नारियल के
लड्डू बनाने की विधि
ज्यादातर लोग
मोतीचूर के लड्डू तथा बेसन के लड्डू ही पसंद करते है लेकिन कुछ स्थानों पर नारियल
के लड्डू का भी सेवन किया जाता है नारियल के लड्डू को विवाह शादियों या किसी
त्यौहार के लिए शुभ माना जाता है | 
सामग्री :- 
१. 
पनीर                      :- २०० ग्राम 
२. 
छोटी
इलायची               :- १ ग्राम 
३. 
कटा हुआ
पिस्ता और बादाम   :- 5 ग्राम 
४. 
चीनी (
पीसी हुई )           :- १०० ग्राम 
५. 
केसर                      :-  एक
चावल के दाने के बराबर 
६. 
नारियल                    :- २०० ग्राम 
७. 
गुलाब
जल                  :- 10
बूंद 
बनाने की विधि   :-
 नारियल
के रेशों को छीलकर उसे कद्दूकस में घिस दे | फिर इसमें पनीर और चीनी मिलाकर हाथों
से अच्छी तरह मसल ले | इसके बाद किसी बर्तन में रखकर गर्म कर ले | लगभग 5 से 10
मिनट के बाद इस मिश्रण को उतार ले | और ठंडा होने के लिए रख दे | जब यह ठण्डा हो
जाये तो इसमें छोटी इलायची, केसर और गुलाब जल मिला दे | नारियल और पनीर को बराबर
मात्रा में बाट ले | अब नारियल के मिश्रण को अपने हाथों की हथेली पर रखकर फैलाएं
और इसमें खोया और चीनी का मिश्रण डालकर गोलाकार में बना ले | और एक थाली में सजा
दे | जब सारे लड्डू बनकर तैयार हो जाये तो इसे कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाएं |
इस प्रकार से
स्वादिष्ट नारियल के लड्डू तैयार है |



















No comments:
Post a Comment