फ्रूट कस्टर्ड
सामग्री  
कस्टर्ड (Custard)    50 Gram / ग्राम                                                                                  
दूध    (Doodh / Milk)          1 लीटर 
चीनी   (Sugar or Chini)             100 ग्राम 
सेब (Seb or Apple)                    1 
केला (Banana or Kela)                    1  
अनार (Anaar or Pomegranate )      1    
चीकू     (Cheeku)                               1   
काजू   (Kaaju / Cashew)             15 दाने  
बादाम (Badam / Almond)        15 दाने 
फलों से कस्टर्ड बनाने की विधि : - 
  1. 
सबसे पहले दूध को किसी पतीले में निकालें और उसे उबाल लें|
  2. 
दूध को तब तक उबालें जब तक की दूध गाढ़ा न हो जाए | 
  3. 
जब दूध गाढ़ा हो जाए तो एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लेकर उसमें
कस्टर्ड पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें |
  4. 
फिर उस घोल को उबलते हुए दूध में धीरे –धीरे मिलाएं |
  5. 
अब उसमें शक्कर डालकर लगातार चलाते रहें क्योंकि अगर अपने
चलाना बन्द कर दिया तो दूध जल सकता है जब कस्टर्ड बन जाए तो उसे आंच से नीचे उतार
लें और ठंडा होने दें |
  6. 
जब कस्टर्ड ठंडा हो जाए तब उसमें फलों के छोटे –छोटे टुकड़े
कर के कस्टर्ड में डाल दें और मिला लें 
  7. 
फिर काजू ,बादाम,और किशमिश को काट के (छोटे –छोटे टुकड़ों
में )कस्टर्ड में मिलाएं |
  8. 
अब उसे फ्रिज़ में थोड़ी देर के लिए ठंडा होने तक रख दें |
  9. 
अब आपका कस्टर्ड हो गया तैयार | 



















No comments:
Post a Comment