों से बच जाते है | जिनका वर्णन इस प्रकार से है |
शरीर के कोलेस्ट्रोल और मोटापा कम करने के लिए :- जब सर्दी आती है तो बहुत से मनुष्य अपने शरीर के गर्म रखने के लिए सूखे मेवे और गर्म – गर्म पदार्थों का सेवन करता है | इनका सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक हो जाती है | और उनके शरीर की चर्बी बढ जाती है | जो मोटापे के रूप में लोगों के शरीर पर दिखाई देती है | जब शरीर का मोटा हो जाता है तो व्यक्ति को अधिक परेशानी होती है | वह मनुष्य इस मोटापे को कम करने के लिए कई तरीके अपनाता है | लेकिन उन्हें मोटापे से छुटकारा नही मिलता | ऐसी अवस्था में हमे गाजर कस सेवन करना चाहिए | गाजर का रोजाना सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है | जिससे शरीर की चर्बी धीरे – धीरे कम हो जाती है और मोटापा दूर हो जाता है |
Gaajar ke Aushdhiy Prayog
Gaajar ke Aushdhiy Prayog
स्तन के कैंसर के लिए और पेट के लिए :- गाजर में फ्लैकरिनोल नामक यौगिक तत्व पाया जाता है | यह तत्व शरीर की कई घातक बिमारियों से लड़ने से हमारी सहायता करता है | जैसे फेफड़े , पेट की समस्याएँ और स्तन के कैंसर जैसी बीमारी |इसलिए जो व्यक्ति इन रोगों से पीड़ित है उन्हें रोजाना गाजर का सेवन करना चाहिए |
आँखों की रौशनी के लिए :- गाजर में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है | अगर किसी व्यक्ति को आँखों में प्रोब्लम है , जैसे कम दिखाई देना और धुंधला दिखाई देना आदि समस्याएँ | तो वह व्यक्ति गाजर  का सेवन कर सकता है | आँखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन करना बहुत जरूरी है | यह आँखों की रौशनी बढ़ाने के लिए सर्वोतम उपाय है |
गुलाबी गाल और लाल होंठों के लिए :- चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए और गुलाबी गाल , लाल होंठ पाने के लिए गाजर बहुत लाभदायक होता है |जो व्यक्ति चेहरे की दमक बढ़ाना चाहता है और अपने होंठों को लाल करना चाहता है तो उन्हें रोजाना गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए | इसके आलावा गाजर का सलाद के रूप में प्रयोग  करना चाहिए |
दिल से जुडी हुई बीमारी को दूर करने के लिए :- कुछ लोगों को दिल से जुडी हुई बीमारी होती है | जैसे हृदय में दर्द | इन बिमारियों का सामना उन्हें किसी भी समय करना पड़ सकता है | ऐसी अवस्था में उन्हें गाजर का सेवन करना चाहिए  | क्योकि गाजर एक ऐसा आहार है जिसमे कैरोटीनायड की मात्रा उपस्थित होती है | कैरोटीनायड दिल की बीमारी को ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है |  इसलिए व्यक्ति को गाजर का सेवन करना चाहिए | गाजर का लगातार सेवन करने से आपको प्राक्रतिक सुन्दरता मिलती है | इससे आपका चेहरा खुबसुरत हो जायेगा |
हीमोग्लोबिन :- शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन किया जाता है | बहुत से लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बहुत कम होती है | जिनसे उन्हें अपने शरीर में कमजोरी महसूस होती है| गाजर के सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ जाती है | इसके आलावा आप गाजर के जूस का भी सेवन कर सकते है | इससे भी शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढती है | तो गाजर का सेवन जरुर करें |पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए :- कई बार मनुष्य की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है | जिससे वह जो कुछ भी खाता है , वह ठीक ढंग से नही पचता | भोजन का सही तरह से ना पचना बहुत से रोगों का कारण बन जाती है | इससे पेट में दर्द होता है , और कब्ज बन जाती है | यदि आपको ऐसी ही कुछ समस्याएँ है तो आपको गाजर का सेवन करना चाहिए | गाजर में फाइबर की अधिक मात्रा होती है | जिससे मनुष्य के पाचन शक्ति बढती है |
Gajar ke Vibhinn Upyog
 Gajar ke Vibhinn Upyog
हडिडयों और दांतों की मजबूती के लिए :- अगर किसी व्यक्ति की हड्डियाँ कमजोर हो या दांत के हिलने की समस्या हो तो उसे इन दोनों से छुटकारा पाने के लिए गाजर का सेवन करना चाहिए |  क्योकि गाजर में अधिक कैल्सियम होता है | जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है | इसके साथ ही साथ गाजर के सेवन करने से दांत भी मजबूत होते है |
हार्ट अटैक :- इस बीमारी को ठीक करने के लिए रोजाना कच्चे गाजर का या गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए | ऐसा करने से व्यक्ति को हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है | इसलिए यदि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक की परेशानी है तो उसे गाजर का सेवन करना चाहिए |
जुकाम को ठीक करने के लिए :- जब सर्दियां शुरू होती है तो जुकाम एक आम समस्या होती है | यह एक छोटी सी बिमार्होती है लेकिन बहुत से लोग इस बीमारी से परेशान हो जाते है |इस बीमारी को दूर करने के लिए गाजर का सेवन करें | गाजर का सेवन करने से मानव के शरीर में प्रतीक्षा तन्त्र मजबूत हो जाता है और जुकाम ठीक हो जाता है |
मुंह के छाले को ठीक करने के लिए :- गाजर का सेवन करने से मुंह में हुए छाले ठीक हो जाते है | मुंह के छालों को ठीक करने के लिए एक गिलास गाजर का जूस बनाएं और मुंह में घुमा – घुमाकर पीयें | इस तरह से गाजर के जूस का सेवन लगभग 4 से ६ दिनों तक लगातार करने से मुंह में हुए छालों को राहत मिलती है |
खून में बढ़ोतरी  :- अगर कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है या उनके शरीर में खून की कमी है तो उन्हें प्रतिदिन एक गिलास गाजर के जूस के साथ – साथ एकबादाम की गिरी अवश्य खानी  चाहिए | और इसके बाद दूध का सेवन अवश्य करें | इस तरह के उपचार को करने से शरीर में खून की वृद्धि होगी और शरीर को शक्ति मिलती है |
हिचकी के लिए ;- मनुष्य को कभी – कभी इतनी हिचकियाँ आने लगती है और रुकने का नाम ही नही लेती | जिससे आप बहुत परेशान हो जाते है | इन हिचकियों को ठीक करने के लिए गाजर का जूस बनाए यह जूस आपकी सेहत के लिए और हिचकी को ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है | हिचकी को ठीक करने के लिए गाजर के जूस की 2 -2 बूंदें अपने नाक में डालें | इसके कुछ देर के बाद ही आपको हिचकी आना बंद हो जाएगी |
Gulabi Gaal or Lal Hothon ke Liye Gajar ka upyog
Gulabi Gaal or Lal Hothon ke Liye Gajar ka upyog
कान का दर्द :- यदि आपके कान में दर्द हो रहा हो तो आप गाजर के रस का इस्तेमाल करें | कान के दर्द को ठीक करने के लिए गाजर के रस को हल्का गर्म कर लें | गर्म करने के बाद इस रस की दो – दो बूंदों को अपने कानों में डाल ले | लगभग ५ से 10 मिनट के बाद कान का दर्द ठीक हो जायेगा |
सुजन के लिए :- अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सुजन आ गई हो और उसे अपना शरीर सुजा हुआ लगता हो तो उसे गाजर का सेवन करना चाहिए | गाजर के सेवन से शरीर की सुजन कम हो जाती है | सुजन को दूर करने के लिए गाजर की सब्जी बनाकर खाएं | लेकिन एक बात का ध्यान रखे की सब्जी बनाते समय इसमें किसी प्रकार का कोई खट्टा पदार्थ ना डालें | इस तरह से बनाई हुई गाजर की सब्जी का सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें | इससे आपके शरीर में आई हुई सुजन दूर हो जाती है |     
  

गाजर के फायदे और लाभ , Gajar Ke Fayde Or Laabh | Gulabi Gaal or Lal Hothon ke Liye Gajar ka upyog ,  Gajar ke Aayurvedic Fayde, Gaajar ke Aushdhiy Prayog, Gajar ke Vibhinn Upyog, Rogon ko Door Karne ke liye Gajar ka Upyog |


No comments:

Post a Comment


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे