क्रीम मलाई पालक
क्रीम
मलाई पालक एक आधुनिक डिश है | इस रेसिपी को किसी खास मौके पर बनाया जाता है | जैसे
:- शादी , या पार्टी में | क्रीम मलाई पालक को ज्यादातर हाई सोसायटी के लोगो
द्वारा बनाया जाता है | इस रेसिपी को बहुत ही कम घरो में बनाया जाता है | यदि कोई
भी गृहणी इस रेसिपी को घर में बनाना चाहती है तो वह बड़ी ही आसानी से बना सकती है |
इसके लिए निम्नलिखित सामग्री की जरूरत है |
१. पालक   :- 
५०० ग्राम 
२. मैदा      :- 2 बड़े चम्मच 
३. क्रीम     :- १०० ग्राम 
४. मलाई      ;- १०० ग्राम 
५. नमक  :- आवश्कता के अनुसार 
६. गर्म
मसाला   :- १ चम्मच 
७. लाल
मिर्च ( पीसी हुई ) :- १ छोटा चम्मच 
८. हल्दी   :- १ चम्मच 
९. हरा
धनिया ( बारीक़ कटा हुआ ) 10 से १२ लड़ियाँ 
१०.     
निम्बू का रस    :- २० ग्राम 
११.     
टमाटर का सूप   :- 
१०० ग्राम 
१२.     
प्याज    :- १०० ग्राम 
१३.     
मक्खन    :- १०० ग्राम 
१४.     
नारियल पिसा हुआ ( बुरादा ) :- 2
चम्मच 
१५.     
तेल या घी   :- १५० ग्राम 
१६.     
अदरक    :- २० ग्राम 
१७.     
हरी मिर्च   :- ६ से 7 नग 
१८.     
जीरा काली मिर्च का पेस्ट   :- आधा छोटा चम्मच 
![]()  | 
| क्रीम मलाई पालक , Malai Palak Recipe in Hindi , क्रीम मलाई पालक कैसे बनाये, क्रीम मलाई पालक बनाने की विधि, cream malai palak, | 
बनाने
की विधि  :- इस
रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहलें पालक को पानी से अच्छी तरह से धो लें और काट लें
| अब एक पतीलें में पानी डालकर इसमें कटे हुए पालक को उबाल दें | जब पालक उबल जाये
तो इसे ठण्डा होने के लिए रख दें | जब यह ठण्डा हो जाये तो इसे पीस लें | और मसालें
का मिश्रण बनाये | इस मिश्रण को बनाने के लिए प्याज , अदरक ,  हरी मिर्च , गर्म मसाला , मिलाकर पीसकर पेस्ट
बनाये | इस पेस्ट में जीरा काली मिर्च का भी पेस्ट मिला लें | जब ये सारा मिश्रण
तैयार हो जाये तो इसमें पिसे हुए पालक और मेदा भी मिला दें |
अब
एक कढ़ाही लें इसमें तेल को गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें तैयार किया
हुआ सारा मिश्रण डाल दें | और साथ ही साथ मक्खन 
नारियल का बुरादा, टमाटर का सूप भी डाल दें और पकाना शुरू करें | इसे कम
आंच पर ही पकाए | पकते – पकते कुछ ही समय में यह रेसिपी गाढ़ी होने लगेगी | गाढ़ी
होने के बाद इसे आंच से नीचे उतार लें | और इस पर क्रीम और मलाई डालकर नींबू का रस
अच्छी तरह मिला लें | अब आपकी स्पेशल डिश क्रीम, मलाई, पालक त्यार है | 
अब
इसे आप रोटी या चावल के साथ खाये और इस खाने का आनन्द उठाये |
इसे
बनाने में कम से कम ३० से ३५ मिनट तक का समय लगता है | 



















No comments:
Post a Comment