बंगाली रसगुल्ले बनाने की विधि
सामग्री :-
1.
मलाई :- ५०० ग्राम
2.
चीनी :- १२५
ग्राम
3.
पीसी
हुई छोटी इलायची :- 10 ग्राम
4.
चाँदी
का वर्क :-
आवश्यकता के अनुसार
बंगाली रसगुल्ले बनाने की विधि , Bengali Rasgulla Making Tips Step by Step in Hindi |
बनाने की विधि :-
मलाई को हाथो से मथ कर या मिक्सी में पीसकर
उसका मक्खन और छाछ को अलग – अलग कर ले | छाछ को धीमी–धीमी आंच पर थोड़ी देर पकायें
| जब छाछ पक कर गाढ़ा हो जाये तो उसे उतार ले | इसके बाद मक्खन को किसी बर्तन में
डालकर इसका घी निकाल ले | जब इसका घी बनकर तैयार हो जाये तो उसके बाद जो कुछ भी
बर्तन में बचेगा उसे छाछ में मिला दे | चीनी की एक तार की चाशनी बनाएं और इसमें
छाछ के मिश्रण को मिलाकर धीमी – धीमी आंच पर पकायें | इस बात का ध्यान रखे कि पकाते समय इस मिश्रण को
हिलाते रहे | जब यह पककर गाढ़ा हो जाये तो इसे उतारकर इसे अपना मन चाहा आकार देकर
फ्रिज में रख दे | यदि किसी व्यक्ति को ज्यादा मीठा खाना हो तो चीनी की मात्रा को
बढ़ा दे | २०० ग्राम चीनी की चाशनी बनाकर कटे हुए आकार को इस चाशनी में कुछ घन्टे
तक रखे | उसके बाद चाशनी से निकाल कर फ्रिज
में ठन्डा होने रख दे |
No comments:
Post a Comment