नींद आने के उपाय | Achi Neend Ke Liye Kya Kare

नींद और हम : - 

नींद और हम जैसा की आप सभी जानते की जल्दी जागना और जल्दी सोना  हमारी अच्छी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है | सोने से हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे दिमाग को भी आराम मिलता है और रात को कम से कम  8 घंटे सोना हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है |  अगर हम रात को अच्छी नींद सोते है तो हम अपने पूरे दिन के काम तरोताजा और ख़ुशी खुशी बिना किसी आलस और थकान के, समय पर पूरे कर पाते है | और अच्छी नींद सोने के लिए हमें रात को हल्का और जल्दी हजम होने वाला भोजन करना चाहिये | आपको हमेशा सोने से 2 घंटे पहले भोजन करना चाहिये और उसके बाद  20 मिनट तक टहलना चाहिये | और अपने शयन कक्ष की खिड़की हमेशा खुली रखने  से ताज़ी हवा का आगमन बना रहता है और हमे अच्छी नींद आती है |  हमारे में से बहुत से ऐसे भी लोग है जिन्हें समय पर नींद नही आती या जो लोग रात को ठीक से सो ही पाते है | जिसकी वजह से उनकी तबियत खराब होने लगती है | समय पर न सोने से हमारे जीवन की कार्य शैली पर बुरा असर पड़ता है और हम तनावयुक्त और चिडचिडे हो जाते है | किसी से बात करने का मन नही करता और न ही किसी काम में दिल लगता है | हम अपना काम सही समय पर नहीं कर पाते | और जो लोग कम सोते है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है | अनिद्रा से हमें अपने शरीर और सिर में भारीपन का अनुभव होता है | और भोजन भी सही समय पर हजम नहीं होता है | बहुत से ऐसे कारण होते है जिनके कारण हमे नींद नहीं आती |  इसके कुछ मानसिक और कुछ शारीरिक कारण होते है जैसे जब हमारे शरीर में वात और पित्त की मात्रा में बढ़ोतरी होती है तो अनिद्रा की बीमारी के साथ साथ हमे और भी बीमारियाँ घेरने लगती है | और इस बात का नियम बना ले की सुबह जब भी आप उठे तब 2 मिनट तक अपनी आँखे बंद करे और हाथ जोड़ कर कहे कि हे भगवान इस सारी दुनिया को चलाने वाले मुझ निर्बुद्धि को इतनी समझ दे की जो भी काम करू उससे किसी का अहित न हो और न ही मेरी वजह से किसी प्राणी की कष्ट पहुचे  |  

नींद आने के उपाय,  Achi Neend Ke Liye Kya Kare , नींद न आने के कारण
नींद आने के उपाय,  Achi Neend Ke Liye Kya Kare , नींद न आने के कारण 
   
अच्छी नींद के  उपाए:

 1.सोने से पहले आप ठंडे पानी से अपने हाथ पैर और मुंह को धोए |

 2.अगर आप अपने पैरो के तलवे पर सरसों के तेल की मालिश करेगें तो आपको अच्छी नींद आएगी |

 3.अगर आप शादी शुदा है तो सम्भोग करने के बाद भी नींद अच्छी और लम्बे समय तक आती है. अगर शक है तो ट्राई करके देख सकते है.

 4.आपके सोने के कमरे में अँधेरा और शांति होनी चाहिये जिससे आप चैन की नींद सो सके |

 5.सोने से पहले आप को ढीले ढाले कपड़े पहनने चाहिये |

 6.सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी आपको अच्छी नींद आती है |
अच्छी नींद के लिए घरेलू नुस्खे, अच्छी नींद क्यों जरूरी है, नींद की समस्या,
अच्छी नींद के लिए घरेलू नुस्खे, अच्छी नींद क्यों जरूरी है, नींद की समस्या, 

 7.100 ग्राम खसखस और 100 ग्राम तरबूज के बीज को पीस ले और  पाउडर बना ले | सुबह खाली पेट 4 ग्राम और शाम को खाना खाने के बाद 4 ग्राम खाने से आपको नींद न आने की समस्या  हल हो जाएगी |

 8.3 ग्राम पुदीने की सुखी पत्तियों को एक ग्लास ताजे पानी में उबाले ले और फिर इसमें 2 चम्मच शहद डाल कर सोने से पहले पीये | इस काढ़े को पीने से आपको गहरी नींद आएगी |

 9.अगर कान के दर्द के कारण रात को नींद नहीं आ रही है तो सरसों के तेल में लहसुन के एक नग को भून ले और उस तेल को सामान्य तापमान पर आने के बाद अपने कानो में डाले और रुई का फ़ोहा भी लगा ले नही तो सारा तेल बाहर आ जायेगा ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी  |

 10.       6 ग्राम खसखस को पानी में डाल कर पीस ले और कपड़े में से छान ले फिर इस पानी में 25 ग्राम मिश्री डाले और सुबह ब्रह्म महूर्त में खाली पेट पीये या शाम को 4 बजे पिए | खसखस के पानी को पूरे दिन में सिर्फ एक बार ही सेवन करे | यह पीने से आपको बहुत फायदा होगा और नींद भी सही समय पर आएगी | और आलस से भी छुटकारा मिलेगा |

 11.       सोने से पहले अपनी सुंडी (नाभि) पर सरसों के तेल का फोहा रख कर  पट्टी बाँध कर सोने से भी आपको मीठी नींद आएगी |
नींद न आये तो क्या उपाय करे , होम रेमेडी for good sleep
नींद न आये तो क्या उपाय करे , होम रेमेडी for good sleep

 12.       सर्दियों में सोने से हल्के गर्म तेल की मालिश करे और ऊन की जुराब पहनने से अच्छी नींद आने लगेगी और और दिन भर आप तरोताजा रहेगे |

 13.       अगर आप दिमागी रूप से ज्यादा मेहनत करते है तो आपको हफ्ते में दो दिन अपने सिर में आँवला ,ब्रह्मी, भृंगराज  जैसे ठंडक पहुँचाने वाले तेल की मालिश जरुर करनी चाहिये |

 14.       हमें हर रोज व्यायाम करना चाहिए, हर रोज सुबह कम से कम 4 किलोमीटर की वाक जरूर करनी चाहिये | किसी पार्क में  नंगे पैर हरी घास पर चलने से आपकी सेहत अच्छी रहती है ऐसा करने से आपको थकान होगी और नींद अच्छी आएगी.

 नोट - स्लीपिंग पिल्स का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, यह तो लास्ट स्टेज का उपाय है ,

agar kisi ko neend nahi aati to aise logo ko neend ki goli ya sleeping pills ka use bilkul bhi nahi karna chahiye, always try to avoid sleeping pils, neend na aane ke karan chahey kuch bhi ho prantu prantu inka treatment pills nahi hai, ye ek tarah ki mental problem hai, gahari neend lene ke liye hume kuch gharelu tips or nuskho ko apna kar hum iska prayog kar sakte hai, daily exercise karne wale logon mein yeh bimari nahi paai jaati, jo pratidin paseena bahata hai usko neend bhaut acchi aati hai , vo gahari nindra mein sota hai, 


3 comments:

  1. Sir mujhe nind bhaut aati ha office me bhi nind aati ha is ka leya kya kar sakte ha

    ReplyDelete
  2. muje bhi nind bahut aati hai koi upai bataye

    www.indiatechtrick.com

    ReplyDelete
  3. Great article thanks for sharing this great article Hindi health point

    ReplyDelete


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/pet-ke-keede-ka-ilaj-in-hindi.html







http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/08/manicure-at-home-in-hindi.html




http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/11/importance-of-sex-education-in-family.html



http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-boy-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/how-to-impress-girl-in-hindi.html


http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/10/joint-pain-ka-ilaj_14.html





http://ayurvedhome.blogspot.in/2015/09/jhaai-or-pigmentation.html



अपनी बीमारी का फ्री समाधान पाने के लिए और आचार्य जी से बात करने के लिए सीधे कमेंट करे ।

अपनी बीमारी कमेंट करे और फ्री समाधान पाये

|| आयुर्वेद हमारे ऋषियों की प्राचीन धरोहर ॥

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे